• Latest
  • Trending
ग्रेटर नोएडा में रसोई गैस के लिए मचा हाहाकार : लोग एडवांस में ले रहे गैस सिलेंडर, जरूरतमंदों को जाना पड़ा खाली हाथ

ग्रेटर नोएडा में रसोई गैस के लिए मचा हाहाकार : लोग एडवांस में ले रहे गैस सिलेंडर, जरूरतमंदों को जाना पड़ा खाली हाथ

March 13, 2026
ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

September 6, 2026
आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

September 5, 2026
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

September 5, 2026
ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

September 2, 2026
डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

September 1, 2026
मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

September 1, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

August 27, 2026
गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

August 27, 2026
बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

August 27, 2026
इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

August 26, 2026
फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

August 26, 2026
स्वर्गीय प्रो. राजपाल सिंह तोमर की स्मृति में किशनपुर बराल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

स्वर्गीय प्रो. राजपाल सिंह तोमर की स्मृति में किशनपुर बराल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

August 25, 2026
Monday, September 7, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

ग्रेटर नोएडा में रसोई गैस के लिए मचा हाहाकार : लोग एडवांस में ले रहे गैस सिलेंडर, जरूरतमंदों को जाना पड़ा खाली हाथ

by Amir Khan
March 13, 2026
in ग्रेटर नोएडा
0
ग्रेटर नोएडा में रसोई गैस के लिए मचा हाहाकार : लोग एडवांस में ले रहे गैस सिलेंडर, जरूरतमंदों को जाना पड़ा खाली हाथ

ग्रेटर नोएडा ( आमिर खान, ग्रेनो एक्सप्रेस, संवाददाता )। ग्रेटर नोएडा और आसपास के इलाकों में पिछले कुछ दिनों से घरेलू गैस सिलेंडर (LPG) की भारी किल्लत देखी जा रही है। शहर की लगभग सभी प्रमुख गैस एजेंसियों के बाहर सुबह चार बजे से ही अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। गैस सिलेंडर पाने के लिए महिलाओं, बुजुर्गों और कामगारों की लंबी कतारें सड़कों तक पहुंच गई हैं, लेकिन इसके बावजूद सैकड़ों लोगों को खाली हाथ घर लौटना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासियों में इस अव्यवस्था को लेकर गहरा रोष है। लाइन में खड़े एक उपभोक्ता ने बताया, “मैंने 6 दिन पहले ऑनलाइन बुकिंग कराई थी, लेकिन अब तक डिलीवरी नहीं हुई। मजबूरन एजेंसी पर आना पड़ा, यहाँ भी पिछले तीन घंटों से लाइन में लगा हूँ और अब कहा जा रहा है कि स्टॉक खत्म हो गया है।” कई परिवारों का कहना है कि घर में सिलेंडर खत्म होने की वजह से चूल्हे ठंडे पड़ गए हैं और उन्हें बाहर से खाना मंगाने या बिजली के उपकरणों का सहारा लेने पर मजबूर होना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा समस्या उन दिहाड़ी मजदूरों और मध्यमवर्गीय परिवारों को हो रही है जिनके पास बैकअप के लिए दूसरा सिलेंडर नहीं है।

वही गैस एजेंसी संचालकों का दावा है कि आपूर्ति (Supply) के मुकाबले मांग में अचानक भारी उछाल आया है। एक प्रमुख एजेंसी के प्रबंधक ने बताया कि उनके यहाँ से सुबह से अब तक करीब 900 सिलेंडरों का वितरण किया जा चुका है। हालांकि, बैकहैंड से सप्लाई कम होने और बुकिंग की पेंडेंसी बढ़ने के कारण हर उपभोक्ता तक तुरंत सिलेंडर पहुंचाना फिलहाल एक बड़ी चुनौती बना हुआ है। लोग एडवांस में गैस की बुकिंग कर रहे हैं और अपने घरों में एडवांस गैस सिलेंडर को रख रहे हैं जिससे गैस सिलेंडरों की मांग ज्यादा बढ़ गई है।

प्रशासन की सख्त कार्रवाई मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारियों ने गैस एजेंसी संचालकों के साथ आपातकालीन बैठक की है। प्रशासन को अंदेशा है कि इस किल्लत के पीछे अवैध कालाबाजारी और जमाखोरी का हाथ हो सकता है।

वही प्रशासन ने छापेमारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया है जो गैस गोदामों और वितरण केंद्रों की जांच करेंगी।
अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि कोई भी एजेंसी संचालक या बिचौलिया सिलेंडर की कालाबाजारी करते हुए या तय कीमत से अधिक वसूलते हुए पकड़ा गया, तो उस पर तत्काल FIR दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल, प्रशासन ने लोगों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है और आश्वासन दिया है कि जल्द ही आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू कर दिया जाएगा।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन
  • आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन
  • जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary