ग्रेटर नोएडा ( आमिर खान, ग्रेनो एक्सप्रेस, संवाददाता ) । ग्रेटर नोएडा के वैदपुरा गांव में बुधवार रात हुई दीपक नागर की हत्या के मामले में पुलिस ने कड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने अब तक कुल 6 आरोपियों को पकड़ लिया है, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश अभी भी जारी है।
क्या था मामला?
बुधवार की रात दीपक नागर अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे, तभी गांव के बाहर बदमाशों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। इस घटना से इलाके में काफी तनाव फैल गया था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने 5 टीमें गठित की थीं। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने हत्या और साजिश में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार किया:
1. नवीन
2. अभी उर्फ अभय
3. आकाश
4. मोगली उर्फ पवन
अब अब पुलिस को सूचना मिली कि इस केस के दो अन्य आरोपी, हर्ष उर्फ राधे और जगत सिंह डी पार्क सर्विस रोड के पास छिपे हुए हैं। जब पुलिस ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
पुलिस ने भी बचाव में जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाशों को तुरंत अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस के अनुसार, इस पूरे मामले का मुख्य आरोपी अभी पकड़ से बाहर है। पुलिस की टीमें उसे तलाश रही हैं और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है














