• Latest
  • Trending
ग्रेटर नोएडा के गलगोटियास विश्वविद्यालय में हुआ दो दिवसीय “दीप-महोत्सव” कार्यक्रम का आयोजन

ग्रेटर नोएडा के गलगोटियास विश्वविद्यालय में हुआ दो दिवसीय “दीप-महोत्सव” कार्यक्रम का आयोजन

November 8, 2023
ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के साथ किसानों से जुड़े विभिन्न लंबित एवं महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर विस्तृत बैठक हुई

ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के साथ किसानों से जुड़े विभिन्न लंबित एवं महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर विस्तृत बैठक हुई

August 12, 2026
इनर व्हील क्लब ऑफ नवीन ग्रेटर नोएडा ने धूमधाम से मनाया तीज एवं सावन मिलन समारोह

इनर व्हील क्लब ऑफ नवीन ग्रेटर नोएडा ने धूमधाम से मनाया तीज एवं सावन मिलन समारोह

August 12, 2026
प्रमुख सचिव ने इंडिया एक्सपो मार्ट, ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चतुर्थ संस्करण की तैयारियों की समीक्षा की

प्रमुख सचिव ने इंडिया एक्सपो मार्ट, ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चतुर्थ संस्करण की तैयारियों की समीक्षा की

August 10, 2026
रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा ने मनाया जमकर मनाया हरियाली तीज उत्सव

रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा ने मनाया जमकर मनाया हरियाली तीज उत्सव

August 10, 2026
राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा ग्रेटर नोएडा, निकली भव्य ‘हर घर तिरंगा यात्रा’

राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा ग्रेटर नोएडा, निकली भव्य ‘हर घर तिरंगा यात्रा’

August 10, 2026
आया सावन झूम के’ में महिलाओं का रंगारंग सावन उत्सव, सजी ‘सावन क्वीन’ की ताजपोशी

आया सावन झूम के’ में महिलाओं का रंगारंग सावन उत्सव, सजी ‘सावन क्वीन’ की ताजपोशी

August 9, 2026
ग्रेटर नोएडा में रोटरी क्लब ग्रेनो ने लगाया निःशुल्क दांत जांच शिविर

ग्रेटर नोएडा में रोटरी क्लब ग्रेनो ने लगाया निःशुल्क दांत जांच शिविर

August 9, 2026
जनसेवा को समर्पित कैलाश हॉस्पिटल में 150 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कैंसर विभाग : डॉ. महेश शर्मा

जनसेवा को समर्पित कैलाश हॉस्पिटल में 150 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कैंसर विभाग : डॉ. महेश शर्मा

August 9, 2026
मेट्रो यूनिवर्सिटी में ‘Unlock the Power of Artificial Intelligence in Education’ विषय पर विशेष AI सेमिनार आयोजित

मेट्रो यूनिवर्सिटी में ‘Unlock the Power of Artificial Intelligence in Education’ विषय पर विशेष AI सेमिनार आयोजित

August 8, 2026
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा द्वारा रक्तदान शिविर का सफल आयोजन, 45 यूनिट रक्त हुआ संग्रहित

रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा द्वारा रक्तदान शिविर का सफल आयोजन, 45 यूनिट रक्त हुआ संग्रहित

August 8, 2026
नेफोमा की महत्वपूर्ण बैठक में रजिस्ट्री, ट्रैफिक, मेट्रो और गंगाजल आपूर्ति जैसे मुद्दों पर बनी रणनीति

नेफोमा की महत्वपूर्ण बैठक में रजिस्ट्री, ट्रैफिक, मेट्रो और गंगाजल आपूर्ति जैसे मुद्दों पर बनी रणनीति

August 8, 2026
सेक्टरों और सोसाइटी में स्ट्रे डाॅग की समस्या हल करने को ग्रेनो प्राधिकरण की पहल

सेक्टरों और सोसाइटी में स्ट्रे डाॅग की समस्या हल करने को ग्रेनो प्राधिकरण की पहल

August 7, 2026
Friday, August 14, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

ग्रेटर नोएडा के गलगोटियास विश्वविद्यालय में हुआ दो दिवसीय “दीप-महोत्सव” कार्यक्रम का आयोजन

by Amir Khan
November 8, 2023
in ग्रेटर नोएडा
0
ग्रेटर नोएडा के गलगोटियास विश्वविद्यालय में हुआ दो दिवसीय “दीप-महोत्सव” कार्यक्रम का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के गलगोटियास विश्वविद्यालय में दो दिवसीय “दीप-महोत्सव” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस शुभ अवसर पर पहले दिन के कार्यक्रम में विश्वविद्यालय ने गौत्तम बुद्ध नगर के दनकौर के “वृद्धाश्रम” से सभी 105 वृद्धजनों को सादर आमंत्रित किया। जब सभी वृद्धजन और वृद्धमाताएँ गलगोटियास विश्वविद्यालय के प्रांगण में पहुँचे तो वहाँ पर उनका स्वागत विश्वविद्यालय की छात्राओं (बेटियों) ने उनको तिलक लगाकर और पुष्प-वर्षा करके किया। उन्होंने भी बेटियों को अपना आत्मिक आशीर्वाद प्रदान किया। यह पल अपने आप में बहुत ही भावुक करने वाले थे।

कार्यक्रम की शुरूआत विधि संकाय की अध्यक्षा डा० नमिता सिंह मलिक ने सभी का स्वागत और आभार व्यक्त करते हुए की।
विद्यार्थियों ने उन सभी के सम्मान में एक भव्य साँस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें निकिता, जागृति, अनुष्का, दीक्षा, श्रुति, रिया, रागिनी, कनिका, कुलदीप, हर्षिता, निगम, पवन,तमन्ना, प्रिया, मनीषा,नीटू, हर्षिल, सान्या, अंशिका, अँजलि, इम्तियाज़ ने शानदार गीतों की प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा के ज़ोरदार प्रदर्शन से सभी के मन को जीत लिया।

मर्मस्पर्शी पल तब देखने को मिले जब विश्वविद्यालय की ओर से सभी आगन्तुकों को कम्बल प्रदान किये गये। उसके साथ ही उनके 18 कमरों के लिये 18 इलैक्ट्रिक कैटलस और एक बडा इनडैक्शन चूल्हा भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट योगदान के लिये शिवानी चौहान और भूपेन्द्र सिंह को डा० नमिता सिंह मलिक और प्रोफ़ेसर नरेंद्र बहादुर सिंह द्वारा सम्मानित किया गया।
विश्वविद्यालय के चॉसलर श्री सुनील गलगोटिया जी ने वृद्धाश्रम की देखरेख करने के लिये विश्वविद्यालय द्वारा वृद्धाश्रम को गोद लेने की बात कही। जिसकी घोषणा डा० नमिता सिंह मलिक ने मंच से की। कार्यक्रम के समापन की घोषणा करते हुए प्रोफ़ेसर नरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि यह सिर्फ़ कोई सामान्य उत्सव नहीं था बल्कि यह अपने समुदाय के सदस्यों की भलाई और ख़ुशी के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता का प्रदर्शन भी था। यह एक ह्रदयस्पर्शी अनुभव था जिसे लम्बे समय तक याद किया जायेगा।

दूसरे दिन का दीप महोत्सव कार्यक्रम स्कूल ऑफ लिबरल एजुकेशन की डीन डा० अनुराधा पारासर के संयोजन में किया गया। पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन समारोह ने उत्सव की शुरुआत को चिह्नित किया, जो एकता की शक्ति का प्रतीक है। इस कार्यक्रम में कुलाधिपति श्री सुनील गलगोटिया और कुलपति के. मल्लिकार्जुन बाबू , सीईओ
डा० ध्रुव गलगोटिया, डायरेक्टर ऑपरेशन सुश्री आराधना गलगोटिया, चॉसलर सलाहकार एवम् पूर्व वाइस चांसलर डा० रेनु लूथरा, उप-कुलपति डा० अवधेश कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही।

शाम का मुख्य आकर्षण प्रतिभाशाली संकाय सदस्यों द्वारा मनमोहक प्रदर्शन की श्रृंखला थी। स्कूल ऑफ लिबरल एजुकेशन, स्कूल ऑफ नर्सिंग, स्कूल ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म और स्कूल ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन एंड टेक्नोलॉजी के नृत्य प्रदर्शन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

गलगोटिया समुदाय के भीतर जीवंत विविधता को प्रदर्शित करने वाले “एथनिक वॉक” के साथ सांस्कृतिक उत्सव जारी रहा। उत्साही प्रतिभागियों ने रेड कार्पेट पर चलकर ग्लैमर का तड़का लगाया और विश्वविद्यालय की समृद्ध और जीवंत संस्कृति का प्रदर्शन किया।

गलगोटियास विश्वविद्यालय में दिवाली समारोह ने सफलतापूर्वक पूरे समुदाय को एकता, खुशी और सांस्कृतिक प्रशंसा की भावना से एकजुट किया। इस कार्यक्रम ने न केवल विश्वविद्यालय के भीतर विविध प्रतिभाओं को प्रदर्शित किया, बल्कि एक परिवार के रूप में एक साथ आने के महत्व पर भी जोर दिया- जिससे यह एक संजोने योग्य कार्यक्रम बन गया। कुलाधिपति ने इस शुभ अवसर पर सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी को दीपावली के पावन पर्व की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ दी।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के साथ किसानों से जुड़े विभिन्न लंबित एवं महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर विस्तृत बैठक हुई
  • इनर व्हील क्लब ऑफ नवीन ग्रेटर नोएडा ने धूमधाम से मनाया तीज एवं सावन मिलन समारोह
  • प्रमुख सचिव ने इंडिया एक्सपो मार्ट, ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चतुर्थ संस्करण की तैयारियों की समीक्षा की
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary