ग्रेटर नोएडा : दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने रहे प्रदर्शन को देखते हुए नोएडा से दिल्ली जोड़ने वाली सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी गई है। डीएनडी फ्लाईओवर समेत तमाम सीमाओं पर पुलिस अलर्ट मोड पर है और हर संदिग्ध वाहन की बारीकी से जांच की जा रही है।जिसके कारण नोएडा से दिल्ली की तरफ जाने वाला ट्रैफिक रेंग-रेंगकर आगे बढ़ने को मजबूर है
वीओ : चिल्ला बॉर्डर और DND फ्लाईवे पर भारी ट्रैफिक का दबाव है, जिससे वाहनों की लंबी लाइनें लग गई हैं। वाहनों की लम्बी कतारें और रेंग-रेंगकर कर चल रहे है. राजधानी दिल्ली में चल रहे प्रदर्शन की आहट से सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह मुस्तैद हैं। नोएडा से दिल्ली जाने वाले रास्तों, खासकर DND फ्लाईओवर पर पुलिस का भारी कड़ा पहरा है।
हर संदिग्ध गाड़ी को रोककर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की इस मुस्तैदी और कड़े सुरक्षा घेरे के कारण यातायात की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। डीएनडी पर गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं और नोएडा से दिल्ली की तरफ जाने वाला ट्रैफिक रेंग-रेंगकर आगे बढ़ने को मजबूर है।”
अगर आप भी नोएडा से दिल्ली की तरफ जाने की योजना बना रहे हैं, जाम से बचने के लिए के लिए अतिरिक्त समय लेकर निकलें। जाम से बचने के लिए इन मार्गों का उपयोग करें, चिल्ला बॉर्डर के बजाय आप DND फ्लाईवे का उपयोग कर सकते हैं, जो अपेक्षाकृत बेहतर विकल्प है। यदि आप दक्षिण दिल्ली या फरीदाबाद की ओर जा रहे हैं, तो कालिंदी कुंज मार्ग का विकल्प चुनें। गाजियाबाद की ओर से आ रहे हैं, तो NH-9 के बजाय कोंडली ब्रिज और एनएच-24 का इस्तेमाल करें। सीमा पर चेकिंग जारी है और पुलिस व्यवस्था बनाने में जुटी हुई है।














