• Latest
  • Trending
देहरादून में डकैती: गार्ड से बोला बदमाश…चुपचाप रहो जुबान खोली तो खोपड़ी खोल दूंगा, फिर ऐसे लूटा ‘खजाना’

देहरादून में डकैती: गार्ड से बोला बदमाश…चुपचाप रहो जुबान खोली तो खोपड़ी खोल दूंगा, फिर ऐसे लूटा ‘खजाना’

November 10, 2023
ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

September 2, 2026
डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

September 1, 2026
मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

September 1, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

August 27, 2026
गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

August 27, 2026
बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

August 27, 2026
इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

August 26, 2026
फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

August 26, 2026
स्वर्गीय प्रो. राजपाल सिंह तोमर की स्मृति में किशनपुर बराल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

स्वर्गीय प्रो. राजपाल सिंह तोमर की स्मृति में किशनपुर बराल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

August 25, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा घंघोला के 23 किसानों को मिले आबादी भूखंड

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा घंघोला के 23 किसानों को मिले आबादी भूखंड

August 25, 2026
मिशन शक्तिसैट के अंतरराष्ट्रीय राजदूतों से मिले चिराग पासवान, महिला सशक्तीकरण पर हुआ मंथन

मिशन शक्तिसैट के अंतरराष्ट्रीय राजदूतों से मिले चिराग पासवान, महिला सशक्तीकरण पर हुआ मंथन

August 25, 2026
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 की तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 की तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न

August 24, 2026
Thursday, September 3, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

देहरादून में डकैती: गार्ड से बोला बदमाश…चुपचाप रहो जुबान खोली तो खोपड़ी खोल दूंगा, फिर ऐसे लूटा ‘खजाना’

by Udit Goel
November 10, 2023
in अपराध, उत्तराखंड, राज्य
0
देहरादून में डकैती: गार्ड से बोला बदमाश…चुपचाप रहो जुबान खोली तो खोपड़ी खोल दूंगा, फिर ऐसे लूटा ‘खजाना’

देहरादून। रिलायंस के ज्वेलरी शोरूम में हुई लगभग 20 करोड़ की डकैती में पुलिस की जांच नालंदा (बिहार) के सुबोध गैंग पर केंद्रित हो गई है। पुलिस को जांच में पता चला कि देहरादून की ही तरह कुछ समय पहले दिल्ली, बंगाल और महाराष्ट्र में भी रिलायंस के ज्वेलरी शोरूम में डकैती हुई थी। इनमें सुबोध गैंग का नाम सामने आया था।

ऐसे में पुलिस अब गैंग के सदस्यों की कुंडली खंगालने में जुट गई है। इसके लिए एक टीम दिल्ली और एक बिहार भेजी गई है। प्रारंभिक जांच में जो सुराग पुलिस को मिले, उनके अनुसार सुबोध गैंग अलग-अलग राज्यों में वारदात के लिए ठेके पर बदमाश हायर करता है।

पुलिस के संज्ञान में अब तक रिलायंस के ज्वेलरी शोरूम में डकैती की तीन घटनाएं आई हैं। पहली घटना दिल्ली के पीतमपुरा में वर्ष 2021 में हुई थी। उस घटना में डकैत शोरूम से करीब साढ़े तीन करोड़ के गहने लेकर फरार हो गए थे।

हालांकि, एक सप्ताह बाद पुलिस ने सात डकैतों को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद अप्रैल 2023 में रायगंज (बंगाल) और जून 2023 में महाराष्ट्र में रिलायंस के ज्वेलरी शोरूम में डकैती हुई। इन सभी घटनाओं में बिहार के कुख्यात सुबोध व अन्य गैंग का हाथ सामने आया था।

रिलायंस के ज्वेलरी शोरूम साफ्ट टारगेट

पुलिस के अनुसार, रिलायंस कंपनी की ओर से अपने ज्वेलरी शोरूम फ्रेंचाइजी के रूप में दिए जाते हैं। पूर्व में हुई घटनाओं में सामने आया कि शोरूम में सुरक्षा के ठोस प्रबंध नहीं थे। इसलिए ये शोरूम बदमाशों के निशाने पर रहते हैं। गुरुवार को देहरादून में रिलायंस के जिस ज्वेलरी शोरूम में वारदात हुई, वहां भी सुरक्षा के ठोस प्रबंध नहीं होने की बात सामने आई। अब पुलिस ने शोरूम मैनेजर को सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी ने बताया कि घटना के बाद सभी ज्वेलरी शोरूम के बाहर पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है।

नालंदा के राजीवपुर में चलती है ट्रेनिंग

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि डकैती के लिए ठेके पर डकैत हायर किए जाते हैं। उनसे तय किया जाता है कि डकैती डालने पर उन्हें कितना हिस्सा मिलेगा। डकैती को अंजाम देने वाले बदमाशों को एक-दूसरे के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती, जिससे कोई बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ भी जाए तो वह अन्य के बारे में जानकारी न दे सके। इसके लिए नालंदा के राजीवपुर में बदमाशों को बाकायदा ट्रेनिंग दी जाती है।

पुलिस ने झोंकी पूरी ताकत

रिलायंस के ज्वेलरी शोरूम में डकैती करने वाले बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने पूरी ताकत झोंक दी है। शहर कोतवाली के साथ नेहरू कालोनी, रायपुर, पटेलनगर, सेलाकुई व अन्य थानों की पुलिस जांच में लगाई गई है। घटना का पर्दाफाश करने के लिए चार टीम गठित की गई हैं, जिनकी निगरानी खुद एसएसपी अजय सिंह कर रहे हैं।

होटलों का खंगाला जा रहा रिकार्ड

पुलिस होटल और धर्मशालाओं का रिकार्ड भी खंगाल रही है। पुलिस को अंदेशा है कि बदमाशों ने अगर घटना से पहले रेकी की है तो वह कुछ दिन किसी होटल या धर्मशाला में रुके होंगे। ऐसे में पुलिस यह पता लगा रही है कि पांच से नौ नवंबर के बीच होटल व धर्मशालाओं में कौन-कौन रुका।

Tags: # Dehradun# uttarakhand newsDehradun Jewelers Showroom Lootdehradun-city-crimeJewelery Showroom Robber CaseSubodh Gang

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर
  • डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत
  • मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary