ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है जहाँ एक तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार दंपति को रौंद दिया जिसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति की हालत गंभीर बनी हुई है मामला थाना बिसरख इलाके का है।
जानकारी के मुताबिक घटना महागुन मार्ट के सामने सड़क पर हुई जब एक दंपति मंदिर से पूजा कर के वापस जा रहा था इस दौरान सड़क किनारे खड़े फल के रेड़ी से फल खरीदा और जैसे ही स्कूटी आगे बढ़ाया तभी सामने एक आवारा सांड आ गया और तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे डंपर ने दंपति को रौंद दिया जिसमे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद आसपास के मौजूद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुँची पुलिस ने दोनो को अस्पताल में भर्ती करवाया जहाँ डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया जबकि महिला के पति का इलाज जारी है।
वही आसपास के सोसाइटी के लोगो ने घटना के लिए जिम्मेदार सड़क पर अतिक्रमण कर खड़े रेड़ी पटरी और आवारा पशुओं को बताया है, आसपास के लोगो के मुताबिक आये दिन रेड़ी पटरी के कारण बीच सड़क पर लोग गाड़िया खड़ी कर समान खरीदने लगते है और पीछे से आ रहे वाहनों को इस वजह से दिक्कत का सामना करना पड़ता है तो वही आवारा पशु के वजह से हादसे होते रहते है।
वही नोएडा पुलिस कमिश्नर के मीडिया सेल ने जानकारी देते हुए बताया कि आज थाना बिसरख क्षेत्र के अंतर्गत एक स्कूटी रजि नं0 डीएल 5 एस.सी.एक्स 5695 पर सवार राज नारायण और उनकी पत्नी सरिता उम्र 55 वर्ष निवासीगण रक्षा डेला सोसाइटी, गौर सिटी-2, ग्रेटर नोएडा वेस्ट जा रहे थे, तभी स्कूटी के सामने अचानक से जानवर आ जाने के कारण उनकी स्कूटी रोड़ की तरफ आ गयी और पीछे से ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी जिससे महिला की मृत्यु हो गई। घायल व्यक्ति को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। ट्रक को कब्जे में लिया गया है। पुलिस टीम द्वारा अतिक्रमण हटवाने हेतु लगातार कार्रवाई अमल में लायी जा रही है। अन्य आवश्यक कार्रवाई प्रचलित है।














