• Latest
  • Trending
ग्रेनो प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में 2024–25 के बजट पर लगी मुहर

ग्रेनो प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में 2024–25 के बजट पर लगी मुहर

March 1, 2024
आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

September 5, 2026
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

September 5, 2026
ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

September 2, 2026
डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

September 1, 2026
मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

September 1, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

August 27, 2026
गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

August 27, 2026
बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

August 27, 2026
इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

August 26, 2026
फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

August 26, 2026
स्वर्गीय प्रो. राजपाल सिंह तोमर की स्मृति में किशनपुर बराल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

स्वर्गीय प्रो. राजपाल सिंह तोमर की स्मृति में किशनपुर बराल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

August 25, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा घंघोला के 23 किसानों को मिले आबादी भूखंड

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा घंघोला के 23 किसानों को मिले आबादी भूखंड

August 25, 2026
Sunday, September 6, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

ग्रेनो प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में 2024–25 के बजट पर लगी मुहर

इस साल 4859 करोड रुपए खर्च करने का प्रस्ताव, 5860 करोड़ रुपए के राजस्व प्राप्ति का भी अनुमान

by Amir Khan
March 1, 2024
in ग्रेटर नोएडा
0
ग्रेनो प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में 2024–25 के बजट पर लगी मुहर

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट पर मुहर लगा दी है। प्राधिकरण बोर्ड ने इस वित्तीय वर्ष के लिए 4859 करोड़ रुपए के बजट को मंजूरी दी है। इस वर्ष जमीन अधिग्रहण पर 1200 करोड़ रुपए और विकास एवं निर्माण कार्यों पर 1272 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया है। इसके साथ ही इस वित्तीय वर्ष में 5860 करोड़ रुपए की प्राप्ति का भी लक्ष्य रखा है।

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास आयुक्त और नोएडा- ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के चेयरमैन मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की 134 में बोर्ड बैठक संपन्न हुई, जिसमें ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार, नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉक्टर लोकेश एम. यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ अरुणवीर सिंह, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ मेधा रूपम व सौम्य श्रीवास्तव सहित कई वरिष्ठ अधिकारीगण और बोर्ड के सदस्य शामिल हुए। इस बोर्ड बैठक में प्रमुख रूप से वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए प्रस्तावित बजट पर चर्चा की गई। बोर्ड ने बजट प्रस्ताव पर मंजूरी दे दी है।वर्ष 2023-24 में पूर्व में चले आ रहे ऋणों के भुगतान के मद में माह 31 जनवरी 2024 तक 1272 करोड़ का भुगतान किया गया है। 31 जनवरी 2024 तक 1317 करोड़ की प्राप्तियां हुई हैं। वित्तीय वर्ष 2023-24 के आय-व्ययक के सापेक्ष 31 जनवरी, 2024 तक 1448 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया। वहीं 2024-25 में आवंटनों की किश्तों से और नई प्रस्तावित योजनाओं एवं डिफाल्ट धनराशि की वसूली से 5860 करोड़ के राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य रखा गया है। इसी तरह वित्तीय वर्ष 2024-25 में भू-अधिग्रहण, अतिरिक्त प्रतिकर के भुगतान, जेवर हवाई अड्डा में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का अंशदान, मेट्रो रेल एवं आधारभूत अवस्थापना सुविधाओं के विकास आदि के लिए 1500 करोड़ रुपए का भुगतान का प्रस्तावित है। 2024-25 में भू-अधिग्रहण, विकास एवं निर्माण कार्यों में 2472 करोड़ के व्यय का प्रस्ताव है। वर्ष 2024-25 में आन्तरिक विकास कार्यों के लिए 120 करोड़, बाह्य विकास कार्यों के लिए 120 करोड़, निर्माण कार्य में पूर्व में बनाये जा रहे आवासीय भवनों की अवशेष धनराशि एवं वेन्डर मार्केट का निर्माण एवं दुकानें / क्योस्क के लिए 58.60 करोड़ का व्यय प्रस्तावित है। विशेष परियोजनाओं के लिए 930.67 करोड़, उद्यानीकरण के लिए 43 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे, जिसमें मुख्यतः फुटओवर ब्रिज, अंडरपास, एसटीपी, विद्युत सबस्टेशन, नये कॉलेज के निर्माण, ग्रेनो वेस्ट में अस्पताल / हेल्थ सेन्टर, अल्फा मार्किट का पुनर्विकास, कासना सुरजपुर का पुनर्विकास कार्य, बस शेल्टर, गंगाजल का अवशेष कार्य आदि शामिल हैं। वर्ष 2024-25 में उद्यानीकरण के विकास कार्यों पर 43 करोड़ रुपए के खर्च प्रावधान किया गया है। ग्राम विकास के मद में 520 करोड़ रुपए, अर्बन / स्वास्थ्य सेवाओं पर 957 करोड़ रुपए का भुगतान भी प्रस्तावित है। इस साल 1500 करोड़ रुपए के लोन का भुगतान करने का भी लक्ष्य है।
———–
बॉक्स न्यूज
————
सफाई कर्मियों के वेतन में 25 फीसदी तक की वृद्धि
———-
–2141 सफाई कर्मियों को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने दी सौगात
–2016 के बाद पहली बार सफाई कर्मियों के वेतन में वृद्धि
———————
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड ने सफाई कर्मियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरी कर दी है। बोर्ड ने सफाई कर्मियों के वेतन में लगभग 25 फीसदी तक की वृद्धि कर दी है। प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने प्राधिकरण बोर्ड के समक्ष सफाई कर्मियों का वेतन 20604 रुपए प्रति माह करने का प्रस्ताव प्रमुखता से रखा, जिस पर बोर्ड ने मुहर लगा दी है। वर्ष 2016 के बाद पहली बार सफाई कर्मियों के वेतन में वृद्धि की गई है। इससे वर्तमान समय में ग्रेटर नोएडा के सफाई कार्यों में लगे 2141 सफाई कर्मियों को लाभ मिलेगा।

10 हजार से अधिक फ्लैटों की रजिस्ट्री का रास्ता साफ
फ्लैट खरीदारों को उनके सपने का आशियाना दिलाने के लिए बनी अमिताभ कांत समिति की सिफारिशों के क्रम में प्राधिकरण ने खरीदारों के हक में रजिस्ट्री का शुभारंभ कर दिया है। शुक्रवार को 110 फ्लैटों की रजिस्ट्री संपन्न की गई। फ्लैटों की रजिस्ट्री के लिए ग्रेटर नोएडा के 9 बिल्डरों ने लगभग 35 करोड रुपए भी प्राधिकरण के खाते में जमा कर दिए हैं। इससे 10283 फ्लैटों की रजिस्ट्री का रास्ता साफ हो गया।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन
  • जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा
  • ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary