• Latest
  • Trending
जुनेदपुर प्रीमियर लीग की विजेता बनी तिमराज टाइगर्स मंडैया की टीम

जुनेदपुर प्रीमियर लीग की विजेता बनी तिमराज टाइगर्स मंडैया की टीम

November 2, 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित

September 7, 2026
ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

September 6, 2026
आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

September 5, 2026
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

September 5, 2026
ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

September 2, 2026
डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

September 1, 2026
मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

September 1, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

August 27, 2026
गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

August 27, 2026
बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

August 27, 2026
इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

August 26, 2026
फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

August 26, 2026
Tuesday, September 8, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

जुनेदपुर प्रीमियर लीग की विजेता बनी तिमराज टाइगर्स मंडैया की टीम

by Amir Khan
November 2, 2024
in ग्रेटर नोएडा
0
जुनेदपुर प्रीमियर लीग की विजेता बनी तिमराज टाइगर्स मंडैया की टीम

बिलासपुर – क्षेत्र के जुनेदपुर गांव में दीपावली सद्भावना कप क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में तिमराज टाइगर्स मंडैया की टीम ने मनीष पिंक पैंथर्स जुनेदपुर की टीम को रोमांचक मैच में 19 रनो से हराकर कप अपने नाम किया। विजेता टीम को मुख्य अतिथि दरोगा धर्मवीर सिंह व रविकांत ने ट्रॉफी व नगद राशि देकर सम्मानित किया।
जुनेदपुर प्रीमियर लीग के आयोजक समिति के सदस्य मास्टर दिनेश नागर, कुलदीप एडवोकेट व मोहित प्रधान ने बताया कि जुनेदपुर गांव में सद्भावना व आपसी प्रेम भावना के उद्देश्य से हर वर्ष दीपावली तथा होली पर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता है इस वर्ष जुनेदपुर प्रीमियर लीग में क्षेत्र की कुल 8 टीमों ने हिस्सा लिया जिसका फाइनल मैच शनिवार को तिमराज टाइगर्स मंडैया व मनीष पिंक पैंथर्स जुनेदपुर के बीच खेला गया। टॉस जीतकर मनीष पिंक पैंथर्स की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए तिमराज टाइगर्स मंडैया की टीम ने निर्धारित ओवरों में 4 विकेट खोकर 149 रन बनाए, जिसमें प्रशांत नागर ने 27 गेंदों पर 43 रन जबकि सेंकी नागर ने मात्र 13 गेंदों पर 31 रनो की तेज पारी खेली, सौरव ने 34 रन बनाए। मनीष पिंक पैंथर्स की ओर से राकेश, अमित व गोपी ने एक एक विकेट लिया। जवाब में मनीष पिंक पैंथर्स की टीम 13.4 ओवरों में 130 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। मनीष पिंक पैंथर्स जुनेदपुर की ओर से कमल शर्मा ने 19 गेंदों पर 34 रन बनाए जबकि यश नागर ने 8 गेंदों पर 18 व पिंकी नागर ने 12 गेंदों पर 26 रनो की तूफानी पारी खेली और लक्ष्य से 19 रन दूर रह गई। तिमराज टाइगर्स की ओर से प्रशांत नागर ने 3 ओवरों में मात्र 13 रन देकर 4 विकेट तथा तिमराज ने 32 रन देकर तीन विकेट तथा सेंकी नागर ने 14 रन देकर दो विकेट अपनी टीम के लिए प्राप्त करके जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। समिति के सदस्य मनोज मास्टर ने बताया कि विजेता टीम को 11 हजार रुपए व ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 5100 रुपए तथा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताफ मनीष नागर जबकि प्रशांत नागर व सेनकी नागर को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। मैच के बाद क्षेत्र के सीनियर खिलाड़ियों को आयोजन समिति ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। फाइनल मैच के अंपायर मनोज मास्टर व शिव कुमार रहे, स्कोरर मोहित तथा कमेंटेटर सतीश शर्मा रहे।
इस दौरान मास्टर दिनेश नागर, कमल नागर, भवर सिंह, वीरेंद्र एडवोकेट, कुलदीप एडवोकेट, केशराम नागर, मोहित, सूरज , वेद ,कैलाश नागर, देवेंद्र प्रधान, रविंद्र नागर, सुमित नागर, रिंकू उर्फ भगत, नितिन नागर, सतीश शर्मा,संदीप फौजी, शैलेंद्र मास्टर, मोहित जूनियर, कालू, पिंकी नागर, मनीष, दीपक नागर, रोहित ,नंदू, परविंदर नागर, सौरभ नागर, सेनकी, सतेंद्र गुल्लू, मनीष, शिवकुमार, रमेश नागर, विनीत,दर्शन नागर, एलटी गुर्जर, रितिक, गज्जू ,प्रतीक, आदित्य,अभिषेक , आलोक, मननड, सिद्दू ,चिराग, लक्की व राज आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित
  • ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन
  • आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary