• Latest
  • Trending
शक्ति केंद्रों के सुदृढ़ीकरण हेतु भाजपा ग्रेटर नोएडा मण्डल की रणनीतिक बैठक सम्पन्न

शक्ति केंद्रों के सुदृढ़ीकरण हेतु भाजपा ग्रेटर नोएडा मण्डल की रणनीतिक बैठक सम्पन्न

May 24, 2026
EMCT ने घरेलू सहायिकाओं एवं हाउसकीपिंग कर्मचारियों के लिए मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता एवं सेनेटरी पैड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया

EMCT ने घरेलू सहायिकाओं एवं हाउसकीपिंग कर्मचारियों के लिए मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता एवं सेनेटरी पैड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया

July 26, 2026
स्कूल बैग पाकर बच्चों के चेहरे पर खिल उठी मुस्कान

स्कूल बैग पाकर बच्चों के चेहरे पर खिल उठी मुस्कान

July 25, 2026
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को जंतर-मंतर पर छात्रों के समर्थन में जाने से रोका, सपा नेता कपिल ननका सैफी को किया हॉउस अरेस्ट

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को जंतर-मंतर पर छात्रों के समर्थन में जाने से रोका, सपा नेता कपिल ननका सैफी को किया हॉउस अरेस्ट

July 25, 2026
नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने शराब के पैसों के लिए बेटे की हत्या करने वाला कलयुगी पिता किया गिरफ्तार

नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने शराब के पैसों के लिए बेटे की हत्या करने वाला कलयुगी पिता किया गिरफ्तार

July 25, 2026
भारी प्रदर्शन के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

भारी प्रदर्शन के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

July 25, 2026
लिफ्ट देने के बहाने ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: महिला समेत 2 आरोपी गिरफ्तार

लिफ्ट देने के बहाने ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: महिला समेत 2 आरोपी गिरफ्तार

July 24, 2026
प्लास्टिक को एकत्र करने के लिए ग्रेनो की सोसाइटियों में लगेंगी प्लास्टिक बिन

प्लास्टिक को एकत्र करने के लिए ग्रेनो की सोसाइटियों में लगेंगी प्लास्टिक बिन

July 24, 2026
ग्रेनो प्राधिकरण की टीम ने सेक्टर का लिया जायजा, सेक्टर वासियो ने नियमित सफाई व पार्कों के रखरखाव की मांग की

ग्रेनो प्राधिकरण की टीम ने सेक्टर का लिया जायजा, सेक्टर वासियो ने नियमित सफाई व पार्कों के रखरखाव की मांग की

July 24, 2026
नोएडा में अवैध दवाओं के गोदाम पर बड़ा छापा: ₹80 लाख की नारकोटिक औषधियां जब्त, दो गिरफ्तार

नोएडा में अवैध दवाओं के गोदाम पर बड़ा छापा: ₹80 लाख की नारकोटिक औषधियां जब्त, दो गिरफ्तार

July 24, 2026
नोएडा में अपराध शाखा और औषधि विभाग का बड़ा एक्शन: ₹2.48 करोड़ की अवैध दवाइयां जब्त, एक गिरफ्तार

नोएडा में अपराध शाखा और औषधि विभाग का बड़ा एक्शन: ₹2.48 करोड़ की अवैध दवाइयां जब्त, एक गिरफ्तार

July 23, 2026
ग्रेटर नोएडा में अग्निशमन उपकरण न लगने पर पांच कोचिंग संस्थान सील

ग्रेटर नोएडा में अग्निशमन उपकरण न लगने पर पांच कोचिंग संस्थान सील

July 23, 2026
I Business Institute में ‘Catalyst 2026’ का भव्य शुभारंभ, साइना नेहवाल ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित

I Business Institute में ‘Catalyst 2026’ का भव्य शुभारंभ, साइना नेहवाल ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित

July 22, 2026
Monday, July 27, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

शक्ति केंद्रों के सुदृढ़ीकरण हेतु भाजपा ग्रेटर नोएडा मण्डल की रणनीतिक बैठक सम्पन्न

बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर भाजपा ग्रेटर नोएडा मण्डल में मंथन

by Amir Khan
May 24, 2026
in ग्रेटर नोएडा
0
शक्ति केंद्रों के सुदृढ़ीकरण हेतु भाजपा ग्रेटर नोएडा मण्डल की रणनीतिक बैठक सम्पन्न

ग्रेटर नोएडा । भारतीय जनता पार्टी ग्रेटर नोएडा मण्डल द्वारा संगठनात्मक सशक्तिकरण एवं आगामी विधानसभा चुनावों की व्यापक तैयारियों को लेकर दिनांक 23 मई 2026 को सायं 6 बजे मण्डल कार्यालय पर एक महत्त्वपूर्ण एवं रणनीतिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक मण्डल अध्यक्ष अर्पित तिवारी के नेतृत्व एवं ग्रेटर नोएडा मण्डल प्रभारी मनोज गर्ग की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता की प्रतिमा पर पुष्पार्चन एवं वंदन के साथ राष्ट्रभक्ति के भावपूर्ण वातावरण में किया गया। बैठक का मूल उद्देश्य 24 मई 2026 से प्रारम्भ होने वाली शक्ति केंद्र स्तरीय बैठकों की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, संगठित एवं परिणामोन्मुख स्वरूप प्रदान करना रहा।

बैठक के दौरान शक्ति केंद्र संयोजकों एवं बूथ अध्यक्षों को बूथ कार्यसमिति के साथ समन्वय स्थापित कर प्रत्येक बूथ को संगठनात्मक दृष्टि से सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क अभियान, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर ग्रेटर नोएडा मण्डल प्रभारी मनोज गर्ग ने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं में निहित होती है। यदि प्रत्येक कार्यकर्ता पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण भाव से अपने दायित्वों का निर्वहन करे तो आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा ऐतिहासिक विजय प्राप्त करेगी।

वहीं मण्डल अध्यक्ष अर्पित तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा का व्यापक अभियान है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों, उपलब्धियों एवं जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाना होगा। जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर संगठन एवं शासन स्तर पर उनके निराकरण हेतु सतत प्रयास करना ही भाजपा कार्यकर्ता का मूल दायित्व है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों का शंखनाद हो चुका है और अब प्रत्येक बूथ पर विजय सुनिश्चित करने के लिए संगठन को और अधिक सक्रिय एवं संगठित होने की आवश्यकता है।

बैठक में मण्डल के समस्त पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं बूथ कार्यसमिति के सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • EMCT ने घरेलू सहायिकाओं एवं हाउसकीपिंग कर्मचारियों के लिए मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता एवं सेनेटरी पैड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया
  • स्कूल बैग पाकर बच्चों के चेहरे पर खिल उठी मुस्कान
  • समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को जंतर-मंतर पर छात्रों के समर्थन में जाने से रोका, सपा नेता कपिल ननका सैफी को किया हॉउस अरेस्ट
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary