• Latest
  • Trending
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा में 300 बेड वाले केडीएसजी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का किया उद्घाटन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा में 300 बेड वाले केडीएसजी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का किया उद्घाटन

March 5, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित

September 7, 2026
ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

September 6, 2026
आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

September 5, 2026
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

September 5, 2026
ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

September 2, 2026
डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

September 1, 2026
मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

September 1, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

August 27, 2026
गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

August 27, 2026
बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

August 27, 2026
इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

August 26, 2026
फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

August 26, 2026
Tuesday, September 8, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा में 300 बेड वाले केडीएसजी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का किया उद्घाटन

by Amir Khan
March 5, 2026
in ग्रेटर नोएडा
0
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा में 300 बेड वाले केडीएसजी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का किया उद्घाटन

ग्रेटर नोएडा । उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा (वेस्ट) के सेक्टर-10 में 300 बेड वाले फुल स्पेक्ट्रम टर्शरी केयर प्रदान करने वाले केडीएसजी सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल का रिबन काटकर विधिवत् रूप से उद्घाटन किया। इस दौरान मा0 मुख्यमंत्री जी ने अस्पताल में स्थापित अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। यह अस्पताल एन0सी0आर0 में हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और तेजी से विकसित हो रहे शहरी इलाकों में उच्च स्तर की स्वास्थ्य सेवाओं की सुविधा बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह अस्पताल भारत की 1983 विश्व कप विजेता क्रिकेट टीम के कप्तान कपिलदेव और उद्योगपति सुनील कुमार गुप्ता द्वारा स्थापित किया गया है।
इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने भारत के गौरव, जिनके नेतृत्व में देश ने विश्व कप जीता, ऐसे महान क्रिकेटर कपिल देव जी को और उद्योगपति सुनील कुमार गुप्ता जी सहित उनके पूरे समूह को, इस सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की स्थापना के लिए हृदय से बधाई और शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि गौतम बुद्ध नगर जनपद के ग्रेटर नोएडा में इस अत्याधुनिक अस्पताल की स्थापना से केवल इस जनपद के नागरिकों को ही नहीं, बल्कि आसपास के अन्य जनपदों और पूरे एनसीआर क्षेत्र के लोगों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ प्राप्त होंगी।
मा0 मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश के स्वास्थ्य क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण योजनाएँ प्रारंभ हुई हैं, जिनमें से आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से देश के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान की जा रही है। आज देश में लगभग 60 करोड़ से अधिक लोग इस योजना का लाभ ले रहे हैं, जिसमें उत्तर प्रदेश इस योजना के क्रियान्वयन में देश का अग्रणी राज्य बना है। उत्तर प्रदेश में अब तक 05 करोड़ 60 लाख से अधिक गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके हैं। जो भी व्यक्ति पात्रता सूची में आता है, वह किसी भी सूचीबद्ध सरकारी या निजी अस्पताल में जाकर इस योजना के तहत उपचार प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवा की परिभाषा केवल आधुनिक सुविधाओं से नहीं, बल्कि सस्ती, सुलभ और विश्वसनीय सेवा से होनी चाहिए। मरीज को सही उपचार मिले, किसी प्रकार की अनियमितता या शोषण न हो, और उसे डॉक्टर तथा अस्पताल पर पूरा विश्वास हो। उन्होंने कहा जब कोई मरीज डॉक्टर के पास आता है तो वह एक विश्वास के साथ आता है, डॉक्टर का व्यवहार, उसकी सलाह और उसका आचरण मरीज के मनोबल को बढ़ाता है। कई बार डॉक्टर का अच्छा व्यवहार ही मरीज की आधी बीमारी समाप्त कर देता है। स्वास्थ्य सेवा में दवा और दुआ, दोनों का महत्व होता है। जब डॉक्टर समर्पण से सेवा करते हैं तो उन्हें मरीजों की दुआ मिलती है और मरीज को सही दवा मिलने से वह शीघ्र स्वस्थ होता है। इससे अस्पताल और डॉक्टर दोनों की प्रतिष्ठा बढ़ती है।
मा0 मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश में स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े स्तर पर परिवर्तन हुए हैं। वर्ष 2014 तक देश में केवल 6 एम्स ही कार्य कर रहे थे, जबकि आज देशभर में 23 एम्स और विश्वस्तरीय स्वास्थ्य संस्थान कार्यरत है। उत्तर प्रदेश में भी स्वास्थ्य क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन हुआ है। वर्ष 2017 से पहले राज्य में सरकारी क्षेत्र में केवल 17 मेडिकल कॉलेज संचालित थे। आज हमने “वन डिस्ट्रिक्ट-वन मेडिकल कॉलेज” के लक्ष्य को लगभग प्राप्त कर लिया है और वर्तमान में प्रदेश में 81 मेडिकल कॉलेज संचालित हो रहे हैं। यदि केडीएसजी समूह भविष्य में मेडिकल कॉलेज के क्षेत्र में भी आगे आना चाहता है, तो प्रदेश सरकार उनका स्वागत करेगी, क्योंकि इससे मेडिकल प्रोफेशनल्स तैयार करने में भी मदद मिलेगी और स्थानीय नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ भी मिलेंगी। उन्होंने कहा कि यह अस्पताल केवल सेवा का माध्यम ही नहीं, बल्कि रोजगार का भी एक बड़ा अवसर बनेगा। 300 बेड के इस अस्पताल में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से कम से कम 1000 लोगों को रोजगार मिलेगा, जिसमें डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, टेक्निशियन सहित अन्य कर्मचारी शामिल होंगे।
मा0 मुख्ममंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने आयुष्मान भारत के साथ-साथ राज्य के सरकारी कर्मचारियों के अतिरिक्त 5 लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा बेसिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा के शिक्षक, अनुदेशक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा बहनें, शिक्षामित्र, अनुदेशक और बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत कार्यरत रसोइयों को भी यह सुविधा प्रदान की गई है। यदि कोई पात्र व्यक्ति आयुष्मान भारत या मुख्यमंत्री योजना के अंतर्गत कवर नहीं हो पाता है, तो उसे मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता प्रदान की जाती है। पिछले एक वर्ष में मुख्यमंत्री राहत कोष से लगभग 1300 करोड़ रुपये की सहायता प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में मरीजों को दी गई है। उत्तर प्रदेश आज तेजी से विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कभी पहचान के लिए संघर्ष करने वाला यह राज्य आज देश की अर्थव्यवस्था में ग्रोथ इंजन के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है। गौतम बुद्ध नगर जनपद में जल्द ही नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर प्रारंभ होने जा रहा है, जो भारत का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा। यहाँ मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग, मेडिकल डिवाइस पार्क और कई औद्योगिक परियोजनाएँ भी विकसित हो रही हैं। इस पूरे क्षेत्र में विकास की नई संभावनाएँ तेजी से आकार ले रही हैं और यह क्षेत्र देश में सर्वाधिक प्रति व्यक्ति आय वाले क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रहा है।
मुख्यमंत्री जी ने केडीएसजी ग्रुप और इस परियोजना से जुड़े सभी निवेशकों को आश्वस्त करते हुये कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार हर प्रकार से आपका सहयोग करेगी। चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो, स्वास्थ्य का क्षेत्र हो या भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किए जाने वाले अन्य प्रयास राज्य सरकार निवेशकों और उद्यमियों को पूरा समर्थन देगी।
इस अवसर पर कपिल देव ने कहा, “केडीएसजी की स्थापना इस विश्वास पर आधारित है कि अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं आदर्श, सुलभ और पूरी तरह मरीज केंद्रित होनी चाहिए। ग्रेटर नोएडा को इन मूल्यो पर चलने वाली ऐसी संस्था की जरूरत थी, और आज हमें गर्व है कि हम इसे साकार कर पाए हैं।” यह अस्पताल ग्रेटर नोएडा के सबसे आधुनिक और सभी सुविधाओं से लेस सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों में से एक है। यहां अत्याधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, मल्टी-स्पेशियलिटी आईसीयू, पूरी तरह सुसज्जित कैथेटराइजेशन लैब, डेडिकेटेड इमरजेंसी और ट्रॉमा सेंटर तथा रेडियोलॉजी, पैथोलॉजी और न्यूक्लियर मेडिसिन से जुड़ी आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। अस्पताल में कार्डियोलॉजी और कार्डियक साइंसेस, ऑन्कोलॉजी, न्यूरोलॉजी और न्यूरोसर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स और जॉइंट रिप्लेसमेंट, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, क्रिटिकल केयर मेडिसिन, इमरजेंसी और ट्रॉमा केयर, पल्मोनोलॉजी, नेफ्रोलॉजी और पीडियाट्रिक्स सहित कई विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध होंगी।
अस्पताल का संचालन अजींक्य डीवाई पाटिल हेल्थकेयर द्वारा किया जाएगा। यह संस्था डॉ. अजींक्य डीवाई पाटिल के नेतृत्व में संचालित स्पेशियलिस्ट हेल्थकेयर विभाग है। चार दशकों के संस्थागत अनुभव, मजबूत क्लीनिकल गवर्नेंस सिस्टम और सुव्यवस्थित संचालन व्यवस्था के आधार पर यह समूह अस्पताल के संचालन की जिम्मेदारी संभालेगा, ताकि इसके मूल सिद्धांतों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।
इस अवसर पर जनपद के मा0 प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह, मा0 सांसद डाॅ महेश शर्मा, मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, मा0 विधायक दादरी तेजपाल नागर, मा0 विधायक जेवर धीरेन्द्र सिंह, मा0 विधान परिषद सदस्य नरेन्द्र भाटी, श्रीचंद शर्मा, मा0 भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसादिया, मा0 भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, मा0 भाजपा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान सहित पुलिस, जिला प्रशासन व प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ अजींक्य डीवाई पाटिल हेल्थ केयर से डॉक्टर अजींक्य डिवाइ पाटिल व अस्पताल प्रबंधन के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित
  • ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन
  • आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary

No Result
View All Result
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary