• Latest
  • Trending
बिसरख थाना पुलिस की बदमाशो के साथ हुई तीन मुठभेड़,5 बदमाश घायल, लूटी गई लग्जरी कारें और हथियार बरामद

बिसरख थाना पुलिस की बदमाशो के साथ हुई तीन मुठभेड़,5 बदमाश घायल, लूटी गई लग्जरी कारें और हथियार बरामद

May 19, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित

September 7, 2026
ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

September 6, 2026
आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

September 5, 2026
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

September 5, 2026
ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

September 2, 2026
डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

September 1, 2026
मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

September 1, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

August 27, 2026
गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

August 27, 2026
बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

August 27, 2026
इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

August 26, 2026
फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

August 26, 2026
Tuesday, September 8, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

बिसरख थाना पुलिस की बदमाशो के साथ हुई तीन मुठभेड़,5 बदमाश घायल, लूटी गई लग्जरी कारें और हथियार बरामद

by Udit Goel
May 19, 2025
in ग्रेटर नोएडा
0
बिसरख थाना पुलिस की बदमाशो के साथ हुई तीन मुठभेड़,5 बदमाश घायल, लूटी गई लग्जरी कारें और हथियार बरामद

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में रविवार को पुलिस की बदमाशो के साथ ताबड़तोड़ तीन मुठभेड़ हो गई। इन मुठभेड़ों में 25 हजार के इनामी समेत कुल 5 बदमाश गोली लगने से घायल हुए हैं, जबकि दो अन्य को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। इन बदमाशों से लूटी गई स्कॉर्पियो, XUV500 और घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार और अवैध हथियार बरामद किए गए हैं।

पहली मुठभेड़ टी प्वाइंट पर हुई जब स्कॉर्पियो में सवार बदमाश पुलिस चेकिंग देख भागने लगे। पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की जिसमें दो बदमाश मुरादाबाद निवासी राहुल देव चौधरी और दिल्ली के मंगोलपुरी निवासी रतन चोपड़ा घायल हो गया। राहुल पर 25 हजार का इनाम भी घोषित था। इनके कब्जे से लूटी गई स्कॉर्पियो, तमंचे और कारतूस बरामद हुए।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि स्कॉर्पियो को 9 मई को चेरी काउंटी क्षेत्र से लूटा गया था।

दूसरा मुठभेड़ चार मूर्ति चौक के पास हुई जब हरियाणा से लूटी गई XUV500 कार में सवार बदमाशों ने पुलिस को देख भागने की कोशिश की। पीछा करने पर बदमाश पुलिस पर फायरिंग करने लगे पुलिस के जवाबी फायरिंग में दो बदमाश ओरैया निवासी राजन सिंह और भरतपुर, राजस्थान निवासी गौरव शर्मा घायल हुए। राजन के ऊपर 25 का इनाम भी घोषित है। पुलिस ने इनके पास से हथियारों के साथ 6000 रुपये नकद भी मिले है। बदमाशो पर आरोपियों पर हत्या, डकैती, वाहन चोरी और चैन लूट के दो दर्जनों मामले दर्ज हैं।

तीसरा मुठभेड़ कैप्सूल कट के पास हुई जब एक स्विफ्ट डिजायर कार में सवार बदमाश पुलिस चेकिंग देख के डीमार्ट की ओर भागने। पीछा करने पर बदमाशों ने निर्माणाधीन इमारत के पास पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस के जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया। जबकि दो अन्य बदमाशो को कांबिंग के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घायल बदमाश की पहचान औरैया निवासी मोहित के रूप में हुई है, जबकि दोनों गिरफ्तार बदमाशो की पहचान विराट और भंवरराम के रूप में हुई है। पुलिस को बदमाशों के कब्जे से लूटा गया आईफोन और कई हथियार बरामद हुए हैं।

पुलिस के अनुसार, ये सभी बदमाश एक अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े हैं, जो दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, राजस्थान व यूपी में सक्रिय है। इन पर हत्या, लूट, डकैती और वाहन चोरी के दर्जनों मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने सभी घायल बदमाशो को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित
  • ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन
  • आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary