• Latest
  • Trending
गौतम सिंघानिया के लिए लगातार खड़ी हो रहीं समस्याएं, अभी तक हो गया 1500 करोड़ का नुकसान

गौतम सिंघानिया के लिए लगातार खड़ी हो रहीं समस्याएं, अभी तक हो गया 1500 करोड़ का नुकसान

November 23, 2023
दिवाली पर रोशनी से जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा, सभी प्रवेश द्वार और गोलचक्कर होंगे रोशन

दिवाली पर रोशनी से जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा, सभी प्रवेश द्वार और गोलचक्कर होंगे रोशन

October 14, 2026
नशे के खिलाफ बादलपुर थाना पुलिस की बड़ी कार्यवाही : ग्रेटर नोएडा में 1 करोड़ के अवैध गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गैंग का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

नशे के खिलाफ बादलपुर थाना पुलिस की बड़ी कार्यवाही : ग्रेटर नोएडा में 1 करोड़ के अवैध गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गैंग का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

October 14, 2026
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी

October 14, 2026
ग्रेटर नोएडा: मनोज भाटी बोड़ाकी को बड़ी राहत, फिर बने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

ग्रेटर नोएडा: मनोज भाटी बोड़ाकी को बड़ी राहत, फिर बने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

October 13, 2026
समाजवादी पार्टी ने गौतमबुद्ध नगर में घोषित की नई जिला कार्यकारिणी, 57 नेताओं को मिली जिम्मेदारी, कपिल ननका सैफी बने जिला उपाध्यक्ष

समाजवादी पार्टी ने गौतमबुद्ध नगर में घोषित की नई जिला कार्यकारिणी, 57 नेताओं को मिली जिम्मेदारी, कपिल ननका सैफी बने जिला उपाध्यक्ष

October 13, 2026
शारदा स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज ने 18वें ओरिएंटेशन कार्यक्रम एवं व्हाइट कोट समारोह के माध्यम से नवागत चिकित्सा विद्यार्थियों का किया स्वागत

शारदा स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज ने 18वें ओरिएंटेशन कार्यक्रम एवं व्हाइट कोट समारोह के माध्यम से नवागत चिकित्सा विद्यार्थियों का किया स्वागत

October 12, 2026
रंगारंग कार्यक्रम से होगा विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम का आगाज

रंगारंग कार्यक्रम से होगा विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम का आगाज

October 10, 2026
अवैध डंपिंग पर ग्रेनो प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

अवैध डंपिंग पर ग्रेनो प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

October 10, 2026
अक्षरों में हिंदी का गौरव, काव्य में भारत की आत्मा—डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा “साहित्य रत्न सम्मान” से अलंकृत

अक्षरों में हिंदी का गौरव, काव्य में भारत की आत्मा—डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा “साहित्य रत्न सम्मान” से अलंकृत

October 6, 2026
किसानों की मांगों पर बड़ा फैसला: डीएम के साथ बीकेयू (कृषक शक्ति) की सफल बैठक, तीनों प्राधिकरणों के अधिकारियों संग जल्द होगी बैठक

किसानों की मांगों पर बड़ा फैसला: डीएम के साथ बीकेयू (कृषक शक्ति) की सफल बैठक, तीनों प्राधिकरणों के अधिकारियों संग जल्द होगी बैठक

October 5, 2026
“जन-जन तक पहुँची सेवा: रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा का सफल स्वास्थ्य शिविर”

“जन-जन तक पहुँची सेवा: रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा का सफल स्वास्थ्य शिविर”

October 5, 2026
संगठन की मजबूती से जनसेवा को मिलेगी नई गति : भाजपा ग्रेटर नोएडा मंडल की बैठक में मंथन

संगठन की मजबूती से जनसेवा को मिलेगी नई गति : भाजपा ग्रेटर नोएडा मंडल की बैठक में मंथन

October 4, 2026
Thursday, October 15, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

गौतम सिंघानिया के लिए लगातार खड़ी हो रहीं समस्याएं, अभी तक हो गया 1500 करोड़ का नुकसान

by Udit Goel
November 23, 2023
in व्यापार
0
गौतम सिंघानिया के लिए लगातार खड़ी हो रहीं समस्याएं, अभी तक हो गया 1500 करोड़ का नुकसान

रेमंड कंपनी के चेयरमैन गौतम सिंघानिया और उनकी पत्नी नवाज मोदी सिंघानिया के तलाक की खबर अब कंपनी पर भारी पड़ रही है। गौतम सिंघानिया ने जब से तलाक का ऐलान किया है, उस दिन से अब तक उन्हें 1500 करोड़ से ज्यादा नुकसान हो चुका है। रेमंड ग्रुप के शेयर 13 नवंबर से लेकर आज (बुधवार दोपहर) तक 12 फीसदी तक गिर गए है। इस दौरान कंपनी की मार्केट कैप करीब 1500 करोड़ रुपये गिर गई है। अकेले बुधवार को कंपनी के शेयर 4.4फीसदी तक गिर गए। और 3.77 फीसदी पर गिरकर 1676 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी की मार्केट कैप गिरकर 11,161 करोड़ रुपये पर आ गई। साफ है कि गौतम सिंघानिया को तलाक काफी महंगा पड़ रहा है।

कितनी दौलत के मालिक

गौतम सिंघानिया ने 13 नवंबर को अपनी पत्नी नवाज मोदी सिंघानिया से तलाक लेने का ऐलान किया था। उनके पास करीब 1.4 बिलियन डॉलर (करीब 11,620 करोड़ रुपये) की कुल संपत्ति है। गौतम और नवाज दोनों 32 साल पहले शादी के बंधन से बंधे हुए थे। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार 13 नवंबर को तलाक के ऐलान के बाद , रेमंड ग्रपु की मार्केट कैप 180 मिलियन डॉलर यानी करीब 1476 करोड़ रुपये गिर गई है। जाहिर है तलाक के ऐलान के बाद निवेशकों का भरोसा डगमगाया है। इसकी वजह से शेयरों की बिकवाली बढ़ी है। इसके अलावा नवाज मोदी खुद कंपनी के निदेशक मंडल में शामिल हैं। ऐसे में तलाक के बाद प्रॉपर्टी किस तरह बटेगी, गवर्नेंस का मुद्धा भी खड़ा होगा।

75 फीसदी मांगी दौलत

इस बीच इकोनॉमिक्स टाइम्स की खबर के अनुसार पत्नी नवाज मोदी ने तलाक के एवज में पति गौतम सिंघानिया से दौलत की 75 फीसदी हिस्सेदारी मांगी है। यह हिस्सेदारी उन्होंने बेटी निहारिका, निशा और अपने लिए मांगी है। रिपोर्ट के अनुसार, सिंघानिया अपनी पत्नी से अलग होने के लिए उनकी शर्त से काफी हद तक सहमत हैं, लेकिन उन्होंने एक फैमली ट्रस्ट बनाने का सुझाव दिया है। सिंघानिया ने उस ट्रस्ट में परिवार की वेल्थ और एसेट्स को ट्रांसफर करने के लिए कहा है, जहां वह एकमात्र मैनेजिंग ट्रस्टी होंगे।गौतम सिंघानिया की मौत के बाद उनके परिवार के सदस्यों को उनकी संपत्ति की वसीयत करने की अनुमति दी जाएगी। हालांकि, नवाज मोदी फैमली ट्रस्ट बनाने के सुझाव से सहमत नहीं हैं।इकोनॉमिक्स टाइम्स के अनुसार उन्होंने गौतम सिंघानिया को मेल भेजकर इसके बारे में पूछा है, लेकिन अभी तक उन्होंने कोई भी जवाब नहीं दी है।

मारपीट का भी लगाया आरोप

इस बीच जहां नवाज मोदी ट्रस्ट के सुझाव से सहमत नहीं है। वहीं उन्होंने एक और खुलासा कर दिया है। उन्होंने गौतम सिंघानिया पर आरोप लगाया है कि एक पार्टी में उन्होंने उनके साथ मारपीट की और गौतम ने अपनी बेटी पर भी हाथ उठाया । उस दौरान नीता अंबानी और उनके आकाश अंबानी ने उन्हें बचाया। हालांकि इस आरोप पर गौतम सिंघानिया ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Tags: Gautam Singhania Vs Nawaz Modiraymond businessRaymond DivorceRaymond Losses 180 Million DollarShare Market

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • दिवाली पर रोशनी से जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा, सभी प्रवेश द्वार और गोलचक्कर होंगे रोशन
  • नशे के खिलाफ बादलपुर थाना पुलिस की बड़ी कार्यवाही : ग्रेटर नोएडा में 1 करोड़ के अवैध गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गैंग का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार
  • ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary