• Latest
  • Trending
जनरल बोगी, सीट पर लाश… 600KM तक उतारने के लिए गुहार लगाते रहे रेल यात्री, नहीं मिली मदद

जनरल बोगी, सीट पर लाश… 600KM तक उतारने के लिए गुहार लगाते रहे रेल यात्री, नहीं मिली मदद

November 8, 2023
शारदा स्कूल ऑफ डेंटल साइंसेज में विश्व एंडोडॉन्टिक दिवस पर आयोजित हुआ ‘एंडो कर्व’ अकादमिक कार्यक्रम

शारदा स्कूल ऑफ डेंटल साइंसेज में विश्व एंडोडॉन्टिक दिवस पर आयोजित हुआ ‘एंडो कर्व’ अकादमिक कार्यक्रम

October 16, 2026
IBA एवं NIET के मध्य उद्योग–शिक्षा समन्वय बैठक आयोजित

IBA एवं NIET के मध्य उद्योग–शिक्षा समन्वय बैठक आयोजित

October 16, 2026
गढ़ी शहदरा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के कक्षा छह के सन्नी वैष्णव ने हिंदी पठन प्रतियोगिता में बढ़ाया विद्यालय का गौरव

गढ़ी शहदरा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के कक्षा छह के सन्नी वैष्णव ने हिंदी पठन प्रतियोगिता में बढ़ाया विद्यालय का गौरव

October 15, 2026
दिवाली पर रोशनी से जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा, सभी प्रवेश द्वार और गोलचक्कर होंगे रोशन

दिवाली पर रोशनी से जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा, सभी प्रवेश द्वार और गोलचक्कर होंगे रोशन

October 14, 2026
नशे के खिलाफ बादलपुर थाना पुलिस की बड़ी कार्यवाही : ग्रेटर नोएडा में 1 करोड़ के अवैध गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गैंग का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

नशे के खिलाफ बादलपुर थाना पुलिस की बड़ी कार्यवाही : ग्रेटर नोएडा में 1 करोड़ के अवैध गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गैंग का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

October 14, 2026
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी

October 14, 2026
ग्रेटर नोएडा: मनोज भाटी बोड़ाकी को बड़ी राहत, फिर बने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

ग्रेटर नोएडा: मनोज भाटी बोड़ाकी को बड़ी राहत, फिर बने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

October 13, 2026
समाजवादी पार्टी ने गौतमबुद्ध नगर में घोषित की नई जिला कार्यकारिणी, 57 नेताओं को मिली जिम्मेदारी, कपिल ननका सैफी बने जिला उपाध्यक्ष

समाजवादी पार्टी ने गौतमबुद्ध नगर में घोषित की नई जिला कार्यकारिणी, 57 नेताओं को मिली जिम्मेदारी, कपिल ननका सैफी बने जिला उपाध्यक्ष

October 13, 2026
शारदा स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज ने 18वें ओरिएंटेशन कार्यक्रम एवं व्हाइट कोट समारोह के माध्यम से नवागत चिकित्सा विद्यार्थियों का किया स्वागत

शारदा स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज ने 18वें ओरिएंटेशन कार्यक्रम एवं व्हाइट कोट समारोह के माध्यम से नवागत चिकित्सा विद्यार्थियों का किया स्वागत

October 12, 2026
रंगारंग कार्यक्रम से होगा विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम का आगाज

रंगारंग कार्यक्रम से होगा विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम का आगाज

October 10, 2026
अवैध डंपिंग पर ग्रेनो प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

अवैध डंपिंग पर ग्रेनो प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

October 10, 2026
अक्षरों में हिंदी का गौरव, काव्य में भारत की आत्मा—डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा “साहित्य रत्न सम्मान” से अलंकृत

अक्षरों में हिंदी का गौरव, काव्य में भारत की आत्मा—डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा “साहित्य रत्न सम्मान” से अलंकृत

October 6, 2026
Saturday, October 17, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

जनरल बोगी, सीट पर लाश… 600KM तक उतारने के लिए गुहार लगाते रहे रेल यात्री, नहीं मिली मदद

by Udit Goel
November 8, 2023
in अपराध, उत्तर प्रदेश, राज्य
0
जनरल बोगी, सीट पर लाश… 600KM तक उतारने के लिए गुहार लगाते रहे रेल यात्री, नहीं मिली मदद

बबेरू (बांदा)। तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में टाइल्स लगाने का काम करने वाले कमासिन के लखनपुर निवासी रामजीत द‍िवाली पर अपने पर‍िवार के पास आने के लिए संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से झांसी के लिए रविवार को चले थे। साथ में साढ़ू भी आ रहे थे। रास्ते में अचानक तबीयत बिगड़ गई। स्टेशनों पर साढ़ू मदद के लिए गुहार लगाते रहे, लेकिन कहीं भी मदद नहीं मिली और रामजीत ने तम तोड़ दिया। शव नीचे नहीं उतारे जाने के बाद सीट के नीचे रख दिया गया और करीब 600 किलोमीटर तक अन्य यात्री सहमी हालत में सफर करते रहे। झांसी पहुंचने पर जब यात्रियों ने हंगामा किया, तब जीआरपी व आरपीएफ ने पहुंचकर शव को उतार पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मंगलवार देर शाम शव को गांव लाया गया तो चीख-पुकार मच गई। पर्व के मौके पर मातम पसर गया।

कमासिन के लखनपुर गांव निवासी भैया लाल यादव का 36 वर्षीय पुत्र रामजीत टाइल्स लगाने का काम करता था। एक माह पहले तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली गया था। अपने साढ़ू कमासिन के स्योहट गांव निवासी गोवर्धन के साथ रविवार को घर आने के लिए संपर्क क्रांति के जनरल कोच में झांसी के लिए बैठे थे। रविवार की रात ट्रेन के नागपुर पहुंचने पर रामजीत के सिर में अचानक दर्द होने लगा और गिर गए। साढ़ू व यात्रियों ने जब उठाने का प्रयास किया, तो वह दम तोड़ चुके थे। कोच में सवार महिलाओं व बच्चों में दहशत फैल गई और वह सहम गए। गोवर्धन ने मदद की आस में रेलवे के हेल्पलाइन नंबर पर फोन भी किया, लेकिन फोन नहीं लगा।

भोपाल में भी नहीं हुई सुनवाई, शव रखा सीट के नीचे

ट्रेन के सुबह भोपाल पहुंचने पर प्लेटफार्म पर मौजूद स्टाफ से अन्य यात्रियों ने शव उतारने को कहा, लेकिन किसी ने सहायता नहीं की और पांच मिनट बाद ट्रेन चल दी। गुस्साए यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया, ट्रेन स्टाफ ने झांसी कंट्रोल को सूचना दी। सोमवार की दोपहर ट्रेन के झांसी पहुंचने पर डिप्टी एसएस एसके नरवरिया, जीआरपी व आरपीएफ ने पहुंच शव को उतार पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पत्नी से हुई थी मोबाइल फोन पर बात, लौटने का था इंतजार

पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी रानी देवी अचेत हो गईं। होश आने पर बताया कि मोबाइल फोन पर बात हुई थी। बताया था कि दो-तीन दिन से बुखार आ रहा है और सिर में दर्द है। तबीयत ठीक नहीं है। जिसके बाद पर्व पर आने को कहा था। बड़ी बेटी 12 वर्षीय गौरा, पांच वर्षीय बेटे रावेंद्र व तीन वर्षीय रवि के सिर से पिता का साया उठ गया। मां चुन्नी बदहवास हो गईं।

नहीं उठा हेल्प लाइन नंबर 139, देखकर लौटे डॉक्टर

साथ आ रहे साढ़ू गोवर्धन ने बताया कि करीब एक माह पहले ही काम करने गया था। बुधवार को बुखार आना शुरू हुआ था। रास्ते में तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर रेलवे के हेल्प लाइन नंबर 139 पर कई बार फोन किया था, लेकिन वह नहीं उठा। बाद में इटारसी के पास पलट कर फोन कर आया तो बताया कि ऐसी घटना हो गई है। पूछा गया कि किस बोगी में हैं, तो बताया कि इंजन के पीछे वाली में हैं। एक डॉक्टर व जीआरपी आई थी और देखकर लौट गई।

पीआरओ झांसी मंडल मनोज स‍िंह ने कहा क‍ि एक यात्री के संपर्क क्रांति में सफर के दौरान मौत होने की सूचना मिलने पर जीआरपी व आरपीएफ ने मौके पर पहुंच ट्रेन से शव को उतार पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मौत का कारण नहीं पता चल सका है। इसकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पता चल सकेगी।

स्टेशन से होकर गुजरने वाली संपर्क क्रांति व अन्य किसी ट्रेन में जिले के यात्री की मौत होने संबंधित किसी प्रकार की सूचना नहीं प्राप्त हुई है। जानकारी होने पर ही बताया जा सकता है।- नवेंदू शेखर अग्निहोत्री, प्रभारी निरीक्षक, जीआरपी थाना

Tags: # Train# up news# Uttar Pradesh newsBandabanda-generaldead body in trainsampark kranti expressshockingUP Top NewsUTTAR PRADESH

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • शारदा स्कूल ऑफ डेंटल साइंसेज में विश्व एंडोडॉन्टिक दिवस पर आयोजित हुआ ‘एंडो कर्व’ अकादमिक कार्यक्रम
  • IBA एवं NIET के मध्य उद्योग–शिक्षा समन्वय बैठक आयोजित
  • गढ़ी शहदरा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के कक्षा छह के सन्नी वैष्णव ने हिंदी पठन प्रतियोगिता में बढ़ाया विद्यालय का गौरव
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary