• Latest
  • Trending
यमुना नदी में घटते जल स्तर के दृष्टिगत प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य जारी

यमुना नदी में घटते जल स्तर के दृष्टिगत प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य जारी

September 9, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित

September 7, 2026
ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

September 6, 2026
आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

September 5, 2026
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

September 5, 2026
ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

September 2, 2026
डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

September 1, 2026
मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

September 1, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

August 27, 2026
गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

August 27, 2026
बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

August 27, 2026
इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

August 26, 2026
फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

August 26, 2026
Thursday, September 10, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

यमुना नदी में घटते जल स्तर के दृष्टिगत प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य जारी

by Amir Khan
September 9, 2025
in ग्रेटर नोएडा
0
यमुना नदी में घटते जल स्तर के दृष्टिगत प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य जारी

ग्रेटर नोएडा । जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर मेधा रूपम के निर्देशों के क्रम में जिला प्रशासन द्वारा जनपद में यमुना नदी में घटते जल स्तर के दृष्टिगत व्यापक स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य किए जा रहे हैं। जनपद में कुल 20 ग्राम बाढ़ से प्रभावित हुए हैं, जिनमें तहसील सदर के 12 ग्राम, तहसील दादरी के 06 ग्राम और तहसील जेवर के 02 ग्राम शामिल हैं। इन क्षेत्रों की कुल जनसंख्या लगभग 3845 है, जिनमें से 3465 लोग विभिन्न बाढ़ शरणालयों में रह रहे हैं। सभी विस्थापितों के लिए कम्युनिटी किचन के माध्यम से नाश्ता, लंच पैकेट और रात के भोजन की व्यवस्था की गई है।
अब तक 107 व्यक्तियों और 106 पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर रेस्क्यू किया गया है। बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों के लिए जनपद में बाढ़ कंट्रोल रूम 0120-2978231, 2978232, 2978233 तीन शिफ्टों में संचालित है। इन नंबरों की जानकारी मीडिया को भी उपलब्ध कराई गई है।
राहत कार्यों के तहत तहसील दादरी में 242 राहत किट और तहसील सदर में 470 राहत किट, कुल मिलाकर 712 राहत किट वितरित की जा चुकी हैं। इसके साथ ही जनपद में कुल 19 बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं, जिनमें तहसील सदर में 06, दादरी में 08 और जेवर में 05 चौकियां शामिल हैं। इन चौकियों पर सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों की ड्यूटी तीनों शिफ्टों में लगाई गई है।
जनपद में कुल 16 शरणालय संचालित हैं, जिनमें तहसील दादरी में 08, तहसील सदर में 06 और तहसील जेवर में 02 शरणालय शामिल हैं। इन शरणालयों में पेयजल, स्वच्छता, भोजन तथा पशुओं के लिए चारे की समुचित व्यवस्था एवं यमुना नदी में पानी का स्तर कम होने पर फागिंग की व्यवस्था राजस्व विभाग द्वारा कराई जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर और शरणालय बढ़ाए जाएंगे।
मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा 06 स्थानों पर 09 रेस्पॉन्स टीमों का गठन किया गया है, जो अलग-अलग शरणालयों में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रही हैं। बाढ़ कंट्रोल रूम में भी शिफ्टवार ड्यूटी सुनिश्चित की गई है। पर्याप्त मात्रा में एंटी स्नेक वेनम और आवश्यक दवाओं का प्रबंध किया गया है।
पशुओं के लिए सेक्टर-135 ग्रीन बेल्ट, पुश्ता रोड पर एक पशु शिविर स्थापित किया गया है, जहां लगभग 1471 गौवंश को सुरक्षित पहुंचाया गया है और उनका उपचार कराया जा रहा है।
राहत एवं बचाव कार्यों के लिए एनडीआरएफ की 01 टीम, एसडीआरएफ की 02 टीमें और पीएसी 44 बटालियन की 01 टीम कुल 04 बचाव दलों के साथ 16 नावों के जरिए बाढ़ प्रभावित इलाकों में तैनात हैं। इन टीमों के सहयोग के लिए आपदा मित्र और होमगार्ड भी तैनात किए गए हैं।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित
  • ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन
  • आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary