• Latest
  • Trending
फ्लिपकार्ट के लिफाफे में गांजा व चरस रखकर तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

फ्लिपकार्ट के लिफाफे में गांजा व चरस रखकर तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

November 21, 2023
आयुर्वेद की विरासत से स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ा कदम, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय में पंचकर्म विभाग का शुभारंभ

आयुर्वेद की विरासत से स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ा कदम, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय में पंचकर्म विभाग का शुभारंभ

September 24, 2026
रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा और भारत विकास परिषद गौतमबुद्धनगर शाखा के संयुक्त तत्वाधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम

रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा और भारत विकास परिषद गौतमबुद्धनगर शाखा के संयुक्त तत्वाधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम

September 24, 2026
EPFO की नवीनतम गाइडलाइंस एवं योजनाओं पर IBA द्वारा भव्य जागरूकता कार्यशाला आयोजित, 100 से अधिक उद्यमियों ने लिया भाग

EPFO की नवीनतम गाइडलाइंस एवं योजनाओं पर IBA द्वारा भव्य जागरूकता कार्यशाला आयोजित, 100 से अधिक उद्यमियों ने लिया भाग

September 23, 2026
ग्रेटर नोएडा के लखनावली गांव में नियमित कूड़े को प्रोसेस करने के लिए प्रोसेसिंग प्लांट शुरू

ग्रेटर नोएडा के लखनावली गांव में नियमित कूड़े को प्रोसेस करने के लिए प्रोसेसिंग प्लांट शुरू

September 22, 2026
डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा ‘भारतीय पद्म भूषण’ से अलंकृत

डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा ‘भारतीय पद्म भूषण’ से अलंकृत

September 22, 2026
ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल के लिए गौरव का क्षण, विद्यालय को मिला “ग्रेटर नोएडा का उत्कृष्ट विद्यालय” सम्मान

ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल के लिए गौरव का क्षण, विद्यालय को मिला “ग्रेटर नोएडा का उत्कृष्ट विद्यालय” सम्मान

September 22, 2026
जीएल बजाज में बॉलीवुड सितारों का जलवा, छात्रों के साथ झूमे कलाकार

जीएल बजाज में बॉलीवुड सितारों का जलवा, छात्रों के साथ झूमे कलाकार

September 22, 2026
ग्रेटर नोएडा में 23 सितंबर को कलेक्ट्रेट का घेराव करेगी भारतीय किसान यूनियन (कृषक शक्ति)

ग्रेटर नोएडा में 23 सितंबर को कलेक्ट्रेट का घेराव करेगी भारतीय किसान यूनियन (कृषक शक्ति)

September 21, 2026
एक क्लिक पर मरीज की पूरी मेडिकल हिस्ट्री,कॉरलिया डिजिटल हॉस्पिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च

एक क्लिक पर मरीज की पूरी मेडिकल हिस्ट्री,कॉरलिया डिजिटल हॉस्पिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च

September 20, 2026
ग्रेटर नोएडा में साइट 4 रामलीला मंचन के लिये भूमि पूजन हुआ सम्पंन

ग्रेटर नोएडा में साइट 4 रामलीला मंचन के लिये भूमि पूजन हुआ सम्पंन

September 20, 2026
शारदा यूनिवर्सिटी में फैमिली डिस्प्यूट रिजॉल्यूशन क्लिनिक (FDRC) की छठी वर्षगांठ मनाई गयी

शारदा यूनिवर्सिटी में फैमिली डिस्प्यूट रिजॉल्यूशन क्लिनिक (FDRC) की छठी वर्षगांठ मनाई गयी

September 18, 2026
जीएल बजाज के परिचय 2026 ने एमबीए छात्रों को उद्योग, नेतृत्व और डिजिटल भविष्य से जोड़ा

जीएल बजाज के परिचय 2026 ने एमबीए छात्रों को उद्योग, नेतृत्व और डिजिटल भविष्य से जोड़ा

September 17, 2026
Friday, September 25, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

फ्लिपकार्ट के लिफाफे में गांजा व चरस रखकर तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

by Amir Khan
November 21, 2023
in ग्रेटर नोएडा
0
फ्लिपकार्ट के लिफाफे में गांजा व चरस रखकर तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा की बीटा 2 पुलिस और स्वाट टीम ने फ्लिपकार्ट के लिफाफे में गांजा व चरस रखकर तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस दौरान पुलिस ने एक युवती सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों के कब्जे से करीब 20 किलो गांजा और 400 ग्राम चरस बरामद हुई है।

दरसअल थाना बीटा-2 पुलिस टीम व स्वाट टीम ने गोपनीय सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान चिन्टू ठाकुर ,बिन्टू उर्फ कालू , जय प्रकाश व वर्षा को नवादा गोलचक्कर से गिरफ्तार किया।इन लोगों के कब्जे से 20 किलो 390 ग्राम अवैध गांजा, 400 ग्राम अवैध चरस, घटना में प्रयुक्त एक कार वर्ना, एक मोटरसाइकिल, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, 148 फ्लिपकार्ट कम्पनी के लिफाफे, 38 पैकिंग पॉलीथिन, 03 पालीथिन के पैकेट, घटना में प्रयुक्त 04 मोबाइल फोन आदि बरामद हुए।

एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि ये सभी शातिर किस्म के गाँजा व चरस तस्कर है, जिनका एक गिरोह है। गिरोह के नेटवर्क में रिंकू उर्फ सेठ भारी मात्रा में शिलाँग से गांजा व चरस लेकर आता था। जिसे चिन्टू व बिन्टू के माध्यम से डिस्ट्रीब्यूट कराने का काम किया जाता था। चिन्टू व बिन्टू दोनों आपस में भाई हैं , ये वर्षा एवं जयप्रकाश के माध्यम से चरस व गाँजे को ग्राहकों तक पहुँचाते थे।

वाट्सएप्प कॉल के माध्यम से अपना नाम व पहचान छिपाते हुए चिन्टू व बिन्टू ग्राहक से सम्पर्क करते थे और वर्षा व जयप्रकाश को लोकेशन दिया जाता थे और लोकेशन पर माल सप्लाई किया जाता है। एक दिन में वर्षा और जयप्रकाश 40 से 50 पुडियों की सप्लाई कर देते थे, पुड़िया का वजन 10 ग्राम , 20 ग्राम व 50 ग्राम होता था।

पुलिस से पकड़े जाने के डर से गुमराह करने की नियत से ये लोग फ्लिपकार्ट के लिफाफे खरीदकर फ्लिप कार्ट के लिफ़ाफ़ों में गाँजा व चरस को रखकर दिल्ली एनसीआर व नोएडा, ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में सेक्टरों, कम्पनियों व यूनिवर्सिटी आदि में फोन द्वारा सम्पर्क कर वर्ना कार व मोटरसाइकिल की सहायता से आर्डर (गांजा/चरस) को उन स्थान पर पहुँचाते थे। जिसका पेमेंट आनलाइन बिन्टू के खाते आता था। इन लोगों पर एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज है यह लोग पहले भी गांजा तस्करी के मामले में जेल जा चुके हैं।

इनसे बरामद किए गए गांजे की कीमत 25 से 30 लाख रुपए बताई जा रही है। यह लोग यह कार्य कोरोना के बाद से कर रहे हैं ।दरअसल आरोपी वर्षा ने ग्रेटर नोएडा से ही बीबीए की पढ़ाई पूरी की थी और उसके बाद यह अपने बुआ के लड़कों चिंटू व बिंटू के साथ ही गांजा तस्करी के कार्य में जुड़ गई।

एडिशनल डीसीपी ने बताया कि बरामद गांजे की सप्लाई चैन के सम्बन्ध गहनता से जानकारी की जा रही है।वही फरार आरोपी रिन्कू की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • आयुर्वेद की विरासत से स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ा कदम, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय में पंचकर्म विभाग का शुभारंभ
  • रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा और भारत विकास परिषद गौतमबुद्धनगर शाखा के संयुक्त तत्वाधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम
  • EPFO की नवीनतम गाइडलाइंस एवं योजनाओं पर IBA द्वारा भव्य जागरूकता कार्यशाला आयोजित, 100 से अधिक उद्यमियों ने लिया भाग
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary