नोएडा। यातायात पुलिस द्वारा रक्षा बंधन के त्योहार के उपलक्ष्य पर दुपहिया वाहनों पर सवार सभी बहनों को जीवन रक्षा का उपहार देते हुए उनको हेलमेट वितरित किये गये। यातायात पुलिस द्वारा सभी बहनों को समझाया गया कि सड़क दुर्घटनाओं से जीवन रक्षा हेतु हेलमेट अवश्य पहने एवं अपने भाई व परिवार के सदस्यों को भी बिना हेलमेट के दुपहियां वाहन न चलाने दे, जिससे उनका जीवन सुरक्षित रहे। यातायात पुलिस अधिकारीगण व कर्मचारीगण द्वारा रक्षा बंधन के त्योहार पर सभी बहनों को उपहार देते हुए नो चालान-डे मनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत जिन वाहनों में महिलाएं सवार है उन वाहनों के चालान नही किये जा रहे है व उनको यातायात नियमों के बारे में जागरूक करते हुए नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। यातायात पुलिसकर्मियों द्वारा सभी मुख्य चौराहो पर उपस्थ्ति रहते हुए यातयात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित कराया जा रहा है।