• Latest
  • Trending
जिला गौतमबुद्ध नगर में ब्लैक आउट मॉक ड्रिल की तैयारियों को लेकर हुई समीक्षा बैठक

जिला गौतमबुद्ध नगर में ब्लैक आउट मॉक ड्रिल की तैयारियों को लेकर हुई समीक्षा बैठक

January 17, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित

September 7, 2026
ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

September 6, 2026
आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

September 5, 2026
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

September 5, 2026
ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

September 2, 2026
डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

September 1, 2026
मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

September 1, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

August 27, 2026
गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

August 27, 2026
बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

August 27, 2026
इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

August 26, 2026
फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

August 26, 2026
Tuesday, September 8, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

जिला गौतमबुद्ध नगर में ब्लैक आउट मॉक ड्रिल की तैयारियों को लेकर हुई समीक्षा बैठक

by Amir Khan
January 17, 2026
in ग्रेटर नोएडा
0
जिला गौतमबुद्ध नगर में ब्लैक आउट मॉक ड्रिल की तैयारियों को लेकर हुई समीक्षा बैठक

ग्रेटर नोएडा । नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर 23 जनवरी 2026 को शारदा यूनिवर्सिटी ग्रेटर नोएडा में ब्लैक आउट मॉक ड्रिल के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर मेधा रूपम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में तैयारी हेतु बैठक आयोजित की गई।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक)/उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा विभाग गौतमबुद्धनगर प्रियंका द्वारा ब्लैक आउट मॉक ड्रिल की संपूर्ण कार्ययोजना, प्रक्रिया तथा विभागीय सहभागिता के संबंध में जिलाधिकारी को विस्तार से अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में नागरिकों की सुरक्षा, राहत एवं बचाव कार्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा विभागों के आपसी समन्वय का अभ्यास करना है।
उन्होंने बताया कि मॉक ड्रिल के दौरान हवाई हमले की चेतावनी हेतु सायरन ध्वनित किया जाएगा, जिसके साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित कर ब्लैक आउट किया जाएगा और नागरिकों द्वारा सुरक्षित रूप से जमीन पर लेट कर शरण लेने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया जाएगा। हवाई हमला समाप्त होने पर आल क्लियर सायरन बजाया जाएगा।
मॉक ड्रिल के दौरान नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवकों द्वारा छोटी आग पर काबू पाने के लिए अग्नि शामक यंत्रों का प्रयोग, अग्नि शमन विभाग द्वारा बड़ी आग बुझाने का प्रदर्शन, घायलों को प्राथमिक चिकित्सा प्रदान करना, गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाना तथा ध्वस्त भवनों में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की प्रक्रिया का अभ्यास किया जाएगा। मॉक ड्रिल की समाप्ति की औपचारिक घोषणा भी की जाएगी।
इस मॉक ड्रिल में नागरिक सुरक्षा के न्यूनतम 50 स्वयंसेवक, पावर कारपोरेशन विभाग, अग्नि शमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, डीडीएमए, पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन सक्रिय रूप से सहभागिता करेंगे। आपदा मित्रों के माध्यम से राहत एवं बचाव कार्यों का प्रशिक्षण तथा तकनीकी सहयोग भी प्रदान किया जाएगा।
बैठक में जिलाधिकारी ने मॉक ड्रिल के कुशल, सुरक्षित एवं प्रभावी आयोजन के लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मॉक ड्रिल के माध्यम से आमजन को आपात स्थितियों में सतर्कता एवं आत्म सुरक्षा के उपायों की जानकारी मिलनी चाहिए, जिससे किसी भी आपदा की स्थिति में जानमाल की क्षति को न्यूनतम किया जा सके, इसके लिए पूर्व में ही सभी तैयारियां सभी संबंधित विभागों द्वारा सुनिश्चित की जाएं ताकि जनपद में से कुशल मॉक ड्रिल का आयोजन संपन्न हो सके।
इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ उबैद, जिला आपदा विशेषज्ञ ओमकार चतुर्वेदी, शारदा यूनिवर्सिटी कर्नल सुरेंद्र सिंह, परिवहन विभाग, पुलिस विभाग एवं जिला प्रशासन के संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित
  • ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन
  • आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary