• Latest
  • Trending
जहां नहीं पहुंच पाएंगे फायर कर्मी, वहां रोबोट बुझाएगा आग, फायर उपकरण खरीदने के लिए तकनीकी समिति का गठन जल्द

जहां नहीं पहुंच पाएंगे फायर कर्मी, वहां रोबोट बुझाएगा आग, फायर उपकरण खरीदने के लिए तकनीकी समिति का गठन जल्द

April 4, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित

September 7, 2026
ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

September 6, 2026
आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

September 5, 2026
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

September 5, 2026
ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

September 2, 2026
डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

September 1, 2026
मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

September 1, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

August 27, 2026
गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

August 27, 2026
बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

August 27, 2026
इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

August 26, 2026
फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

August 26, 2026
Tuesday, September 8, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

जहां नहीं पहुंच पाएंगे फायर कर्मी, वहां रोबोट बुझाएगा आग, फायर उपकरण खरीदने के लिए तकनीकी समिति का गठन जल्द

by Udit Goel
April 4, 2025
in ग्रेटर नोएडा
0
जहां नहीं पहुंच पाएंगे फायर कर्मी, वहां रोबोट बुझाएगा आग, फायर उपकरण खरीदने के लिए तकनीकी समिति का गठन जल्द

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा की हाईराइज बिल्डिंगों भी आग बुझाना आसान हो जाएगा। जिन जगहों पर अग्निशमन कर्मी नहीं पहुंच पा रहे, वहां रोबोट आग बुझाएगा। अग्निशमन कर्मियों को अपनी जान जोखिम में नहीं डालनी पडे़गी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण जल्द ही अग्निशमन विभाग को आग बुझाने के आधुनिक उपकरणों से लैस करने जा रहा है। प्राधिकरण बोर्ड से विगत 29 मार्च को मंजूरी मिल चुकी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी कर अग्निश्मन उपकरण खरीदने के लिए अग्निशमन विभाग और प्राधिकरण की तकनीकी समिति का गठन जल्द होने जा रहा है।
उत्तर प्रदेश अग्निशमन तथा आपात सेवा मुख्यालय लखनऊ की तरफ से 16 जनवरी 2025 को पत्र जारी किया गया, जिसमें अग्निशमन विभाग को फायर उपकरणों से लैस करने की बात कही गई है। इसके आधार पर अग्निशमन विभाग की तरफ से फायर उपकरणों की सूची बनाकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को उपलब्ध करायी गयी। दरअसल, ग्रेटर नोएडा में हाईराइज बिल्डिंगें बहुत हैं। घनी आबादी वाले क्षेत्र भी बहुत अधिक हैं। गांवों में संकरे रास्ते हैं। इन जगहों पर आगजनी की आशंका बनी रहती है। इसे देखते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने सहमति दे दी और विगत 29 मार्च को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड के समक्ष रखा। बोर्ड ने भी इस प्रस्ताव को मंजूर कर लिया और अग्निशमन विभाग को फायर उपकरण उपलब्ध कराने की अनुमति दे दी। अब टेंडर प्रक्रिया के जरिए अग्निशमन उपकरण खरीदने के लिए तकनीकी समिति जल्द ही गठित होने जा रही है।
अग्निशमन विभाग के एक रोबोट फायर सहित 14 कैटेगरी के लगभग 100 उपकरण का प्रस्ताव दिया है। इन उपकरणों को खरीदने पर 29.48 करोड़ रुपये खर्च होने का आकलन है। अग्निशमन ने रोबोट फायर खरीदने की सिफारिश की है। रोबोट फायर उन जगहों पर भी आगजनी से निपटने में सक्षम होगा, जहां पर अग्निशमन कर्मी नहीं पहुंच सकते। वहीं फोम टेंडर से केमिकल्स और अन्य तरल पदार्थों में लगी आग से निपटने में कारगर होगा। हाईराइज फायर फाइटिंग व्हीकल 120 मीटर तक की ऊंचाई होने पर आगजनी से निपटने के लिए 150 बार प्रेशर के साथ पानी की आपूर्ति करने में सक्षम है। इसी तरह वाटर टेंडर के जरिए 80 मीटर तक बहुमंजिला इमारतों में लगी आग से निपटने में मदद मिलेगी। ग्रेटर नोएडा में हाईराइज बिल्डिंगों को देखते हुए ये उपकरण बहुत ही उपयोगी हैं। वाटर मिस्ट के जरिए बिजली के ट्रांसफॉर्मर, किचन, गैस सिलेंडर, कार में लगी आग से निपटने में उपयोगी है। कटिंग टूल से आगजनी में फंसे लोगों को बचाने के लिए लोहे को काटने के काम आएगा। प्रॉक्सिमिटी सूट और केमिकल सूट से तापयुक्त एवं केमिकल की आग से निपटने के लिए इस्तेमाल होगा। कार्बन कंपोजिट सिलेंडर से धुएं युक्त वातावरण में भी फायर कर्मी लंबे समय तक बचाव कार्य कर सकेंगे। एलमोनाइज सूट से 300 डिग्री तापमान होने पर भी रेस्क्यू करने के लिए उपयोगी है। लंबी अवधि तक आगजनी से निपटने के लिए पानी की आपूर्ति करने में वाटर बाउजर ही कारगर है। जंपिंग कुशन के जरिए निकास मार्गों के अवरुद्ध होने पर अंदर फंसे व्यक्तियों को निकालने में उपयोगी है। बिजली के पोल और पानी की टंकी पर चढ़े व्यक्ति को बचाने में भी यह बहुत कारगर है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने सभी औपचारिकता पूरी कर इन उपकरणों को शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
—————
उपकरण –संख्या
रोबोट फायर 1
फोम टेंडर 4
हाइराइज फायर फाइटिंग व्हीकल 4
वाटर बाउजर 4
वाटर टेंडर (5000 लीटर) 4
वाटर टेंडर (2500 लीटर) 4
वाटर मिस्ट 4
कटिंग टूल्स, कॉम्बी टूल्स स्पेडर करंट 2
प्रॉक्सीमिटी सूट 20
कैमिकल सूट/हैजमेट सूट 08
ब्रीदिंग ऑपरेट सेट 20
कार्बन कंपोजिट सिलेंडर 20
एलमोनाइज सूट 04

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित
  • ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन
  • आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary