• Latest
  • Trending
यूको बैंक के 41 हजार खातों में आ गए 820 करोड़ रुपये, सीबीआइ कर रही मामले की जांच

यूको बैंक के 41 हजार खातों में आ गए 820 करोड़ रुपये, सीबीआइ कर रही मामले की जांच

December 6, 2023
स्कूल बैग पाकर बच्चों के चेहरे पर खिल उठी मुस्कान

स्कूल बैग पाकर बच्चों के चेहरे पर खिल उठी मुस्कान

July 25, 2026
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को जंतर-मंतर पर छात्रों के समर्थन में जाने से रोका, सपा नेता कपिल ननका सैफी को किया हॉउस अरेस्ट

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को जंतर-मंतर पर छात्रों के समर्थन में जाने से रोका, सपा नेता कपिल ननका सैफी को किया हॉउस अरेस्ट

July 25, 2026
नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने शराब के पैसों के लिए बेटे की हत्या करने वाला कलयुगी पिता किया गिरफ्तार

नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने शराब के पैसों के लिए बेटे की हत्या करने वाला कलयुगी पिता किया गिरफ्तार

July 25, 2026
भारी प्रदर्शन के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

भारी प्रदर्शन के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

July 25, 2026
लिफ्ट देने के बहाने ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: महिला समेत 2 आरोपी गिरफ्तार

लिफ्ट देने के बहाने ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: महिला समेत 2 आरोपी गिरफ्तार

July 24, 2026
प्लास्टिक को एकत्र करने के लिए ग्रेनो की सोसाइटियों में लगेंगी प्लास्टिक बिन

प्लास्टिक को एकत्र करने के लिए ग्रेनो की सोसाइटियों में लगेंगी प्लास्टिक बिन

July 24, 2026
ग्रेनो प्राधिकरण की टीम ने सेक्टर का लिया जायजा, सेक्टर वासियो ने नियमित सफाई व पार्कों के रखरखाव की मांग की

ग्रेनो प्राधिकरण की टीम ने सेक्टर का लिया जायजा, सेक्टर वासियो ने नियमित सफाई व पार्कों के रखरखाव की मांग की

July 24, 2026
नोएडा में अवैध दवाओं के गोदाम पर बड़ा छापा: ₹80 लाख की नारकोटिक औषधियां जब्त, दो गिरफ्तार

नोएडा में अवैध दवाओं के गोदाम पर बड़ा छापा: ₹80 लाख की नारकोटिक औषधियां जब्त, दो गिरफ्तार

July 24, 2026
नोएडा में अपराध शाखा और औषधि विभाग का बड़ा एक्शन: ₹2.48 करोड़ की अवैध दवाइयां जब्त, एक गिरफ्तार

नोएडा में अपराध शाखा और औषधि विभाग का बड़ा एक्शन: ₹2.48 करोड़ की अवैध दवाइयां जब्त, एक गिरफ्तार

July 23, 2026
ग्रेटर नोएडा में अग्निशमन उपकरण न लगने पर पांच कोचिंग संस्थान सील

ग्रेटर नोएडा में अग्निशमन उपकरण न लगने पर पांच कोचिंग संस्थान सील

July 23, 2026
I Business Institute में ‘Catalyst 2026’ का भव्य शुभारंभ, साइना नेहवाल ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित

I Business Institute में ‘Catalyst 2026’ का भव्य शुभारंभ, साइना नेहवाल ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित

July 22, 2026
नोएडा: एम्बुलेंस से हो रही थी 13 लाख के गांजे की तस्करी, ओडिशा से दिल्ली सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार

नोएडा: एम्बुलेंस से हो रही थी 13 लाख के गांजे की तस्करी, ओडिशा से दिल्ली सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार

July 21, 2026
Saturday, July 25, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

यूको बैंक के 41 हजार खातों में आ गए 820 करोड़ रुपये, सीबीआइ कर रही मामले की जांच

by Udit Goel
December 6, 2023
in राष्ट्रीय
0
यूको बैंक के 41 हजार खातों में आ गए 820 करोड़ रुपये, सीबीआइ कर रही मामले की जांच

नई दिल्ली: बैंक के हजारों ग्राहकों के खातों में अचानक 820 करोड़ रुपए पहुंच गए. इससे हड़कंप मच गया. क्या ये कोई घोटाला था? या महज़ गलती थी, इसकी जांच में सीबीआई जुट गई है. सीबीआई ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की है, जिसमें 10 से 13 नवंबर के बीच यूको बैंक (UCO Bank) के 41, 000 खाताधारकों के खातों में अचानक 820 करोड़ रुपये की राशि जमा हो गई. इस मामले में एक तरफ जहां खातों में यह राशि जमा हो गई, वहीं दूसरी ओर उन खातों से कोई ‘डेबिट’ दर्ज नहीं हुआ जहां से यह राशि मूल रूप से अंतरित हुई थी. जबकि कई लोगों ने रुपए निकाल भी लिए. और इसका भरपूर फायदा उठाया. अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में मंगलवार तक चली छापेमारी में कोलकाता तथा मंगलूर सहित कई शहरों में 13 परिसरों पर छापेमारी की गई.

14,000 खाताधारकों के खातों में आये रुपए: अधिकारियों ने कहा कि तीन दिन के भीतर तत्काल भुगतान सेवा (IMPS) के जरिए 8.53 लाख से अधिक लेनदेन हुए, जिसमें निजी बैंकों के 14,000 खाताधारकों से 820 करोड़ रुपये यूको बैंक के खाताधारकों के 41,000 खातों में पहुंचे. उन्होंने कहा कि आश्चर्यजनक रूप से मूल बैंक खातों से कोई भी राशि ‘डेबिट’ दर्ज नहीं हुई और कई खाताधारकों ने अपने खातों में अचानक आई राशि को निकाल लिया. और मालामाल हो गए.

FIR दर्ज: अधिकारियों के अनुसार, यूको बैंक की शिकायत पर बैंक में काम करने वाले दो सहायक इंजीनियरों और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. उन्होंने कहा कि शिकायत में लगभग 820 करोड़ रुपये के ‘‘संदिग्ध’’ आईएमपीएस लेनदेन का आरोप लगाया गया है. सीबीआई के प्रवक्ता ने कहा, “तलाशी के दौरान, मोबाइल फोन, लैपटॉप, कंप्यूटर सिस्टम, ईमेल संग्रह और डेबिट या क्रेडिट कार्ड सहित इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य बरामद किए गए हैं.” उन्होंने कहा, “यह आरोप लगाया गया है कि 10 नवंबर और 13 नवंबर के बीच, सात निजी बैंकों के 14,000 खाताधारकों से आईएमपीएस के जरिए होने वाले लेनदेन से संबंधित राशि आईएमपीएस चैनल के माध्यम से यूको बैंक के 41,000 खाताधारकों के खाते में पहुंच गई.”

कई खाताधारकों ने उठाया फायदा: प्रवक्ता ने कहा, ‘‘आरोप लगाया गया है कि इस जटिल नेटवर्क में 8,53,049 लेनदेन शामिल हैं और यह लेनदेन गलती से यूको बैंक के खाताधारकों के रिकॉर्ड में दर्ज हो गया, जबकि मूल बैंकों ने लेनदेन को विफल के रूप में दर्ज किया था.’’ उन्होंने कहा कि यह भी आरोप लगाया गया है कि कई खाताधारकों ने इस स्थिति का फायदा उठाया और अनुचित लाभ उठाते हुए विभिन्न बैंकिंग माध्यमों से यूको बैंक से अवैध रूप से धन निकाल लिया.

Tags: Case registered against engineerscbiCBI investigationIDFC First BankUCO BankUCO Bank Fraud Case

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • स्कूल बैग पाकर बच्चों के चेहरे पर खिल उठी मुस्कान
  • समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को जंतर-मंतर पर छात्रों के समर्थन में जाने से रोका, सपा नेता कपिल ननका सैफी को किया हॉउस अरेस्ट
  • नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने शराब के पैसों के लिए बेटे की हत्या करने वाला कलयुगी पिता किया गिरफ्तार
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary