• Latest
  • Trending
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का आगाज, ग्रेनो प्राधिकरण ने अब तक डेढ़ लाख पौधे लगाए

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का आगाज, ग्रेनो प्राधिकरण ने अब तक डेढ़ लाख पौधे लगाए

July 20, 2024
ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

September 6, 2026
आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

September 5, 2026
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

September 5, 2026
ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

September 2, 2026
डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

September 1, 2026
मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

September 1, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

August 27, 2026
गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

August 27, 2026
बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

August 27, 2026
इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

August 26, 2026
फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

August 26, 2026
स्वर्गीय प्रो. राजपाल सिंह तोमर की स्मृति में किशनपुर बराल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

स्वर्गीय प्रो. राजपाल सिंह तोमर की स्मृति में किशनपुर बराल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

August 25, 2026
Sunday, September 6, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का आगाज, ग्रेनो प्राधिकरण ने अब तक डेढ़ लाख पौधे लगाए

धीरेंद्र सिंह ने पी-3 में व तेजपाल नागर ने इकोटेक-12 में पौधे लगाए

by Amir Khan
July 20, 2024
in ग्रेटर नोएडा
0
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का आगाज, ग्रेनो प्राधिकरण ने अब तक डेढ़ लाख पौधे लगाए

ग्रेटर नोएडा। माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत शनिवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बड़े पैमाने पर पौधारोपण अभियान चलाया। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने सेक्टर पी-3 में और दादरी विधायक तेजपाल नागर तथा सांसद प्रतिनिधि संदीप शर्मा ने इकोटेक-12 के ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण किया। जिला नोडल अधिकारी व प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम, जिलाधिकारी मनीष वर्मा, एसोईओ आशुतोष द्विवेदी और एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस, ओएसडी इंदु प्रकाश सिंह , ओएसडी एनके सिंह व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने पौधे लगाए।
सेक्टर पी-3 में पौधरोपण के दौरान विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि वन संरक्षण के साथ ही जल-संरक्षण करना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि हम सभी को आने वाली पीढ़ी के लिए और बेहतर पर्यावरण देना चाहिए।अगर कुछ अतिरिक्त देकर नहीं जा सकते तो कम से कम उतना छोड़ कर जाना चाहिए जो हमें प्राप्त हुआ है। जेवर विधायक ने सभी निवासियों से पौधे लगाने और वृक्ष बनने तक उसकी देखभाल करने की अपील की। साथ ही शेरिऑन स्कूल के छात्रों को पर्यावरण और जल संरक्षण के बारे में जागरूक किया। उनके साथ एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस और ओएसडी एनके सिंह व आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों और सामाजिक संगठनों ने भी पौधे लगाए। दादरी विधायक तेजपाल नागर ने ईकोटेक -12 में पौधरोपण के दौरान कहा कि सिर्फ पौधरोपण कर देने से ही जिम्मेदारी पूरी नहीं होती, उसे संरक्षित करना भी जरूरी है, ताकि जितने पौधे लगाए जा रहे हैं वे वृक्ष बन सकें। विधायक ने कहा कि शहर में चल रही गाड़ियों से निकल रहा धुआं ग्लोबल वार्मिंग का एक बहुत बड़ा कारण है, जिससे पर्यावरण नष्ट हो रहा है। उन्होंने आम-जन से यह अपील भी की के अपने घर में कम से कम एक वृक्ष और छोटे-छोटे पौधे अवश्य लगाएं और दूसरों को भी पौधे लगाने के लिए प्रेरित करें। एसोईओ आशुतोष द्विवेदी ने सेक्टर गामा-1 में पौधरोपण किया। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ आशुतोष कुमार द्विवेदी सेक्टर गामा 1 व ईकोटेक 12 में और एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने सेक्टर पी थ्री व सेक्टर ईकोटेक-12 के ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण किया। इस अभियान के अंतर्गत आम, जामुन, पिलखन, पापड़ी, बरगद, अमरूद व अर्जुन के पौधे लगाए गए हैं। एसीईओ ने इस पौधरोपण अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने पर आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों व सामाजिक संगठनों की सराहना की। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने सभी निवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने इस मानसून सत्र में अब तक 1.50 लाख पौधे रोपित किए हैं। शेष 25 हजार पौधे 15 अगस्त तक रोपित कर दिए जाएंगे। बता दें, कि वन विभाग ने प्राधिकरण को इस अभियान के अंतर्गत 1.75 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य दिए हैं। प्राधिकरण तय लक्ष्य से अधिक पौधे लगाने की कोशिश करेगा। फ्लोरीकल्चर सोसायटी के प्रतिनिधियों ने इस अभियान से जुड़ते हुए प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने के लिए जागरूक किया। इस दौरान उद्यान विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक विजय कुमार बाजपेई, वरिष्ठ प्रबंधक चेतराम सिंह, सहायक डायरेक्टर बुद्ध विलास, सहायक निदेशक नाथौली सिंह, प्रबंधक दिव्या चौधरी, सहायक प्रबंधक गौरव बघेल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन
  • आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन
  • जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary