• Latest
  • Trending
पीएमओ के उप सचिव ने इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप का लिया जायजा

पीएमओ के उप सचिव ने इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप का लिया जायजा

March 22, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित

September 7, 2026
ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

September 6, 2026
आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

September 5, 2026
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

September 5, 2026
ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

September 2, 2026
डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

September 1, 2026
मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

September 1, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

August 27, 2026
गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

August 27, 2026
बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

August 27, 2026
इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

August 26, 2026
फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

August 26, 2026
Tuesday, September 8, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

पीएमओ के उप सचिव ने इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप का लिया जायजा

प्लग एंड प्ले सिस्टम और ऑटोमेटेड वेस्ट प्लांट को सराहा

by Udit Goel
March 22, 2025
in ग्रेटर नोएडा
0
पीएमओ के उप सचिव ने इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप का लिया जायजा

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री कार्यालय के उप सचिव मंगेश घिल्डियाल ने शनिवार को आईआईटीजीएनएल की इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप का दौरा किया। उन्होंने प्लग एंड प्ले सिस्टम और ऑटोमेटेड वेस्ट प्लांट को भी देखा। उप सचिव ने भ्रमण के बाद स्मार्ट टाउनशिप की सराहना की। भ्रमण के बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सभागार में प्रजेंटेशन हुआ, जिसमें उप सचिव ने एमएमटीएच व एमएमएलएच प्रोजेक्ट में तेजी लाने के निर्देश दिए।
दिल्ली मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के अंतर्गत आईआईटीजीएनएल की तरफ से इंटीग्रेटेड टाउनशिप करीब 750 एकड़ में इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप बसाई गई है। पीएमओ के उप सचिव मंगेश घिल्डियाल ने शनिवार सुबह करीब 11 बजे टाउनशिप देखने पहुंचे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ और आईआईटीजीएनएल की निदेशक श्रीलक्ष्मी वीएस ने इस स्मार्ट टाउनशिप के बारे में जानकारी दी। उन्होंने प्लग एंड प्लेे सिस्टम और ऑटोमेटेड वेस्ट प्लांट को भी देखा। भ्रमण के बाद उप सचिव ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पहुंचे और इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप, मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब और मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक हब परियोजनाओं पर प्रस्तुतिकरण को देखा। आईआईटीजीएनएल की निदेशक श्रीलक्ष्मी वीएस और निदेशक प्रेरणा सिंह व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। प्रस्तुतिकरण में बताया गया कि इस टाउनशिप में कूड़े के निस्तारण पूरी तरह से ऑटोमेटेड है। पाइप के जरिए कूड़ा प्लांट तक पहुंचेगा और प्रोसेस होकर कंपोस्ट में तब्दील हो जाएगा। वेस्ट के लिए हर प्लॉट प्वाइंट दिए गए हैं। 24 घंटे पानी का इंतजाम है। अबाधित बिजली आपूर्ति की व्यवस्था है। प्लग एंड प्ले के आधार पर बनी इस टाउनशिप में उद्यमी तत्काल प्लांट लगाकर काम शुरू कर सकता है। इस टाउनशिप में वर्क टू साइकिल, 24 घंटे बिजली, एलईडी लाइट जैसी सुविधाएं मौजूद रहेंगी। यह टाउनशिप सीसीटीवी से लैस होगी। टाउनशिप में अब तक लगभग 20 कंपनियां निवेश कर रहीं हैं। उप सचिव ने एनआईसीडीआईटी (नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इंप्लीमेंटेशन ट्रस्ट) के अधिकारियों को मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब और मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक हब परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। आईआईटीजएनएल की तरफ से इंडस्ट्री विभाग की प्रभारी प्रीति शर्मा ने प्रस्तुतिकरण दिया। इस दौरान महाप्रबंधक नियोजन लीनू सहगल, डीजीएम वित अभिषेक जैन, ओएसडी रामनयन सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक राजेश गौतम, चेतराम सिंह, सन्नी यादव, महावीर सिंह व वैभव चौधरी और प्रबंधक महेश यादव सहित कई अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
—————-
मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब व लाजिस्टिक हब पर एक नजर
————————–
बोड़ाकी के पास मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब और मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक हब परियोजना करीब 478 हेक्टेयर जमीन पर विकसित की जा रही है। मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब के अंतर्गत रेलवे, बस अड्डा व मेट्रो कनेक्टिविटी विकसित की जाएगी। बोड़ाकी के पास ही रेलवे टर्मिनल बनाया जाएगा। यहां से पूरब की ओर जाने वाली अधिकतर ट्रेनें चलेंगी। इससे दिल्ली, नई दिल्ली और आनंद विहार टर्मिनल पर ट्रेनों का दबाव कम होगा। ट्रांसपोर्ट हब में ही अंतर्राज्यीय बस अड्डा भी बनेगा। मौजूदा नोएडा-ग्रेनो मेट्रो रूट का विस्तार मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब तक होना है। ट्रांसपोर्ट हब से लोकल बसें भी चलाई जाएंगी। वहीं लॉजिस्टिक हब से उद्योगों के लिए माल ढुलाई की राह आसान हो जाएगी। नोएडा, ग्रेटर नोएडा व यमुना प्राधिकरण के उद्योगों की जरूरत को देखते हुए यह परियोजना बेहद अहम है। मुंबई, गुजरात आदि जगहों पर जाने में चार से पांच दिन लगता है, इसके शुरू होने के बाद माल डेढ़ दिन में पहुंच सकेगा। लॉजिस्टिक हब में वेयर हाउस भी बनेंगे। इन दोनों परियोजनाओं को अगले तीन साल में विकसित करने का लक्ष्य है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित
  • ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन
  • आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary