• Latest
  • Trending
दादरी ब्लॉक कांग्रेस द्वारा कठैड़ा गांव में ग्राम चौपाल का आयोजन

दादरी ब्लॉक कांग्रेस द्वारा कठैड़ा गांव में ग्राम चौपाल का आयोजन

May 4, 2026
ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

September 6, 2026
आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

September 5, 2026
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

September 5, 2026
ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

September 2, 2026
डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

September 1, 2026
मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

September 1, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

August 27, 2026
गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

August 27, 2026
बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

August 27, 2026
इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

August 26, 2026
फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

August 26, 2026
स्वर्गीय प्रो. राजपाल सिंह तोमर की स्मृति में किशनपुर बराल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

स्वर्गीय प्रो. राजपाल सिंह तोमर की स्मृति में किशनपुर बराल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

August 25, 2026
Sunday, September 6, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

दादरी ब्लॉक कांग्रेस द्वारा कठैड़ा गांव में ग्राम चौपाल का आयोजन

by Amir Khan
May 4, 2026
in ग्रेटर नोएडा
0
दादरी ब्लॉक कांग्रेस द्वारा कठैड़ा गांव में ग्राम चौपाल का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दादरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आज ग्राम कठैड़ा में एक महत्वपूर्ण ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस चौपाल का उद्देश्य स्थानीय कांग्रेस संगठन को सशक्त बनाना, क्षेत्र की जनसमस्याओं को समझना एवं केंद्र की भा०ज०पा सरकार द्वारा महिला आरक्षण के मुद्दे पर की जा रही छद्म राजनीति को जनता के बीच उजागर करना रहा।

ग्राम चौपाल में मुख्य रूप से उपस्थित कांग्रेस जिला अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने उपस्थित कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से महिलाओं के अधिकारों और सामाजिक न्याय की पक्षधर रही है, जबकि वर्तमान केंद्र सरकार महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर केवल राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि आज भा०ज०पा द्वारा देश में अराजक माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है और धनबल व साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण के सहारे चुनाव जीतने की प्रवृत्ति लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है बंगाल इसका ताजा उदाहरण है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस पार्टी इस तरह की राजनीति का डटकर विरोध करेगी और जनता के वास्तविक मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी। साथ ही उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने का आह्वान किया।

जिला उपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी मुकेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती पर बल दिया और कहा कि हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह गांव-गांव जाकर जनता की समस्याओं को सुने और उनका समाधान कराने के लिए संघर्ष करे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

ब्लॉक अध्यक्ष तीरथराम वाल्मीकि ने स्थानीय समस्याओं को उठाते हुए कहा कि क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं की कमी, बेरोजगारी एवं किसानों की समस्याएं गंभीर हैं, जिन पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि कांग्रेस पार्टी इन मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर समाधान के लिए संघर्ष करेगी।

ग्राम चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं खुलकर रखीं, बढ़ती गर्मी में बिजली की समस्या, शिक्षित युवाओं में रोजगार व शैक्षणिक सत्र में नर्सरी स्कूलों में दाखिले की समस्या से जुड़े मुद्दे प्रमुख रहे। कांग्रेस पदाधिकारियों ने इन समस्याओं को संबंधित स्तर पर उठाने और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करने का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से तीरथ राम वाल्मीकि, रिजवान चौधरी, प्रिन्स भाटी एडवोकेट, मुकेश शर्मा, धर्मवीर प्रधान, कपिल भाटी एडवोकेट सुबोध भट्ट, नीरज शर्मा, सचिन शर्मा, गजन प्रधान, विनोद शर्मा, जीतराम भाटी, मंतेश, प्रदीप राणा, राजकुमार खटाना, अंकुर भाटी, लीलू, हिमांशु, गौरव, सचिन सिंह, सन्नी बैंसला, सुमित भाटी, गौरव, रविंद्र, अर्पित, करण सिंह, अतुल, सचिन, चेतन, हरित भाटी, नरेंद्र सैनी, जगेश आदि

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन
  • आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन
  • जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary