• Latest
  • Trending
बकाया वेतन मांगा तो दलित युवक को सैंडल चटाकर मंगवाई माफी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

बकाया वेतन मांगा तो दलित युवक को सैंडल चटाकर मंगवाई माफी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

November 25, 2023
आयुर्वेद की विरासत से स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ा कदम, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय में पंचकर्म विभाग का शुभारंभ

आयुर्वेद की विरासत से स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ा कदम, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय में पंचकर्म विभाग का शुभारंभ

September 24, 2026
रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा और भारत विकास परिषद गौतमबुद्धनगर शाखा के संयुक्त तत्वाधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम

रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा और भारत विकास परिषद गौतमबुद्धनगर शाखा के संयुक्त तत्वाधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम

September 24, 2026
EPFO की नवीनतम गाइडलाइंस एवं योजनाओं पर IBA द्वारा भव्य जागरूकता कार्यशाला आयोजित, 100 से अधिक उद्यमियों ने लिया भाग

EPFO की नवीनतम गाइडलाइंस एवं योजनाओं पर IBA द्वारा भव्य जागरूकता कार्यशाला आयोजित, 100 से अधिक उद्यमियों ने लिया भाग

September 23, 2026
ग्रेटर नोएडा के लखनावली गांव में नियमित कूड़े को प्रोसेस करने के लिए प्रोसेसिंग प्लांट शुरू

ग्रेटर नोएडा के लखनावली गांव में नियमित कूड़े को प्रोसेस करने के लिए प्रोसेसिंग प्लांट शुरू

September 22, 2026
डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा ‘भारतीय पद्म भूषण’ से अलंकृत

डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा ‘भारतीय पद्म भूषण’ से अलंकृत

September 22, 2026
ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल के लिए गौरव का क्षण, विद्यालय को मिला “ग्रेटर नोएडा का उत्कृष्ट विद्यालय” सम्मान

ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल के लिए गौरव का क्षण, विद्यालय को मिला “ग्रेटर नोएडा का उत्कृष्ट विद्यालय” सम्मान

September 22, 2026
जीएल बजाज में बॉलीवुड सितारों का जलवा, छात्रों के साथ झूमे कलाकार

जीएल बजाज में बॉलीवुड सितारों का जलवा, छात्रों के साथ झूमे कलाकार

September 22, 2026
ग्रेटर नोएडा में 23 सितंबर को कलेक्ट्रेट का घेराव करेगी भारतीय किसान यूनियन (कृषक शक्ति)

ग्रेटर नोएडा में 23 सितंबर को कलेक्ट्रेट का घेराव करेगी भारतीय किसान यूनियन (कृषक शक्ति)

September 21, 2026
एक क्लिक पर मरीज की पूरी मेडिकल हिस्ट्री,कॉरलिया डिजिटल हॉस्पिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च

एक क्लिक पर मरीज की पूरी मेडिकल हिस्ट्री,कॉरलिया डिजिटल हॉस्पिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च

September 20, 2026
ग्रेटर नोएडा में साइट 4 रामलीला मंचन के लिये भूमि पूजन हुआ सम्पंन

ग्रेटर नोएडा में साइट 4 रामलीला मंचन के लिये भूमि पूजन हुआ सम्पंन

September 20, 2026
शारदा यूनिवर्सिटी में फैमिली डिस्प्यूट रिजॉल्यूशन क्लिनिक (FDRC) की छठी वर्षगांठ मनाई गयी

शारदा यूनिवर्सिटी में फैमिली डिस्प्यूट रिजॉल्यूशन क्लिनिक (FDRC) की छठी वर्षगांठ मनाई गयी

September 18, 2026
जीएल बजाज के परिचय 2026 ने एमबीए छात्रों को उद्योग, नेतृत्व और डिजिटल भविष्य से जोड़ा

जीएल बजाज के परिचय 2026 ने एमबीए छात्रों को उद्योग, नेतृत्व और डिजिटल भविष्य से जोड़ा

September 17, 2026
Friday, September 25, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

बकाया वेतन मांगा तो दलित युवक को सैंडल चटाकर मंगवाई माफी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

by Udit Goel
November 25, 2023
in राष्ट्रीय
0
बकाया वेतन मांगा तो दलित युवक को सैंडल चटाकर मंगवाई माफी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

मोरबी: गुजरात के मोरबी शहर में 21 वर्षीय दलित व्यक्ति के वेतन मांगने पर उसे कथित तौर पर पीटने, मुंह से अपना सैंडल उठवाने और माफी मांगने के लिए मजबूर करने पर पुलिस ने आरोपी महिला कारोबारी और छह अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. एक अधिकारी ने बताया कि युवक ने पूर्व में महिला की कंपनी में करीब 15 दिन तक काम किया था, लेकिन जब उसने वेतन की मांग की तो उसे कथित तौर पर महिला का सैंडल मुंह से उठाकर माफी मांगने के लिए मजबूर किया गया. घटना बुधवार की है.

पुलिस उपाधीक्षक (अनुसूचित जाति-जनजाति प्रकोष्ठ) प्रतिपालसिंह जाला ने कहा कि पीड़ित नीलेश दलसानिया ने शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर मोरबी शहर की ‘ए’ डिवीजन पुलिस ने आरोपी महिला विभूति पटेल उर्फ ​​रानीबा और उसके भाई ओम पटेल तथा प्रबंधक परीक्षित सहित अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की.

विभूति पटेल रानीबा इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड की मालकिन हैं, जिसका कार्यालय रावापार चौराहे पर एक व्यावसायिक परिसर में है. प्राथमिकी में कहा गया है कि अक्टूबर की शुरुआत में विभूति ने टाइल्स बेचने के लिए दलसानिया को 12,000 रुपये के मासिक वेतन पर काम पर रखा.

प्राथमिकी के मुताबिक, 18 अक्टूबर को उसने दलसानिया को अचानक नौकरी से निकाल दिया. इस पर जब दलसानिया ने कंपनी में 16 दिन तक काम करने के बदले अपना वेतन मांगा तो पटेल ने इसका कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया और उसके फोन कॉल का भी जवाब देना बंद कर दिया.

जाला ने कहा, “दलसानिया और उसका भाई मेहुल एक पड़ोसी व्यक्ति भावेश के साथ जब बुधवार की शाम को पटेल के कार्यालय पर पहुंचे तो महिला करोबारी का भाई ओम पटेल भी अपने कारिंदों के साथ वहां पहुंच गया और तीनों पर हमला करना शुरू कर दिया.”

प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि विभूति पटेल ने भी उसे थप्पड़ मारा और व्यावसायिक परिसर के फर्श पर उसे घसीटा. इसमें कहा गया है कि आरोपियों में शामिल परीक्षित पटेल, ओम पटेल और छह-सात अन्य अज्ञात लोगों ने उसे बेल्ट से मारा और लात-घूंसे चलाए.

प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि वेतन मांगने पर विभूति पटेल ने अपना सैंडल उसे मुंह से उठाने और माफी मांगने के लिए मजबूर किया. महिला पर आरोप है कि उसने उसे रावापार चौराहा इलाके में दोबारा दिखाई देने पर जान से मारने की धमकी दी.

इसके अलावा आरोपियों ने एक वीडियो बनाया, जिसमें उसे यह कहने के लिए बाध्य किया गया है कि वह विभूति के कार्यालय में पैसों की वूसली करने पहुंचा था.

पुलिस ने कहा कि घर लौटने पर दलित व्यक्ति को मोरबी सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है. जाला ने कहा, “सभी आरोपियों पर हमला करने, आपराधिक धमकी देने, लूटपाट करने और अनुसूचित जाति-जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.”

Tags: # businessDalit asked for salaryGujarat Dalit attorocitityGujarat NewsMorbi newswoman put shoe in your mouth-stwr

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • आयुर्वेद की विरासत से स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ा कदम, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय में पंचकर्म विभाग का शुभारंभ
  • रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा और भारत विकास परिषद गौतमबुद्धनगर शाखा के संयुक्त तत्वाधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम
  • EPFO की नवीनतम गाइडलाइंस एवं योजनाओं पर IBA द्वारा भव्य जागरूकता कार्यशाला आयोजित, 100 से अधिक उद्यमियों ने लिया भाग
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary