• Latest
  • Trending
“अश्रुपूरित श्रद्धांजलि के मध्य अमर वीर शहीद दिनेश शर्मा जी की प्रतिमा का अनावरण”

“अश्रुपूरित श्रद्धांजलि के मध्य अमर वीर शहीद दिनेश शर्मा जी की प्रतिमा का अनावरण”

May 8, 2026
शारदा स्कूल ऑफ डेंटल साइंसेज में विश्व एंडोडॉन्टिक दिवस पर आयोजित हुआ ‘एंडो कर्व’ अकादमिक कार्यक्रम

शारदा स्कूल ऑफ डेंटल साइंसेज में विश्व एंडोडॉन्टिक दिवस पर आयोजित हुआ ‘एंडो कर्व’ अकादमिक कार्यक्रम

October 16, 2026
IBA एवं NIET के मध्य उद्योग–शिक्षा समन्वय बैठक आयोजित

IBA एवं NIET के मध्य उद्योग–शिक्षा समन्वय बैठक आयोजित

October 16, 2026
गढ़ी शहदरा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के कक्षा छह के सन्नी वैष्णव ने हिंदी पठन प्रतियोगिता में बढ़ाया विद्यालय का गौरव

गढ़ी शहदरा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के कक्षा छह के सन्नी वैष्णव ने हिंदी पठन प्रतियोगिता में बढ़ाया विद्यालय का गौरव

October 15, 2026
दिवाली पर रोशनी से जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा, सभी प्रवेश द्वार और गोलचक्कर होंगे रोशन

दिवाली पर रोशनी से जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा, सभी प्रवेश द्वार और गोलचक्कर होंगे रोशन

October 14, 2026
नशे के खिलाफ बादलपुर थाना पुलिस की बड़ी कार्यवाही : ग्रेटर नोएडा में 1 करोड़ के अवैध गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गैंग का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

नशे के खिलाफ बादलपुर थाना पुलिस की बड़ी कार्यवाही : ग्रेटर नोएडा में 1 करोड़ के अवैध गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गैंग का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

October 14, 2026
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी

October 14, 2026
ग्रेटर नोएडा: मनोज भाटी बोड़ाकी को बड़ी राहत, फिर बने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

ग्रेटर नोएडा: मनोज भाटी बोड़ाकी को बड़ी राहत, फिर बने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

October 13, 2026
समाजवादी पार्टी ने गौतमबुद्ध नगर में घोषित की नई जिला कार्यकारिणी, 57 नेताओं को मिली जिम्मेदारी, कपिल ननका सैफी बने जिला उपाध्यक्ष

समाजवादी पार्टी ने गौतमबुद्ध नगर में घोषित की नई जिला कार्यकारिणी, 57 नेताओं को मिली जिम्मेदारी, कपिल ननका सैफी बने जिला उपाध्यक्ष

October 13, 2026
शारदा स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज ने 18वें ओरिएंटेशन कार्यक्रम एवं व्हाइट कोट समारोह के माध्यम से नवागत चिकित्सा विद्यार्थियों का किया स्वागत

शारदा स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज ने 18वें ओरिएंटेशन कार्यक्रम एवं व्हाइट कोट समारोह के माध्यम से नवागत चिकित्सा विद्यार्थियों का किया स्वागत

October 12, 2026
रंगारंग कार्यक्रम से होगा विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम का आगाज

रंगारंग कार्यक्रम से होगा विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम का आगाज

October 10, 2026
अवैध डंपिंग पर ग्रेनो प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

अवैध डंपिंग पर ग्रेनो प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

October 10, 2026
अक्षरों में हिंदी का गौरव, काव्य में भारत की आत्मा—डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा “साहित्य रत्न सम्मान” से अलंकृत

अक्षरों में हिंदी का गौरव, काव्य में भारत की आत्मा—डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा “साहित्य रत्न सम्मान” से अलंकृत

October 6, 2026
Friday, October 16, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

“अश्रुपूरित श्रद्धांजलि के मध्य अमर वीर शहीद दिनेश शर्मा जी की प्रतिमा का अनावरण”

“जब पूरा गाँव रोया भी… और गर्व से सिर भी ऊँचा हुआ”

by Amir Khan
May 8, 2026
in हरियाणा
0
“अश्रुपूरित श्रद्धांजलि के मध्य अमर वीर शहीद दिनेश शर्मा जी की प्रतिमा का अनावरण”

पलवल। ग्राम दिनेशपुर (गुलावद), होडल की पावन धरा उस समय भावनाओं से द्रवित हो उठी, जब “ऑपरेशन सिन्दूर” के अमर वीर योद्धा एवं शहीद भाई दिनेश शर्मा जी की प्रथम पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया। वातावरण में एक ओर शहादत का दर्द था, तो दूसरी ओर राष्ट्र के लिए सर्वस्व न्यौछावर कर देने वाले वीर सपूत पर अपार गर्व की अनुभूति भी स्पष्ट दिखाई दे रही थी।

टीम सैनिक सेवा समिति, पलवल द्वारा आयोजित इस श्रद्धांजलि समारोह में समिति के संस्थापक एवं चेयरमैन श्री सतवीर जी अपने सम्मानित पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिक साथियों सहित उपस्थित रहे और अमर शहीद को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

प्रतिमा अनावरण के क्षण ने वहाँ उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति की आँखें नम कर दीं। शहीद दिनेश शर्मा जी की वीर प्रतिमा जैसे पूरे जनमानस से यह कह रही थी कि —
“देश की रक्षा हेतु दिया गया बलिदान कभी मृत्यु नहीं होता, वह राष्ट्र की आत्मा में अमर हो जाता है।”

सम्पूर्ण ग्राम क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा दिखाई दिया। युवा, बच्चे, माताएँ, बुजुर्ग — सभी के चेहरों पर गर्व, आँखों में आँसू और हृदय में अपने वीर सपूत के प्रति अथाह सम्मान स्पष्ट झलक रहा था। अनेक ग्रामीणों की आँखें उस समय छलक उठीं जब शहीद की माताजी एवं परिजनों ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।

अपने भावपूर्ण संबोधन में श्री सतवीर जी ने कहा —
“यह केवल एक प्रतिमा का अनावरण नहीं, बल्कि उस अमर बलिदान को शत-शत नमन है जिसने राष्ट्र की रक्षा हेतु अपने प्राणों का सर्वोच्च अर्पण किया। वीर शहीद दिनेश शर्मा जी जैसे सपूतों के कारण ही हमारा तिरंगा शान से लहराता है और देश सुरक्षित है। राष्ट्र उनका ऋणी था, है और सदैव रहेगा।”

उन्होंने आगे कहा कि —
“जब-जब भारत माँ पर संकट आएगा, तब-तब दिनेश शर्मा जैसे वीरों की गाथाएँ आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रभक्ति, साहस और त्याग की प्रेरणा देती रहेंगी।”

उल्लेखनीय है कि सैनिक सेवा समिति एवं 2.0 सैनिक सेवा समिति ग्रुप निरंतर सेवारत एवं पूर्व सैनिकों की एकता को सुदृढ़ करने के साथ-साथ शहीद परिवारों एवं जरूरतमंद परिवारों की सहायता हेतु समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। समिति वर्तमान में पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, सोहना एवं नूंह जिलों में राष्ट्रहित एवं सामाजिक सेवा के विविध कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है।

समारोह के अंत में उपस्थित जनसमुदाय ने वीर शहीद दिनेश शर्मा जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा। पूरा वातावरण “भारत माता की जय”, “वीर शहीद अमर रहें” और “जय हिन्द” के उद्घोषों से गूंज उठा।

उस क्षण ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो सम्पूर्ण आकाश भी अपने वीर सपूत को नमन कर रहा हो।

हम उन सभी सैनिक भाइयों को कोटि-कोटि नमन करते हैं, जो अपने साहस, त्याग और समर्पण से राष्ट्र की सीमाओं की रक्षा करते हुए करोड़ों देशवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। वास्तव में सैनिक केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि राष्ट्र की जीवित शक्ति और ईश्वर के द्वितीय स्वरूप हैं।

वीर शहीद दिनेश शर्मा जी अमर रहें।
वीर शहीदों को शत्-शत् नमन।
जय हिन्द।

“शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर वर्ष मेले,
वतन पर मिटने वालों का यही बाकी निशाँ होगा।”

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • शारदा स्कूल ऑफ डेंटल साइंसेज में विश्व एंडोडॉन्टिक दिवस पर आयोजित हुआ ‘एंडो कर्व’ अकादमिक कार्यक्रम
  • IBA एवं NIET के मध्य उद्योग–शिक्षा समन्वय बैठक आयोजित
  • गढ़ी शहदरा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के कक्षा छह के सन्नी वैष्णव ने हिंदी पठन प्रतियोगिता में बढ़ाया विद्यालय का गौरव
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary