• Latest
  • Trending
यूपी दिवस – 2026 : उत्तर प्रदेश दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री व मुख्यमंत्री ने किया ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ (ओडीओसी) का शुभारंभ

यूपी दिवस – 2026 : उत्तर प्रदेश दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री व मुख्यमंत्री ने किया ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ (ओडीओसी) का शुभारंभ

January 24, 2026
ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

September 2, 2026
डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

September 1, 2026
मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

September 1, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

August 27, 2026
गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

August 27, 2026
बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

August 27, 2026
इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

August 26, 2026
फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

August 26, 2026
स्वर्गीय प्रो. राजपाल सिंह तोमर की स्मृति में किशनपुर बराल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

स्वर्गीय प्रो. राजपाल सिंह तोमर की स्मृति में किशनपुर बराल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

August 25, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा घंघोला के 23 किसानों को मिले आबादी भूखंड

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा घंघोला के 23 किसानों को मिले आबादी भूखंड

August 25, 2026
मिशन शक्तिसैट के अंतरराष्ट्रीय राजदूतों से मिले चिराग पासवान, महिला सशक्तीकरण पर हुआ मंथन

मिशन शक्तिसैट के अंतरराष्ट्रीय राजदूतों से मिले चिराग पासवान, महिला सशक्तीकरण पर हुआ मंथन

August 25, 2026
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 की तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 की तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न

August 24, 2026
Friday, September 4, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

यूपी दिवस – 2026 : उत्तर प्रदेश दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री व मुख्यमंत्री ने किया ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ (ओडीओसी) का शुभारंभ

‘सरदार वल्लभभाई पटेल एम्प्लॉयमेंट एंड इंडस्ट्रियल जोन’ योजना का भी किया शुभारंभ

by Amir Khan
January 24, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
यूपी दिवस – 2026 : उत्तर प्रदेश दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री व मुख्यमंत्री ने किया ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ (ओडीओसी) का शुभारंभ

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के हर जनपद के विशिष्ट व्यंजन को अलग पहचान दिला दी। यूपी के जनपदों की पहचान अब इन व्यंजनों से भी होगी। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश दिवस पर शनिवार को ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ (ओडीओसी) का शुभारंभ किया। मुख्य समारोह में इस पर आधारित लघु फिल्म भी दिखाई गई। ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ थीम पर आयोजित समारोह में उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाली पांच प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। पुरस्कार स्वरूप उन्हें 11 लाख रुपये, अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम युवा) के तहत बेहतर प्रदर्शन करने वाले पांच जनपदों के जिलाधिकारी भी सम्मानित किए गए। केंद्रीय गृह मंत्री ने ‘सरदार वल्लभभाई पटेल एम्प्लॉयमेंट एंड इंडस्ट्रियल जोन’ योजना का भी शुभारंभ किया।

गृह मंत्री के हाथों इन विभूतियों को मिला उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान
विंग कमांडर शुभांशु शुक्ल – अंतरिक्ष यात्रा
अलख पांडेय – शिक्षा, उद्यमिता व स्वावलंबन के क्षेत्र में
सुश्री रश्मि आर्य – शिक्षा एवं नवाचार
डॉ. हरिओम पंवार – साहित्य
डॉ. सुधांशु सिंह – कृषि क्षेत्र

सीएम युवा योजना के तहत बेहतर प्रदर्शन करने वाले इन जिलाधिकारियों का हुआ सम्मान
डॉ. दिनेश चंद्र – डीएम जौनपुर
रवींद्र कुमार – डीएम आजमगढ़
अनुनय झा – डीएम हरदोई
अनुपम शुक्ल – डीएम अंबेडकरनगर
मृदुल चौधरी – डीएम झांसी

राष्ट्र प्रेरणा स्थल के मंच पर उतरा ‘संपूर्ण उत्तर प्रदेश’
यूपी दिवस पर सबसे पहले वंदे मातरम् का गान हुआ। इसके उपरांत अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान थीम सांग ‘उत्तर प्रदेश-उत्तम प्रदेश’ ने उत्तर प्रदेश की महिमा का वर्णन किया। इसके पश्चात राष्ट्र प्रेरणा स्थल के मंच पर ‘संपूर्ण उत्तर प्रदेश’ उतर पड़ा, जब ब्रज, बुंदेली, अवधी, भोजपुरी बोलियों के ‘सांस्कृतिक संगम’ में अतिथियों व दर्शकों ने आनंद की डुबकी लगाई। विभिन्न अंचलों से आए कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से हर किसी का दिल जीत लिया, दर्शकों ने भी तालियां बजाकर इन कलाकारों का उत्साहवर्धन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ पर आधारित प्रदर्शनियों का किया उद्घाटन
गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर तीनों महापुरुषों (श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय व अटल बिहारी वाजपेयी) की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने शिल्प मेला, ओडीओसी व्यंजन मेला व ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ पर आधारित प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया।

‘सरदार वल्लभभाई पटेल एम्प्लॉयमेंट एंड इंडस्ट्रियल जोन’ योजना का किया शुभारंभ
गृह मंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश दिवस के मंच पर ‘सरदार वल्लभभाई पटेल एम्प्लॉयमेंट एंड इंडस्ट्रियल जोन’ योजना का भी शुभारंभ किया। युवाओं के लिए रोजगार व उद्योग को बढ़ावा देने वाली इस योजना पर आधारित लघु फिल्म भी दिखाई गई।मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट पर किया गृह मंत्री का स्वागत
उत्तर प्रदेश दिवस कार्यक्रम में शामिल होने शनिवार सुबह राजधानी पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने लखनऊ एयरपोर्ट पर गृह मंत्री को पुष्पगुच्छ देकर प्रदेश की राजधानी में उनका स्वागत किया। वहीं यूपी दिवस के मुख्य मंच पर सीएम ने गृह मंत्री को स्मृति चिह्न प्रदान किया।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर
  • डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत
  • मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary