• Latest
  • Trending
ग्रेटर नोएडा में नए संकल्प के साथ “उमंग 2083” का समापन

ग्रेटर नोएडा में नए संकल्प के साथ “उमंग 2083” का समापन

March 23, 2026
ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

September 6, 2026
आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

September 5, 2026
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

September 5, 2026
ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

September 2, 2026
डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

September 1, 2026
मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

September 1, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

August 27, 2026
गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

August 27, 2026
बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

August 27, 2026
इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

August 26, 2026
फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

August 26, 2026
स्वर्गीय प्रो. राजपाल सिंह तोमर की स्मृति में किशनपुर बराल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

स्वर्गीय प्रो. राजपाल सिंह तोमर की स्मृति में किशनपुर बराल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

August 25, 2026
Monday, September 7, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

ग्रेटर नोएडा में नए संकल्प के साथ “उमंग 2083” का समापन

by Amir Khan
March 23, 2026
in ग्रेटर नोएडा
0
ग्रेटर नोएडा में नए संकल्प के साथ “उमंग 2083” का समापन

ग्रेटर नोएडा । भारत नवनिर्माण ट्रस्ट के अन्तर्गत, भारतीय पर्व आयोजन समिति के तत्वावधान में भारतीय नववर्ष स्वागत उत्सव “उमंग 2083” का आयोजन 19 मार्च से 22 मार्च 2026 तक सम्राट मिहिर भोज सिटी पार्क, ग्रेटर नोएडा में आयोजित किया गया | पहला उमंग मेला 2007 में श्री प्रणीत भाटी की अध्यक्षता में प्रारम्भ हुआ और इस वर्ष बीसवें उमंग उत्सव का समापन श्री प्रणीत भाटी की अध्यक्षता और सौरभ बंसल के संयोजकत्व में नए प्रयोगों के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ |

मेले में 8 विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में लगभग 700 से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया |
प्रतियोगिताओं को अनुभवी और उस विषय के तज्ञ निर्णायकों डॉ कल्पना भूषण, सुपर्णा भूषण सूद, प्रीती चितकम्बले, अतुल गोस्वामी, अर्पिता श्रीवास्तव, पूनम शर्मा, कुसुम गौर, सरोज सिंह, स्वेता, सोनाली धारा, आनन्द जी, डॉ दिव्या, आराधना वर्मा ने निष्पक्ष एवं उत्कृष्ट ढंग से मूल्यांकन किया। चार दिवसीय उत्सव के तीसरे दिन ग्रेटर नोएडा शारदीय सांस्कृतिक समिति तथा चौथे दिन नटना तीर्था टेम्पल ऑफ आर्ट (अय्यप्पा सेवा समिति) द्वारा एवं उत्तराखंड सांस्कृतिक समिति, ग्रेटर नोएडा द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए | अंतिम दिन अति विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र शिशोदिया, विधायक तेजपाल नागर, शिक्षक एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने विजयी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र तथा स्मृति चिन्ह देकर और विभिन्न RWA , सामाजिक संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों, पर्व आयोजन समिति के पदाधिकारियों और समन्वयकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया | सोविंदर भाटी और गौरव कसाना ने स्वागत अध्यक्ष के नाते कार्यक्रम की एक दिनी अध्यक्षता की |

प्रो विवेक कुमार ने दो वार्षिक पुरस्कार प्रारम्भ करने का प्रस्ताव रखा जिसमे एक गणेश शंकर विद्यार्थी पत्रकार पुरस्कार है – यह पुरस्कार हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में निर्भीकता, सामाजिक सरोकार, रचनात्मकता और हिंदी भाषा के प्रति समर्पण तथा उत्कृष्ट कार्य के लिए सर्वश्रेष्ठ पत्रकार को दिया जायेगा। पुरस्कार स्वरुप प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह और 11000 नकद राशि दी जाएगी | यह प्रत्येक वर्ष 26 अक्टूबर को दिया जायेगा | दूसरा पुरस्कार स्वामी हरिदास-तानसेन संगीत नृत्य पुरस्कार होगा जो प्रत्येक वर्ष स्वामी हरिदास और तानसेन की विरासत का सम्मान करने और शास्त्रीय कलाओं को बढ़ावा देने के लिए दिया जायेगा । पुरस्कार स्वरुप प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह और 11000 नकद राशि दी जाएगी

प्रतियोगिताओं के परिणाम:
रंगोली प्रतियोगिता: प्रथम पुरस्कार – आरती गुप्ता, द्वितीय – आराध्या, तृतीय – विदुषी
मेंहदी प्रतियोगिता: प्रथम पुरस्कार – लक्ष्मी पुत्री श्री राकेश कुमार, द्वितीय – आरती गुप्ता, तृतीय – श्रुति
चित्रकला प्रतियोगिता: प्रथम – अर्शिया महाजन, द्वितीय – अविका बंसल, तृतीय – अरुण्या सिंह
मिले सुर मेरा तुम्हारा एकल गायन प्रतियोगिता: 6 से 12 वर्ष में प्रथम – राघवेंद्र सिंह, द्वितीय – अक्षत शर्मा , तृतीय – अर्पिता
12 वर्ष से ऊपर: प्रथम – शिवेन कुलश्रेष्ठ, द्वितीय – हेमन्तो नाग, तृतीय – स्वास्तिका शर्मा
मिले सुर मेरा तुम्हारा समूह गायन प्रतियोगिता: प्रथम – सुर लय म्यूजिक एकेडमी सीनियर ग्रुप, द्वितीय – मधुर म्यूजिकल क्लासेज, तृतीय – सुर लय म्यूजिक एकेडमी जूनियर ग्रुप
इंद्रधनुष प्रतियोगिता: प्रथम पुरस्कार – मनुजा गुप्ता, द्वितीय – शर्मिष्ठा, तृतीय – शैलजा श्रीवास्तव
एकल नृत्य प्रतियोगिता: 6 से 12 वर्ष में प्रथम-अर्शिया महाजन, द्वितीय – दृष्टि, तृतीय – मंदाकिनी भूटानी
12 वर्ष से ऊपर: प्रथम – श्रीति महेश, द्वितीय – शोमिली प्रकाश, तृतीय – नेहा सिंह
समूह नृत्य प्रतियोगिता: प्रथम – सुरलय एकडेमी, द्वितीय – खुशी डांस एकडेमी, तृतीय-सनराइज इंटरनेशनल स्कूल

श्रीमती बीना अरोरा, श्रीमती गुड्डी तोमर, श्रीमती संगीता सक्सैना, श्रीमती मीनाक्षी माहेश्वरी, श्रीमती रीना गुप्ता, श्रीमती नेहा, मिस दुर्गेश्वरी सिंह, श्रीमती वन्दना, डॉ आरती शर्मा, श्री किसलय, श्रीमती नेहा श्रीवास्तव, श्रीमती ज्योति सिंह, श्रीमती गुंजन, श्रीमती विनीता शर्मा, श्रीमती माया, श्रीमती रश्मि, श्रीमती नवनीता महेश, श्रीमती रूबी चौहान ने प्रतियोगिता समन्वयक के रूप में प्रशंशनीय कार्य किया |

प्रो विवेक कुमार ने घोषणा की कि शीघ्र ही ग्रेटर नोएडा अथवा यमुना अथॉरिटी क्षेत्र में भारतीय संस्कृति, गुरुकुल शिक्षा पद्वति एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप 12वीं तक कौशल-आधारित शिक्षा का एकीकृत मॉडल विकसित करने के लिए, रोजगारोन्मुख एवं उद्यमशील कौशल प्रदान करने हेतु एक सीबीएसई बोर्ड से संचालित विद्यालय की स्थापना की जाएगी |
कार्यक्रम के अंत में सर्वसम्मति से वर्ष 2026-27 के लिए श्री प्रणीत भाटी को पर्व आयोजन समिति के अध्यक्ष के रूप में तथा सौरभ बंसल को संयोजक के रूप में जिम्मेदारी देने की घोषणा की गयी |

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन
  • आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन
  • जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary