• Latest
  • Trending
मैकडॉनल्ड्स इंडिया – नॉर्थ एंड ईस्ट ने ‘मैकडॉनल्ड्स फॉर यूथ’ पहल के माध्यम से दिल्ली-एनसीआर में 1500 से ज्यादा युवाओं को दिया रोजगार

मैकडॉनल्ड्स इंडिया – नॉर्थ एंड ईस्ट ने ‘मैकडॉनल्ड्स फॉर यूथ’ पहल के माध्यम से दिल्ली-एनसीआर में 1500 से ज्यादा युवाओं को दिया रोजगार

May 24, 2026
शक्ति केंद्रों के सुदृढ़ीकरण हेतु भाजपा ग्रेटर नोएडा मण्डल की रणनीतिक बैठक सम्पन्न

शक्ति केंद्रों के सुदृढ़ीकरण हेतु भाजपा ग्रेटर नोएडा मण्डल की रणनीतिक बैठक सम्पन्न

May 24, 2026
रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा का सराहनीय कार्य, ठेली पटरी लगाने वाले लोगों को छतरी वितरित की

रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा का सराहनीय कार्य, ठेली पटरी लगाने वाले लोगों को छतरी वितरित की

May 23, 2026
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में नया विद्युत उपकेंद्र शुरू, दादरी विधायक तेजपाल नागर ने किया लोकार्पण

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में नया विद्युत उपकेंद्र शुरू, दादरी विधायक तेजपाल नागर ने किया लोकार्पण

May 23, 2026
नोएडा : श्रमिक आंदोलन के दौरान वाहनों को आग के हवाले करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हरियाणा हिंसा से भी जुड़े तार

नोएडा : श्रमिक आंदोलन के दौरान वाहनों को आग के हवाले करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हरियाणा हिंसा से भी जुड़े तार

May 23, 2026
भीषण गर्मी में राहत की तैयारी, बिशनोली उपकेंद्र पर बढ़ाई गई बिजली क्षमता

भीषण गर्मी में राहत की तैयारी, बिशनोली उपकेंद्र पर बढ़ाई गई बिजली क्षमता

May 22, 2026
रसूख के ‘सायरन’ ने उड़ाई नियमों की धज्जियाँ, उत्तर प्रदेश पुलिस का लोगो लगी फॉर्च्यूनर का वीडियो वायरल

रसूख के ‘सायरन’ ने उड़ाई नियमों की धज्जियाँ, उत्तर प्रदेश पुलिस का लोगो लगी फॉर्च्यूनर का वीडियो वायरल

May 22, 2026
ग्रेटर नोएडा: दीपक नागर हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद दो और बदमाश गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा: दीपक नागर हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद दो और बदमाश गिरफ्तार

May 21, 2026
परिवहन विभाग ने एक महीने में 200 से ज्यादा ओवरलोड वाहनों का चालान किया,  50 लाख 80 हजार किया गया वसूल

परिवहन विभाग ने एक महीने में 200 से ज्यादा ओवरलोड वाहनों का चालान किया,  50 लाख 80 हजार किया गया वसूल

May 19, 2026
परशुराम जन्मोत्सव समारोह में संतों, साहित्यकारों और जनप्रतिनिधियों का विराट समागम

परशुराम जन्मोत्सव समारोह में संतों, साहित्यकारों और जनप्रतिनिधियों का विराट समागम

May 18, 2026
सुरजपुर थाना पुलिस ने लिफ्ट गैंग का किया भंडाफोड़, राहगीरों और टैक्सी ड्राइवरों को लूटने वाले 5 शातिर बदमाश गिरफ्तार

सुरजपुर थाना पुलिस ने लिफ्ट गैंग का किया भंडाफोड़, राहगीरों और टैक्सी ड्राइवरों को लूटने वाले 5 शातिर बदमाश गिरफ्तार

May 18, 2026
जनपद की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित

जनपद की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित

May 16, 2026
प्रज्ञा, संस्कार एवं साधना का दिव्य समागम बना बृज मंडल विद्यालय (खाम्बी) का अभिनंदन समारोह

प्रज्ञा, संस्कार एवं साधना का दिव्य समागम बना बृज मंडल विद्यालय (खाम्बी) का अभिनंदन समारोह

May 16, 2026
Sunday, May 24, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

मैकडॉनल्ड्स इंडिया – नॉर्थ एंड ईस्ट ने ‘मैकडॉनल्ड्स फॉर यूथ’ पहल के माध्यम से दिल्ली-एनसीआर में 1500 से ज्यादा युवाओं को दिया रोजगार

by Amir Khan
May 24, 2026
in नई दिल्ली
0
मैकडॉनल्ड्स इंडिया – नॉर्थ एंड ईस्ट ने ‘मैकडॉनल्ड्स फॉर यूथ’ पहल के माध्यम से दिल्ली-एनसीआर में 1500 से ज्यादा युवाओं को दिया रोजगार

नई दिल्ली। युवाओं के सशक्तीकरण एवं समावेशी विकास को लेकर अपनी प्रतिबद्धता को मजबूती देते हुए मैकडॉनल्ड्स इंडिया – नॉर्थ एंड ईस्ट ने अपनी प्रमुख पहल ‘मैकडॉनल्ड्स फॉर यूथ’ के माध्यम से दिल्ली-एनसीआर में 1500 से ज्यादा युवाओं को रोजगार दिया है। इस पहल को स्थानीय एनजीओ और सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर संचालित किया जा रहा है। इस पहल ने दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद के युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खोले हैं। इससे कई युवाओं को औपचारिक कार्यबल (फॉर्मल वर्कफोर्स) का हिस्सा बनने में मदद मिली है।

यह प्रोग्राम विशेषरूप से वंचित पृष्ठभूमि के युवाओं के लिए सार्थक रोजगार के अवसर सृजित करने पर जोर देता है। साथ ही, इसके माध्यम से उन्हें जरूरी कौशल, आत्मविश्वास और भविष्य में आगे बढ़ने का रास्ता भी दिखाया जाता है।

भारत की विकास की कहानी में योगदान देने के उद्देश्य से शुरू की गई इस पहल ने कई लोगों को उनकी पहली नौकरी दिलाने और उन्हें काम के लिए तैयार करने में अहम भूमिका निभाई है। मैकडॉनल्ड्स के ग्लोबल ट्रेनिंग करिकुलम के माध्यम से इससे जुड़े युवाओं को कस्टमर सर्विस, कम्युनिकेशन, रेस्टोरेंट ऑपरेशंस, कैश हैंडलिंग, फूड सेफ्टी एवं हाइजीन, टीम वर्क और प्रोफेशनल डेवलपमेंट जैसे अलग-अलग क्षेत्रों में व्यवस्थित तरीके से सीखने का मौका मिलता है। यह प्रोग्राम युवाओं को ऐसे हुनर सिखाता है, जिन्हें वे दूसरी जगहों पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ये हुनर मैकडॉनल्ड्स के साथ ही पूरे सर्विस सेक्टर में रोजगार पाने की उनकी योग्यता बढ़ाते हैं।

*मैकडॉनल्ड्स इंडिया – नॉर्थ एंड ईस्ट के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव रंजन ने कहा,* “मैकडॉनल्ड्स इंडिया – नॉर्थ एंड ईस्ट में हमारा मानना है कि युवाओं को आगे बढ़ने, सीखने और अपनी क्षमता को पहचानने का मौका मिलना चाहिए। ‘मैकडॉनल्ड्स फॉर यूथ’ के माध्यम से हम समान सोच वाले संगठनों के साथ मिलकर काम करते हैं। हमने 2,500 से ज्यादा युवाओं को औपचारिक रोजगार की दुनिया में अपना पहला कदम रखने में मदद की है। विकास की हर कहानी हमें याद दिलाती है कि सार्थक अवसर से लोगों की जिंदगी बदल सकती है, समाज मजबूत हो सकता है और एक बेहतर भविष्य की नींव रखी जा सकती है। यह उपलब्धि युवाओं को सशक्त बनाने और ऐसे रास्ते बनाने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दिखाती है, जो रेस्टोरेंट की सीमाओं से कहीं आगे तक जाते हैं।”

*कथा के डायरेक्टर, राजेश सुंदरराजन ने कहा,* “दिल्ली-एनसीआर में बड़ी संख्या में ऐसे युवा हैं, जो औपचारिक रोजगार के अवसर और ऐसे प्लेटफॉर्म की तलाश में हैं, जहां उनका कौशल निखारा जा सके। मैकडॉनल्ड्स के साथ अपनी साझेदारी के माध्यम से हमने युवाओं को उनकी पहली सार्थक नौकरी से जोड़ने में कामयाबी पाई है, जिससे उन्हें आत्मविश्वास, आर्थिक आजादी और रोजगार के लिए तैयार होने में मदद मिली है। हम भविष्य में उनके विकास में सहयोग देने और यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं कि यह पहल जमीनी स्तर पर अपना प्रभाव डालती रहे।”

अपनी शुरुआत से अब तक इस पहल ने टियर 1 और 2 क्षेत्रों में अपना विस्तार किया है। इसमें दिल्ली एनसीआर, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू, बिहार और उत्तर प्रदेश शामिल हैं। मौजूदा चरण में इस प्रोग्राम को स्थानीय क्षेत्रों में पहुंच के माध्यम से संचालित किया जा रहा है। इसमें टीमें आस-पास के गांवों एवं समुदायों से सीधे बात करती हैं। आस-पास के समुदायों एवं गांवों से सीधे जुड़कर मैकडॉनल्ड्स और उसके एनजीओ पार्टनर्स ने संगठित रोजगार के अवसरों के बारे में जागरूकता फैलाई है। साथ ही अलग-अलग क्षेत्रों में युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा दिया है।

इस अहम पड़ाव को सफलतापूर्वक पार करने के बाद मैकडॉनल्ड्स इंडिया – नॉर्थ एंड ईस्ट इस पहल को विस्तार देने की योजना बना रही है। इसके लिए कंपनी ने दिल्ली एनसीआर और अन्य प्रमुख शहरों में उपस्थित एनजीओ पार्टनर्स से युवाओं को रोजगार देने के अगले चरण के लिए जुड़ने की अपील की है। यदि आप कोई एनजीओ संचालित कर रहे हैं और इस अभियान से जुड़ने के इच्छुक हैं, तो कृपया हमसे hiring.ngo@del.in.mcd.com पर संपर्क करें।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • मैकडॉनल्ड्स इंडिया – नॉर्थ एंड ईस्ट ने ‘मैकडॉनल्ड्स फॉर यूथ’ पहल के माध्यम से दिल्ली-एनसीआर में 1500 से ज्यादा युवाओं को दिया रोजगार
  • शक्ति केंद्रों के सुदृढ़ीकरण हेतु भाजपा ग्रेटर नोएडा मण्डल की रणनीतिक बैठक सम्पन्न
  • रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा का सराहनीय कार्य, ठेली पटरी लगाने वाले लोगों को छतरी वितरित की
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary