• Latest
  • Trending
धूम्रपान मुक्त ग्रेटर नोएडा के लिए यथार्थ अस्पताल और DBBR का संयुक्त प्रयास

धूम्रपान मुक्त ग्रेटर नोएडा के लिए यथार्थ अस्पताल और DBBR का संयुक्त प्रयास

June 1, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित

September 7, 2026
ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

September 6, 2026
आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

September 5, 2026
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

September 5, 2026
ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

September 2, 2026
डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

September 1, 2026
मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

September 1, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

August 27, 2026
गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

August 27, 2026
बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

August 27, 2026
इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

August 26, 2026
फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

August 26, 2026
Monday, September 7, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

धूम्रपान मुक्त ग्रेटर नोएडा के लिए यथार्थ अस्पताल और DBBR का संयुक्त प्रयास

“वर्ल्ड नो टोबैको डे 2025” पर हाई-एनर्जी बाइक रैली का आयोजन

by Udit Goel
June 1, 2025
in ग्रेटर नोएडा
0
धूम्रपान मुक्त ग्रेटर नोएडा के लिए यथार्थ अस्पताल और DBBR का संयुक्त प्रयास

ग्रेटर नोएडा । विश्व तंबाकू निषेध दिवस (World No Tobacco Day) के उपलक्ष्य में यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा ने एक प्रभावशाली और जनजागरूकता से भरपूर बाइक रैली का आयोजन किया। यह आयोजन प्रतिष्ठित बाइकिंग समुदाय DBBR – Delhi Bikers Breakfast Run के सहयोग से सम्पन्न हुआ। रैली का उद्देश्य केवल प्रतीकात्मक नहीं, बल्कि एक व्यापक और सामूहिक स्वास्थ्य चेतना का अभियान था, जिसका संदेश था – “Tobacco-Free Greater Noida”।
इस आयोजन की शुरुआत सुबह यथार्थ हॉस्पिटल परिसर से हुई, जहाँ प्रतिभागियों को स्वास्थ्य और फिटनेस के लिए एक ऊर्जावान ज़ुम्बा सेशन में सम्मिलित कराया गया। इस के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया डॉ. राघव केसरी (मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट) और डॉ. (ब्रिग.) सरविंदर सिंह (पल्मोनोलॉजिस्ट) ने, जिन्होंने तंबाकू से होने वाले कैंसर, फेफड़ों की बीमारियों, और उसके दीर्घकालिक दुष्प्रभावों पर गहन प्रकाश डाला।
रैली का फ्लैग-ऑफ यथार्थ समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अमित सिंह, मुख्य परिचालन अधिकारी डॉ. सुनील बलियान, डॉ. (ब्रिग.) सरविंदर सिंह और डॉ. राघव केशरी द्वारा किया गया। इस अवसर पर DBBR के 180 से अधिक बाइकरों ने हिस्सा लिया और ग्रेटर नोएडा की सड़कों पर 18.5 किलोमीटर का जागरूकता रूट तय किया। रैली के दौरान हर बाइक पर “No Tobacco”, “Say Yes to Life”, और “स्वस्थ भारत – धूम्रपान मुक्त भारत” जैसे संदेश लिखे गए थे।
इसके अतिरिक्त, इस जन अभियान में शहर के बहुत बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया जो विभिन्न आरडब्ल्यूए फेडरेशन ग्रेटर नोएडा, RWA (रिज़िडेंट वेलफेयर एसोसिएशन), AOA (Apartment Owners Associations), NGO, वरिष्ठ नागरिक समाज, उत्तराखंड संस्कृति समिति, महिला उन्नति संस्था, केरल एसोसिएशन, बंगीय समाज ग्रेटर नोएडा, समाजिक संगठनों तथा स्थानीय सोसाइटीज़ से जुड़े हुए थे। सभी प्रतिभागी एक स्वस्थ, धूम्रपान मुक्त समाज की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता दर्शाने के लिए एकजुट हुए।
एक विशेष Basic Life Support (BLS) ट्रेनिंग सत्र भी DBBR के बाइकर मार्शलों के लिए आयोजित किया गया, जिसमें जीवन रक्षक प्राथमिक चिकित्सा की बुनियादी जानकारी और तकनीकें सिखाई गईं। यह प्रशिक्षण यथार्थ हॉस्पिटल के आपातकालीन चिकित्सा दल द्वारा प्रदान किया गया, जो समाज में आपदा या दुर्घटना की स्थिति में आम नागरिकों की भागीदारी को सक्षम बनाता है।
रैली के समापन पर आयोजित सम्मान समारोह में यथार्थ हॉस्पिटल प्रशासन द्वारा सभी सहयोगी संस्थानों, DBBR, RWAs, समाजसेवी संगठनों, स्वयंसेवकों और चिकित्सा स्टाफ को उनके अमूल्य सहयोग हेतु स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के ग्रुप CEO श्री अमित सिंह ने कहा,
“यह केवल एक बाइक रैली नहीं थी, बल्कि एक सामाजिक आंदोलन था, जिसमें ग्रेटर नोएडा के नागरिकों ने एकजुट होकर यह संदेश दिया कि एक स्वस्थ जीवनशैली ही सच्ची समृद्धि का आधार है। हम इस मुहिम को आगे भी जारी रखेंगे।”
COO डॉ. सुनील बलियान ने कहा,
“यथार्थ हॉस्पिटल का उद्देश्य केवल इलाज देना नहीं, बल्कि समाज को बीमारियों से बचाने की दिशा में भी अग्रणी भूमिका निभाना है। आज का आयोजन इसी दिशा में एक सफल कदम रहा है।”
इस आयोजन में ग्रेटर नोएडा ट्रैफिक पुलिस की भी सक्रिय भूमिका रही, जिन्होंने पूरे रैली मार्ग पर यातायात व्यवस्था को कुशलतापूर्वक संभाला और बाइकर्स को पूर्ण सहयोग प्रदान किया।
अंततः, यथार्थ हॉस्पिटल ने सभी प्रतिभागियों, चिकित्सकों, DBBR बाइकरों, सहयोगी संस्थाओं, पुलिस प्रशासन और आयोजन में योगदान देने वाले प्रत्येक व्यक्ति का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया। यथार्थ हॉस्पिटल यह विश्वास दिलाता है कि वह भविष्य में भी इसी प्रकार के जनहितकारी, स्वास्थ्य उन्मुख और सामाजिक अभियानों के माध्यम से समाज को एक बेहतर, स्वस्थ और जागरूक दिशा में प्रेरित करता रहेगा।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित
  • ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन
  • आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary