ग्रेटर नोएडा । जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर मेधा रूपम एवं एडीएम फरीदाबाद अंजलि श्रोत्रिय आईएएस की अध्यक्षता में भूमि के नामांतरण एवं सीमांकन से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में फरीदाबाद व गौतम बुद्ध नगर की समस्त राजस्व टीम, फरीदाबाद के अधिकारियों के साथ – साथ भारतीय रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने भी भाग लिया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि किसानों का हित सर्वोपरि रहेगा एवं जॉइंट रूप से टॉपोग्राफी सर्वे व पेमाइश भूमि की पहचान के लिए गौतम बुद्ध नगर और फरीदाबाद के राजस्व अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित की जाएगी, जो आधुनिक तकनीक (टीएसएम विधि) द्वारा भूमि का सर्वे एवं सीमांकन करेगी।
बैठक में यह भी तय किया गया कि रक्षा संपदा अधिकारी, नई दिल्ली से तकनीकी सहयोग व सर्वेयर टीम लिया जाएगा तथा दोनों ज़िलो की संयुक्त टीम 15 दिनों में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
बैठक में ग्रुप कैप्टन निशांत शर्मा (स्टेशन कमांडेंट, तिलपत), बच्चू सिंह (अपर जिलाधिकारी, भू0अ0) गौतम बुद्ध नगर, प्रियंका (अपर जिलाधिकारी, न्यायिक गौतम बुद्ध नगर), चारूल यादव (सहायक अभिलेख अधिकारी), विकास सिंह (डीआरओ, फरीदाबाद), सुमेर सिंह (तहसीलदार, फरीदाबाद), राजेश (सदर कानूनगो, फरीदाबाद) उपस्थित रहे।














