ग्रेटर नोएडा। बीटा-1 आरडब्ल्यूए द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई और देश के वीर शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
आरडब्ल्यूए अध्यक्ष संगीता शर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करने का दिन है। हमें उनके आदर्शों का अनुसरण करते हुए समाज और राष्ट्र के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।
आरडब्ल्यूए महासचिव हरेंद्र भाटी ने कहा कि तिरंगा देश की आन बान और शान का प्रतीक है। हमें राष्ट्रीय एकता सामाजिक सद्भाव और देशहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए।
इस अवसर पर आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों, क्षेत्र के गणमान्य लोगों और निवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा देशभक्ति के नारों के साथ स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मनाया।
इस मौके पर संरक्षक शीतला प्रसाद, देवीशरण शर्मा, अध्यक्ष संगीता शर्मा, महासचिव हरेन्द्र भाटी, कोषाध्यक्ष एडवोकेट विपिन भाटी, उपाध्यक्ष राजबीर सिंह, सचिव ओम प्रकाश शर्मा, सलाहकार राम कला प्रधान, चौधरी जयपाल सिंह, रामबीर सिंह, राजेंद्र राणा, सुनील भाटी, अनवर हुसैन, विनय गुप्ता, मनजीत सिंह, भीम सिंह भाटी, विधा देवी आदि लोग उपस्थित रहे।














