• Latest
  • Trending
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण, वेटलैंड एवं गंगा समिति की बैठक हुई संपन्न

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण, वेटलैंड एवं गंगा समिति की बैठक हुई संपन्न

November 8, 2023
ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

September 2, 2026
डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

September 1, 2026
मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

September 1, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

August 27, 2026
गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

August 27, 2026
बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

August 27, 2026
इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

August 26, 2026
फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

August 26, 2026
स्वर्गीय प्रो. राजपाल सिंह तोमर की स्मृति में किशनपुर बराल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

स्वर्गीय प्रो. राजपाल सिंह तोमर की स्मृति में किशनपुर बराल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

August 25, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा घंघोला के 23 किसानों को मिले आबादी भूखंड

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा घंघोला के 23 किसानों को मिले आबादी भूखंड

August 25, 2026
मिशन शक्तिसैट के अंतरराष्ट्रीय राजदूतों से मिले चिराग पासवान, महिला सशक्तीकरण पर हुआ मंथन

मिशन शक्तिसैट के अंतरराष्ट्रीय राजदूतों से मिले चिराग पासवान, महिला सशक्तीकरण पर हुआ मंथन

August 25, 2026
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 की तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 की तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न

August 24, 2026
Thursday, September 3, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण, वेटलैंड एवं गंगा समिति की बैठक हुई संपन्न

by Amir Khan
November 8, 2023
in ग्रेटर नोएडा
0
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण, वेटलैंड एवं गंगा समिति की बैठक हुई संपन्न

ग्रेटर नोएडा। जनपद में एनजीटी के नियमों का पालन सुनिश्चित कराने एवं पर्यावरण प्रदूषण पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से आज डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पर्यावरण, वेटलैंड एवं गंगा समिति की समस्त उप जिलाधिकारी , ट्रैफिक पुलिस, प्राधिकरण, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड तथा अन्य संबंधित विभागीय अधिकारियों व निर्माण कार्य से जुड़े संगठन एवं औद्योगिक इकाइयों के संगठन के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
जिलाधिकारी ने जिला पर्यावरण समिति की बैठक की समीक्षा करते हुए कहा कि जनपद में पर्यावरण प्रदूषण पर एनजीटी के मानकों के अनुरूप अंकुश लगाने के उद्देश्य से संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए अपनी-अपनी कार्य योजना तैयार कर प्रभावी कार्रवाई करना सुनिश्चित करें, ताकि पर्यावरण प्रदूषण पर अंकुश लगाया जा सके।
जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य से जुड़े संगठन के प्रतिनिधियों से कहा कि वर्तमान में अग्रिम आदेशों तक जनपद में सभी निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी गई है, जिसकी संबंधित अधिकारियों के द्वारा निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है। यदि किसी भी साइट पर निर्माण कार्य होता पाया गया तो संबंधित के विरुद्ध जुर्माना लगाए जाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही यह भी कहा कि निर्माण साईटों पर जो भी निर्माण सामग्री रखी हुई है उसे पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव करते हुए उसको कवर करके रखा जाए। उन्होंने बताया कि वर्तमान में सिर्फ जेवर एयरपोर्ट एवं अस्पतालों का ही निर्माण कार्य एनजीटी के मानकों का पालन करते हुए कराया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने बैठक में औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों से कहा कि उनके द्वारा भी जनपद में पर्यावरण प्रदूषण की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए अपनी-अपनी औद्योगिक इकाइयों के आसपास डस्ट व मिट्टी एकत्रित न होने दी जाए। अपनी औद्योगिक इकाइयों के सामने प्रतिदिन पानी का छिड़काव कराये और औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले कूड़े को जलाया ना जाए।
जिलाधिकारी ने प्राधिकरण तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनपद में पर्यावरण प्रदूषण की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए नियमित रूप से पानी का छिड़काव सुनिश्चित कराया जाए एवं निरंतर मॉनिटरिंग कर यह भी सुनिश्चित करें कि जनपद में कहीं पर भी पराली या कूड़ा करकट जलाए जाने की घटना न हो और यदि कहीं पर भी कूड़ा करकट या पराली जलाए जाने का प्रकरण संज्ञान में आता है तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाए जाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। साथ ही निर्देश दिए कि जनपद में कहीं पर भी निर्माण कार्य न हो, यदि कहीं पर भी कोई निर्माण कार्य होता पाया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध जुर्माना लगाए जाने की कार्यवाही करें।
जिलाधिकारी ने बैठक में ट्रैफिक पुलिस एवं संभागीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए की जनपद में बी.एस. 3 पेट्रोल वाहन एवं बी.एस. 4 डीजल वाहनों को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किए जाने के लिए संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए ऐसे वाहनों को सीज करने तथा चालान किए जाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित विभागों के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि जिन विभागों के द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में वृक्षारोपण किया गया है और जिन्होंने अभी तक जियो टैगिंग का कार्य शत् प्रतिशत पूर्ण नहीं किया है, वह तीन दिवसों के अंदर अपना जियो टैगिंग का कार्य शत् प्रतिशत पूर्ण करने की कार्रवाई सुनिश्चित करें।
डीएम ने जिला पर्यावरण समिति की समीक्षा के उपरांत जिला वेटलैंड समिति की समीक्षा करते हुए कहा कि संबंधित विभागीय अधिकारियों के द्वारा जनपद में स्थित तालाबों का मास्टर प्लान तैयार कर आगामी बैठक में उपलब्ध कराया जाए एवं तालाबों की वर्तमान स्थिति की सूचना निर्धारित प्रारूप पर तत्काल उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सभी संबंधित अधिकारियों के द्वारा अतिक्रमित तालाबों की सेटेलाइट इमेज उपलब्ध कराई जाए तथा जो तालाब पूर्ण रूप से पूर्व से ही अतिक्रमित हैं या विकास कार्य में बाधित हुए हैं, उनके स्थान पर डेढ़ गुना अधिक तालाब तत्काल बनवाए जाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
जिला गंगा समिति की बैठक की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि गंगा एवं उसकी सहायक नदियों में मिलने वाली अनटैप्डड्रेन्स के उपचार के लिए फाईटोरेमेडियेशन की व्यवस्था को लेकर समेकित योजना उपलब्ध कराई जाए।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर
  • डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत
  • मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary