• Latest
  • Trending
जनपद में 24 से 26 जनवरी 2024 तक आयोजित हो रहा है उत्तर प्रदेश दिवस

जनपद में 24 से 26 जनवरी 2024 तक आयोजित हो रहा है उत्तर प्रदेश दिवस

January 25, 2024
आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

September 5, 2026
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

September 5, 2026
ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

September 2, 2026
डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

September 1, 2026
मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

September 1, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

August 27, 2026
गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

August 27, 2026
बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

August 27, 2026
इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

August 26, 2026
फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

August 26, 2026
स्वर्गीय प्रो. राजपाल सिंह तोमर की स्मृति में किशनपुर बराल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

स्वर्गीय प्रो. राजपाल सिंह तोमर की स्मृति में किशनपुर बराल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

August 25, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा घंघोला के 23 किसानों को मिले आबादी भूखंड

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा घंघोला के 23 किसानों को मिले आबादी भूखंड

August 25, 2026
Sunday, September 6, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

जनपद में 24 से 26 जनवरी 2024 तक आयोजित हो रहा है उत्तर प्रदेश दिवस

by Amir Khan
January 25, 2024
in ग्रेटर नोएडा
0
जनपद में 24 से 26 जनवरी 2024 तक आयोजित हो रहा है उत्तर प्रदेश दिवस

उत्तर प्रदेश दिवस का जनपद के माननीय प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह ने फीता काटकर दीप प्रज्वलित करते हुए किया विधिवत शुभारंभ।

माननीय मंत्री ने उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर नोएडा शिल्प हाट में लगाए गए स्टाॅलों का किया अवलोकन।

उत्तर प्रदेश दिवस के शुभारंभ अवसर पर स्कूली छात्राओं के द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम।

लखनऊ से माननीय मुख्यमंत्री द्वारा किये गये उत्तर प्रदेश दिवस के उद्घाटन समारोह का किया गया लाइव टेलीकास्ट।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को किया गया लाभान्वित।

उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में जनपद में विगत वर्षों के भांति इस वर्ष भी 24 से 26 जनवरी 2024 तक नोएडा के शिल्प हाट सेक्टर 33ए में तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन किया जा रहा है, जिसका आज जनपद के माननीय प्रभारी मंत्री/राज्य मंत्री लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार बृजेश सिंह के द्वारा फीता काटकर दीप प्रज्वलित करते हुए विधिवत रूप से शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर नोएडा विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक पंकज सिंह, जेवर के माननीय विधायक धीरेंद्र सिंह, माननीय विधान परिषद सदस्य श्रीचंद शर्मा, मुख्य कार्यपालक अधिकारी लोकेश एम, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी जनार्दन सिंह तथा जिला प्रशासन एवं प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी गण तथा संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश दिवस के शुभारंभ अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के लखनऊ के उद्घाटन समारोह का सजीव प्रसारण, स्कूली छात्र-छात्राओं के द्वारा स्वागत गीत एवं सरस्वती वंदना, नोएडा विकास प्राधिकरण द्वारा आवंटित व्यावसायिक भूखंडों के आवंटन पत्रों का वितरण, विभिन्न विभागों द्वारा स्वीकृत प्रमाण पत्र एवं टूल किट का वितरण तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों से किया गया। इस अवसर पर नोएडा विकास प्राधिकरण द्वारा 11 आवंटित व्यावसायिक भूखंडों के आवंटन पत्रों का वितरण, एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत 21 लाभार्थियों को टूलकिट वितरण, कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के 10 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित, आयुष्मान भारत योजना के तहत 3 लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड तथा जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता की विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर माननीय मंत्री जी ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुये कहा कि उत्तर प्रदेश, जिसे उत्तर प्रदेश के लोग बीमारू राज्य कहने लगे थे, जिस उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था कैसे ठीक होगी, इसकी दुहाई दूसरे प्रदेशों के लोग आकर देने लगे थे। जिस उत्तर प्रदेश की जीडीपी लगातार गिरती जा रही थी। लेकिन उत्तर प्रदेश दिवस मनाने की संकल्पना को लेकर एक मुख्यमंत्री आए उनके मन में संवेदना थी, उनके मन में विकसित उत्तर प्रदेश की कल्पना थी, उनके मन में मेरा उत्तर प्रदेश भारत का सबसे सर्वांगीण विकसित प्रदेश कैसे बने इसकी कल्पना थी और इस कल्पना का परिणाम निकला कि आज हम सातवां उत्तर प्रदेश दिवस मना रहे हैं और इस वर्ष के उत्तर प्रदेश दिवस की जो थीम है समृद्ध, आध्यात्मिक व सांस्कृतिक विरासत और जब हम आध्यात्मिक और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की बात करते हैं तो मात्र दो दिन पहले इस देश की सबसे बड़ी गुलामी की निशानी को मिटाकर उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी सांस्कृतिक धरोहर, सबसे बड़ी आध्यात्मिक धरोहर, भगवान राम की अयोध्यापुरी में 500 वर्षों के संघर्ष के बाद हमारे भगवान राम लला पुनः वहां प्राण प्रतिष्ठित हुए है, यह हमारे लिए गर्व के पल है। उन्होंने कहा कि जब विगत वर्ष ग्लोबल इन्वेस्टर समिट उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ था तो लगभग 35 लाख करोड़ का इन्वेस्टमेंट उत्तर प्रदेश में आया था और मुझे खुशी है, इस बात को कहते हुए कि उसमें से 18.2 प्रतिशत का इन्वेस्टमेंट अकेले गौतम बुद्ध नगर जनपद के तीनों प्राधिकरणों द्वारा कराया गया था। उन्होंने कहा कि जब हम बाते करते है विकसित उत्तर प्रदेश की तो मेरे सामने बैठे हुए जो बालक है, जिन्होंने विभिन्न प्रस्तुतियां आध्यात्मिक एवं संस्कृतियों का समावेश करते हुए दी है। यह इनके लिए आने वाला कल का उत्तर प्रदेश और कल का भारत है।
उन्होंने कहा कि एक जनपद एक उत्पाद योजना के अनेकों उद्यमियों ने यहां पर अपने स्टॉल्स लगाए हैं, लोकल फाॅर वोकल की बात देश के प्रधानमंत्री जी ने की है, इन सबको अपने अंदर आत्मसात करते हुए हम इस प्रदर्शनी में लगे हुए स्टॉल्स पर घूमकर अपने उत्तर प्रदेश के निवासियों के द्वारा विभिन्न कुटीर उद्योगों को चलाने वाले, उनके स्वामियों के द्वारा जो यहां पर स्टॉल्स लगाए गए हैं, उनका भ्रमण करें। उनसे खरीदारी करें ताकि यह उत्तर प्रदेश देश का नंबर एक राज्य बन सकें एवं मा0 मुख्यमंत्री जी की मंशा देश की 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी में उत्तर प्रदेश की 1 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी को ले जाकर के देश की बढ़ती हुई आर्थिक समृद्धि को और अधिक मजबूत करने का हम प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर माननीय विधायक नोएडा पंकज सिंह, माननीय विधायक जेवर धीरेंद्र सिंह एवं विधान परिषद सदस्य श्रीचंद शर्मा जी के द्वारा भी अपने उद्गार व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश दिवस के विषय पर अपने विचार प्रकट किये।
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने 24 से 26 जनवरी 2024 तक आयोजित हो रहे उत्तर प्रदेश दिवस के संबंध में बताया कि नोएडा के शिल्प हाट में उत्तर प्रदेश दिवस का 3 दिन तक आयोजन किया जाएगा, जिसमें जनपद के विकास कार्यों की उपलब्धियां, विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी तथा उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रमुख खाद्य पदार्थ एवं उत्पादों की स्टॉल भी लगाये गए हैं, सभी जनपद वासी अधिक से अधिक संख्या में यहां पहुंचकर उत्तर प्रदेश की संस्कृति एवं विरासत की गहन जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया।
मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा प्राधिकरण लोकेश एम ने कार्यक्रम में उपस्थित हुए मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
उत्तर प्रदेश दिवस के शुभारंभ अवसर के उपरांत डीएम मनीष कुमार वर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सभी को मतदान करने की शपथ दिलाई एवं मतदाता सूची में सभी मतदाता अपना नाम कैसे चेक कर सकते हैं इसकी विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन
  • जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा
  • ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary

No Result
View All Result
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary