• Latest
  • Trending
“उदयन केयर-चैरिटेबल ट्रस्ट” के सहयोग से पढ़ने वाले विद्यार्थियों ने गलगोटियास विश्वविद्यालय में किया “टैक्निकल विज़िट

“उदयन केयर-चैरिटेबल ट्रस्ट” के सहयोग से पढ़ने वाले विद्यार्थियों ने गलगोटियास विश्वविद्यालय में किया “टैक्निकल विज़िट

July 29, 2024
ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

September 6, 2026
आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

September 5, 2026
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

September 5, 2026
ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

September 2, 2026
डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

September 1, 2026
मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

September 1, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

August 27, 2026
गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

August 27, 2026
बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

August 27, 2026
इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

August 26, 2026
फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

August 26, 2026
स्वर्गीय प्रो. राजपाल सिंह तोमर की स्मृति में किशनपुर बराल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

स्वर्गीय प्रो. राजपाल सिंह तोमर की स्मृति में किशनपुर बराल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

August 25, 2026
Sunday, September 6, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

“उदयन केयर-चैरिटेबल ट्रस्ट” के सहयोग से पढ़ने वाले विद्यार्थियों ने गलगोटियास विश्वविद्यालय में किया “टैक्निकल विज़िट

by Amir Khan
July 29, 2024
in ग्रेटर नोएडा
0
“उदयन केयर-चैरिटेबल ट्रस्ट” के सहयोग से पढ़ने वाले विद्यार्थियों ने गलगोटियास विश्वविद्यालय में किया “टैक्निकल विज़िट

ग्रेटर नोएडा।  “उदयन केयर-चैरिटेबल ट्रस्ट” के सहयोग से पढ़ने वाले विद्यार्थियों ने गलगोटियास विश्वविद्यालय में किया “टैक्निकल विज़िट।”

इस “टैक्निकल विज़िट” के दौरान सबसे पहले सभी विद्यार्थियों को रिसीव करने के लिये गलगोटियास विश्वविद्यालय के प्रो० वाइस चांसलर डा० अवधेश कुमार स्वयं विशेष रूप से मुख्य द्वार पर पहुँचे और उन्होंने बच्चों को अपनी शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आप सभी विद्यार्थी बहुत ही होनहार और अपने भारत देश का उज्ज्वल भविष्य हैं। आज आपको अपने विश्वविद्यालय में देखकर हमें बहुत प्रशन्नता हो रही है कि आज आप हमारे विश्वविद्यालय में आये हैं।
इसके लिये आज हमारा पूरा गलगोटियास विश्वविद्यालय आप सभी का ह्रदय की गहराईयों से बहुत-बहुत स्वागत करता है। और आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।
इसके उपरांत विद्यार्थियों के “टेक्निकल विज़िट” की प्रक्रिया शुरू की गयी। सभी विद्यार्थियों को गलगोटिया विश्वविद्यालय के ए, बी और सी तीनों ब्लाको का दौरा कराया गया जिसमें एप्पल और इंफोसिस द्वारा संचालित “आईओएस विकास केंद्र”, जो पूरी दुनिया में पाँचवे स्थान है, और भारत में ये दूसरे स्थान पर है। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय में आधुनिक उपकरणों से युक्त इलैक्ट्रानिक एण्ड इलैक्ट्रीकल लैब, मैकेनिकल लैब, सामान्य और डिजिटल लाइब्रेरी, स्कूल ऑफ़ लॉ का मूट कोर्ट, मॉस कम्यूनिकेशन विभाग का अति आधुनिकतम स्टूडियो। जो लाइव, डिबेट और क्रोमा सभी प्रकार की महत्वपूर्ण सुविधाओं से परिपूर्ण है। विश्वविद्यालय में वातानुकूलित क्लास रूम और कंप्यूटर लैब्स हैं। इन सभी को एक-एक करके विद्यार्थियों ने देखा।
आगे चलकर कृषि विज्ञान और फ़ार्मेसी की अत्याधुनिक प्रयोगशालाएँ, सेमिनार हॉल और एडमिशन सैल आदि भी विद्यार्थियों की विज़िट श्रृंखला में विशेष रूप से सम्मिलित किये गये। विद्यार्थियों ने अपनी विज़िट के बाद गलगोटियास विश्वविद्यालय की बहुत-बहुत प्रसंशा की उन्होंने कहा कि पूरे विश्वविद्यालय का अद्भुत इन्फ़्रेशट्रेक्चर, पूरे परिसर में साफ-सफ़ाई के रखरखाव और सुरक्षा कर्मियों की उचित व्यवस्था। प्रबंधन और सभी फ़ैकल्टी मैम्बर्स का अति सौम्य व्यवहार ने हमारे मन मस्तिष्क पर बहुत गहरा और सकारात्मक प्रभाव डाला है।
हमें यहाँ आकर बहुत कुछ देखने को और सीखने को मिला है। हमें यहाँ से सकारात्मक ऊर्जा मिली है। और हमारे मन में नये विचार और नये सपने ने जन्म लिया है। अपने उन सपनों को साकार करने के लिये हम पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करेंगे। यही प्रेरणा आज हमें यहाँ से मिली है।

इस विज़िट के समापन सेमीनार में बोलते हुए गलगोटियास विश्वविद्यालय के वॉइस चॉसलर डा० के० मल्लिखार्जुन बाबू ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप से बातचीत करके मुझे बहुत अच्छा लगा। आप सभी बहुत ही अनुशासन प्रिय और समझदार हैं। आप हमारे गलगोटिया विश्वविद्यालय में आये इसके लिये मुझे बहुत प्रशन्नता हुई। मैं आपसे आज एक ही बात कहना चाहता हूँ कि आप अपने जीवन का कोई एक लक्ष्य बना लें और फिर अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिये अपनी पूरी शक्ति लगा दें। आपको निश्चित रूप से सफलता प्राप्त होगी। और आप दुनिया के एक महान इन्सान बनेंगे। फिर चाहे आप डाक्टर बने, चाहे आप वैज्ञानिक बनें और चाहे आप एक प्रोफ़ेसर बने, जिस भी क्षेत्र में आप होंगे। आपकी गणना उच्चतम कोटि के इंसानों में होगी। इन्हीं शब्दों के साथ आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएँ।

गलगोटियास विश्वविद्यालय के सीईओ डा० ध्रुव गलगोटिया ने विद्यार्थियों को अपनी शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि प्रिय विद्यार्थियों आप सभी को मेरी ओर से ढेर सारी शुभकामनाएँ। आपकी मेहनत और आपका समर्पण निश्चित ही आपको सफलता की ऊँचाइयों पर पहुँचाएगा।
आप हमेशा याद रखें कि कठिनाइयाँ केवल आपके साहस को परखती हैं। कठिनाइयों से कभी भी नहीं घबराना चाहिए। और आप अपने जीवन में सदैव आत्मविश्वास और लगन के साथ अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ते रहना। यही मेरी आप सभी को शुभकामनाएँ हैं।
गलगोटिया विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लिबरल एजुकेशन की डीन और प्रोफेसर डॉ. अनुराधा पाराशर ने अपने संदेश में कहा कि आज आपको हमारे यहाँ पर सभी विभागों की हाई-टेक्नोलॉजी से सुसज्जित उन्नत क़िस्म की लैब देखने को मिली होगीं आज आपको आधुनिकतम दुनियाँ को भी जानने का एक अच्छा मौक़ा भी मिला होगा। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए उनका मार्गदर्शन भी किया।
इस कार्यक्रम में गलगोटियास विश्वविद्यालय के प्रो. ए.पी. पांडे,
उदयन केयर के ट्रस्टी दीपक शर्मा, सीनियर प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर सुश्री निधि भाटिया, और सहायक प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर सुश्री सोनी ठाकुर विशेष रूप से शामिल रहे।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन
  • आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन
  • जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary