• Latest
  • Trending
ग्रेटर नोएडा में मासूम का अपहरण और हत्या की घटना का हुआ खुलासा, सभी आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा में मासूम का अपहरण और हत्या की घटना का हुआ खुलासा, सभी आरोपी गिरफ्तार

May 9, 2024
ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

September 6, 2026
आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

September 5, 2026
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

September 5, 2026
ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

September 2, 2026
डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

September 1, 2026
मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

September 1, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

August 27, 2026
गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

August 27, 2026
बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

August 27, 2026
इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

August 26, 2026
फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

August 26, 2026
स्वर्गीय प्रो. राजपाल सिंह तोमर की स्मृति में किशनपुर बराल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

स्वर्गीय प्रो. राजपाल सिंह तोमर की स्मृति में किशनपुर बराल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

August 25, 2026
Sunday, September 6, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

ग्रेटर नोएडा में मासूम का अपहरण और हत्या की घटना का हुआ खुलासा, सभी आरोपी गिरफ्तार

by Amir Khan
May 9, 2024
in ग्रेटर नोएडा
0
ग्रेटर नोएडा में मासूम का अपहरण और हत्या की घटना का हुआ खुलासा, सभी आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में मासूम का अपहरण और हत्या की घटना का हुआ खुलासा, सभी आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त गाड़ी, मृतक के कपड़े, मोबाइल फोन व अन्य सामग्री बरामद। श्री कृष्ण कुमार शर्मा पुत्र श्री लीलाधर शर्मा निवासी ग्राम म्याना थाना रबूपुरा जिला गौतमबुद्धनगर का नट मढैया सीएनजी पम्प के पास शिवा नाम से एक ढाबा है। दिनांक 01.05.2024 को कृष्ण कुमार का पुत्र, जो कि अपने पिता के साथ ढाबा के काम में हाथ बटाने के लिए रोजाना की भांति शिवा ढाबे पर बैठा था, समय दोपहर करीब 02.15 बजे स्कोडा गाडी से कुछ लोग शिवा ढाबे पर आये एवं उसे अपने साथ किसी बहाने से ले गये। कुछ समय पश्चात कृष्ण कुमार को अपना पुत्र ढाबे पर दिखायी नहीं दिया तो मोबाइल फोन से सम्पर्क करने पर बेटे का फोन स्विच ऑफ आया। कृष्ण कुमार शर्मा ने अपने पुत्र को इधर उधर तलाश किया गया, लेकिन कहीं भी नहीं मिला। सीसीटीवी फुटेज में जॉच करने पर कृष्ण कुमार का बेटा एक लडकी के साथ स्कोडा गाडी में जाता हुआ दिखायी दिया । घटना के सम्बन्ध में कृष्ण कुमार शर्मा की तहरीर पर दिनांक 01.05.2024 को थाना बीटा-2 पर मु0अ0सं0-167/2024 धारा 363 भादवि बनाम अज्ञात महिला पंजीकृत किया गया था ।

*दिनांक 05.05.2024 को सूचना मिली कि एक 14-15 साल के लडके का शव ग्राम जलपुरा उर्फ जलखेडा थाना कोतवाली देहात जनपद बुलन्दशहर के समीप गंगनहर में तैरता हुआ मिला है, शव की पहचना परिजनों द्वारा कृष्ण कुमार के पुत्र कुणाल के रूप में की गयी ।*

*इस घटना को गम्भीरता पूर्वक लेते हुए पुलिस आयुक्त महोदया के मार्गदर्शन में अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था एवं डीसीपी ग्रेटर नोएडा के नेतृत्व में कई टीमों का गठन किया गया। जिनके द्वारा सीसीटीवी की छानबीन व टेक्निकल एनालिसिस व मैनुअल अभिसूचना संकलन आदि की कार्यवाही की गई। उपरोक्त टीमों से प्राप्त अभिसूचना के आधार पर कल शाम SWAT टीम एवं बीटा-2 की पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ में तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त अभियुक्तो की पूछताछ के आधार पर घटना में शामिल चौथा आरोपी भी गिरफ्तार कर लिया गया है तथा आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त सामान को बरामद किया गया है।*

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*
1. मनोज शर्मा पुत्र राजेन्द्र शर्मा निवासी माइचा की मढैय्या थाना दादरी जिला गौतमबुद्धनगर
2. हिमांशु पुत्र स्व0 जीत सिंह चौधरी निवासी ग्राम अगोता थाना अगोता जिला बुलन्दशहर
3. कुनाल भाटी पुत्र पप्पे भाटी निवासी ग्राम डाढा थाना कासना जिला गौतमबुद्धनगर
4. तनु पुत्री कृष्ण कुमार निवासी ग्राम बलियाना जिला रोहतक हरियाणा।

*बरामदगी का विवरणः-*
1. घटना में प्रयुक्त गाडी स्कोडा रैपिड
2. मृतक के कपडे
3. मृतक का मोबाइल फोन
4. घटना के समय महिला अभियुक्ता द्वारा पहनी चप्पल , जिंस , टॉप
5. घटना के समय अभियुक्त हिमांशु का पहना हुड

*अपराध करने का उद्देश्य-*
माह जनवरी वर्ष 2024 से पहले नट मढैया सीएनजी पम्प स्थित शिवा ढाबा अभियुक्त मनोज का था, परन्तु मृतक के पिता कृष्ण कुमार शर्मा जो मनोज के सगे मौसा है ने कृष्ण कुमार शर्मा से ब्याज पर पैसे लिए थे लेकिन पैसा न चुका पाने के कारण ढाबे को कृष्ण कुमार ने रख लिया था और खुद ही इस होटल को अपने मृतक बेटे कुणाल के साथ संचालित करने लगा था। जिस कारण अभियुक्त मनोज अंदर ही अंदर अपने मौसा कृष्ण कुमार से जलन रखने लगा था । अभियुक्त हिंमांशु को मनोज ने अपने मौसा कृष्ण कुमार से 02 लाख रूपये ब्याज पर दिलाये थे जिनको न चुकाने की एवज में अपनी गाडी ब्रेजा कृष्ण कुमार शर्मा के पास गिरवी रखी हुयी थी । अभियुक्त मनोज व हिमांशु ने अपने साथी कुनाल भाटी व महिला मित्र के साथ मिलकर प्लान बनाया कि यदि कृष्ण कुमार के पुत्र को मार दिया जाये तो कृष्ण कुमार शर्मा अकेला पड जायेगा और ढाबा नहीं चला पायेगा और पुनः होटल का संचालन अभियुक्त मनोज को मिल जायेगा , जिसमें सभी अभियुक्तगण पार्टनर हो जायेंगे । जिस कारण मौका पाकर अभियुक्त मनोज ने अपने साथी सह-अभियुक्तों हिमांशु , कुनाल भाटी व महिला के साथ मिलकर कृष्ण कुमार के पुत्र की हत्या को अंजाम दिया ।

*घटनाक्रमः-*
दिनांक 01.05.2024 को अभियुक्तगण हिमांशु , कुनाल भाटी व महिला मित्र ने मिलकर योजनाबद्ध तरीके से शिवा ढाबे से मृतक को स्कोडा गाडी में ले गये ।
अभियुक्तगण द्वारा मृतक के सिर में चोट मारकर हत्या कर दी ।
अभियुक्तगण द्वारा मृतक के शव को ब्रीफकेस में बन्द कर स्कोडा कार की डिग्गी में रख दिया ।
अभियुक्तगण द्वारा मृतक के शव को रात्रि को गंगनहर बुलन्दशहर के किनारे जाकर मृतक के शव को ब्रीफकेस से निकालकर तथा मृतक के कपडे उतारकर गंगनहर में फेंक दिया ।
अभियुक्तगण द्वारा मृतक का मोबाइल फोन नोएडा आते समय बक्तावरपुर पुलिया सेक्टर 127 में नाले में फेंक दिया ।

वही पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के द्वारा पुलिस आयुक्त कार्यालय सेक्टर 108 पर उक्त घटना के सफल अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने वाली टीम के समस्त अधिकारीगणों/कर्मचारिगणों को सम्मानित किया गया।*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन
  • आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन
  • जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary