• Latest
  • Trending
इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 में जल जीवन मिशन को मिला बेस्ट डिस्प्ले अवॉर्ड

इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 में जल जीवन मिशन को मिला बेस्ट डिस्प्ले अवॉर्ड

September 28, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित

September 7, 2026
ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

September 6, 2026
आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

September 5, 2026
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

September 5, 2026
ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

September 2, 2026
डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

September 1, 2026
मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

September 1, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

August 27, 2026
गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

August 27, 2026
बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

August 27, 2026
इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

August 26, 2026
फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

August 26, 2026
Wednesday, September 9, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 में जल जीवन मिशन को मिला बेस्ट डिस्प्ले अवॉर्ड

2024 में भी बेस्ट डिस्प्ले अवॉर्ड से नवाजा गया था जल जीवन मिशन

by Amir Khan
September 28, 2025
in ग्रेटर नोएडा
0
इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 में जल जीवन मिशन को मिला बेस्ट डिस्प्ले अवॉर्ड

ग्रेटर नोएडा । इंटरनेशल ट्रेड शो में देश और दुनिया से आए लोगों को जल जीवन मिशन की जानकारी और जल संरक्षण की सीख देने के लिए बनाए गए ‘स्वच्छ सुजल गांव’ प्रदर्शनी को ट्रेड शो के बेस्ट डिस्प्ले अवॉर्ड से नवाजा गया। जल जीवन मिशन यूपी को ये पुरस्कार ट्रेड शो एरिया के हॉल नंबर 7 की सबसे शानदार प्रदर्शनी के लिए दिया गया। रविवार को जल जीवन मिशन के वरिष्ठ मीडिया सलाहकार राधाकृष्ण त्रिपाठी ने विभाग की ओर से पुरस्कार ग्रहण किया। इंटरनेशनल ट्रेड शो एरिया के हॉल नंबर-7 में 496 वर्ग मीटर में जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण की थीम पर स्वच्छ सुजल गांव प्रदर्शनी लगाई गई है। इस प्रदर्शनी में जल जीवन मिशन द्वारा किए गए कार्यों के साथ-साथ प्रोटोटाइप के जरिए नए और पुराने बुंदेलखंड को दिखाया गया है। जिससे 2019 के बाद जल जीवन मिशन से बुंदेलखंड के गांवों में आए बदलावों को लोग समझ सकें। स्वच्छ सुजल गांव की फोटो गैलरी पूरे जल जीवन मिशन की कहानी बयां करती हैं। जिसके जरिए ट्रेड शो में आने वाले लोग उत्तर प्रदेश के हर घर में नल कनेक्शन पहुंचाने के सफर को कम समय में बेहद आसानी से समझ सकते हैं।

2400 में से 70 प्रदर्शनियों को मिला पुरस्कार
इंटरनेशनल ट्रेड शो में कुल 2400 प्रदर्शनी लगाई गई हैं। इसमें से अलग अलग श्रेणी में 70 प्रदर्शनियों को सम्मानित किया गया है।

हजारों स्कूली बच्चों और कारोबारियों को दिलाई गई जल संरक्षण की शपथ
स्वच्छ सुजल गांव प्रदर्शनी में सिर्फ जल जीवन मिशन से गांवों में आए बदलावों को ही नहीं दिखाया जा रहा है। बल्कि भविष्य में जल संरक्षण के प्रति भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। 25 सिंतबर से शुरू हुए इंटरनेशनल ट्रेड शो में अब तक हजारों कारोबारियों और स्कूली बच्चों को स्वच्छ सुजल गांव में जल संरक्षण के लिए जल शपथ दिलाई जा चुकी है। विदेशों से आए दर्शकों ने भी इस प्रदर्शनी के जरिए जल संरक्षण के बारे में जाना। साउथ अफ्रीका से आए प्रतिनिधिमंडल के एक सदस्य ने बताया कि जल के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। हमने जल से संकट को झेला है। इसलिए जल संरक्षण के लिए जल जीवन मिशन द्वारा किए जा रहे कार्य बेहद सराहनीय हैं। 2.5 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल कनेक्शन पहुंचाने को भी विदेशी दर्शकों और कारोबारियों ने खूब सराहा। रविवार को प्रदर्शनी में बुंदेलखंड के रहने वाले हरिहर प्रसाद जब प्रदर्शनी में पहुंचे, तो उन्होंने जल जीवन मिशन की प्रदर्शनी को देखकर कहा कि इस योजना ने प्यासे बुंदेलखंड की प्यास बुझाने का काम किया है।

सेल्फी प्वाइंट और गेमिंग जोन बना युवाओं के आकर्षण का केन्द्र
स्वच्छ सुजल गांव प्रदर्शनी में बने सेल्फी प्वाइंट और गेमिंग जोन युवाओं को आकर्षित कर रहे हैं। गेम के माध्यम से भी युवाओं को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। वहीं सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी लेकर युवा ग्रामीण परिवेश को समझ रहे हैं।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित
  • ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन
  • आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary