• Latest
  • Trending

यामाहा ने राष्‍ट्रीय स्‍तर शोडाउन के साथ 3S Grand Prix 2024–25 प्रतियोगिता का आयोजन किया

June 25, 2025
ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

September 6, 2026
आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन

September 5, 2026
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा

September 5, 2026
ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

September 2, 2026
डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

September 1, 2026
मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

September 1, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

August 27, 2026
गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

August 27, 2026
बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

August 27, 2026
इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

August 26, 2026
फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

August 26, 2026
स्वर्गीय प्रो. राजपाल सिंह तोमर की स्मृति में किशनपुर बराल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

स्वर्गीय प्रो. राजपाल सिंह तोमर की स्मृति में किशनपुर बराल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

August 25, 2026
Monday, September 7, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

यामाहा ने राष्‍ट्रीय स्‍तर शोडाउन के साथ 3S Grand Prix 2024–25 प्रतियोगिता का आयोजन किया

by Udit Goel
June 25, 2025
in ग्रेटर नोएडा
0

ग्रेटर नोएडा | इंडिया यामाहा मोटर प्राइवेट लिमिटेड (आईवायएम) ने आज ‘Yamaha National 3S Grand Prix 2024–25’ का आयोजन किया। यह एक कौशल-आधारित प्रतियोगिता है, जो डीलरशिप कर्मचारियों के प्रयासों को सम्मान देती है। ये कर्मचारी सेल्स, सर्विस और स्पेयर्स जैसे यामाहा के प्रीमियम 3S अनुभव को ग्राहकों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं। इस पहल का उद्देश्य देशभर में यामाहा डीलरशिप पर ग्राहकों को बेहतरीन अनुभव देने के साथ-साथ कर्मचारियों को प्रोत्साहित करना और उनके कौशल को निखारना है। यह प्रतियोगिता यामाहा की आफ्टरसेल्स सर्विस को और भी बेहतर और विशिष्ट बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस बार की प्रतियोगिता में कुल पांच श्रेणियां शामिल थीं—टेक्नीशियन, सर्विस एडवाइजर, टेली-कॉलर (नई श्रेणी), पार्ट्स मैनेजर और सेल्स कंसल्टेंट। यह आयोजन तीन चरणों में संपन्‍न हुआ। पहला चरण रीजनल राउंड था, जो 15 अगस्‍त से 30 सितंबर 2024 तक चला और इसमें रिकॉर्ड 7,567 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। हर श्रेणी और ज़ोन से ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर टॉप 5 प्रतिभागियों का चयन किया गया, जिन्होंने 17 फरवरी से 18 मार्च 2025 के बीच यामाहा मोटर अकादमी या संबंधित डीलरशिप पर आयोजित ज़ोनल राउंड में भाग लिया।

राष्ट्रीय स्तर की फाइनल प्रतियोगिता 24 और 25 जून 2025 को यामाहा की सूरजपुर (ग्रेटर नोएडा) सुविधा में आयोजित हुई। इसमें कुल 40 फाइनलिस्ट्स ने भाग लिया और प्रत्येक श्रेणी में शीर्ष 3 प्रतिभागियों को यामाहा प्रबंधन द्वारा सम्मानित किया गया। टेक्नीशियन श्रेणी में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी अब नवंबर 2025 में जापान में आयोजित होने वाले World Technician Grand Prix 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

प्रतियोगिता के मूल्यांकन में तकनीशियनों को उनकी ट्रबलशूटिंग, डायग्नोसिस और मेंटेनेंस क्षमताओं के आधार पर परखा गया। सर्विस एडवाइजर्स का मूल्यांकन ग्राहकों से संवाद, शिकायत निवारण और समय पर वाहन डिलीवरी सुनिश्चित करने की क्षमता पर किया गया। टेली-कॉलर्स की संचार दक्षता और ग्राहक प्रबंधन कौशल को देखा गया, जबकि सेल्स कंसल्टेंट्स की ग्राहक सेवा और उन्हें प्रीमियम अनुभव देने की क्षमता को आंका गया। स्पेयर्स श्रेणी में पार्ट्स मैनेजर्स के स्टॉक प्रबंधन कौशल और ग्राहकों की आवश्यकताओं को पूरा करने की दक्षता को प्रमुखता दी गई।

इस आयोजन पर टिप्पणी करते हुए यामाहा मोटर इंडिया सेल्स प्राइवेट लिमिटेड के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट श्री रविंदर सिंह ने कहा, “Yamaha National 3S Grand Prix हमारी फ्रंटलाइन टीमों की प्रतिभा को निखारने और ग्राहकों को असाधारण अनुभव देने में उनके योगदान को सम्मान देने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह मंच न सिर्फ डीलरशिप कर्मचारियों को उत्कृष्टता के लिए प्रेरित करता है, बल्कि हमारे ब्रांड के उस वादे को भी मजबूती देता है, जो गुणवत्ता, विश्वसनीयता और बेहतरीन सेवा से जुड़ा है। हम सभी फाइनलिस्ट्स को बधाई देते हैं और जापान में भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रहे राष्ट्रीय विजेताओं के लिए शुभकामनाएं देते हैं।”

National Technician Grand Prix (एनटीजीपी) की शुरुआत भारत में 2010 में हुई थी, जब इसमें 350 तकनीशियन शामिल हुए थे। तब से हर साल इस प्रतियोगिता का विस्तार हुआ है। 2019 तक इसमें 2,522 तकनीशियन, 1,289 सर्विस एडवाइजर और 499 पार्ट्स मैनेजर शामिल हुए। 2023 संस्करण में 6,000 से अधिक प्रतिभागियों ने देशभर से हिस्सा लिया। 2024–25 में टेली-कॉलर श्रेणी के जुड़ने के साथ यह संख्या रिकॉर्ड 7,567 तक पहुंच गई।

यह प्रतियोगिता न सिर्फ कर्मचारियों को अपनी डीलरशिप और देश का प्रतिनिधित्व करने का मंच देती है, बल्कि इसका असली उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि डीलरशिप का हर सदस्य ग्राहकों को बेहतरीन सेवा और देखभाल देने के लिए पूरी तरह सक्षम और प्रशिक्षित हो — जो कि यामाहा की ग्राहक-केन्द्रित सोच का प्रमुख हिस्सा है।

इस प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए, यामाहा एक वैश्विक प्रशिक्षण पहल – यामाहा मोटर अकादमी (वायएमए) – संचालित करता है। यह पहल 3S डीलरशिप कर्मचारियों को एक पेशेवर टीम के रूप में तैयार करने पर केंद्रित है, ताकि यामाहा के ग्राहक देशभर में डीलरशिप के हर टचपॉइंट पर विशेषज्ञ देखभाल, उत्कृष्ट सेवा संतुष्टि और एक प्रीमियम अनुभव प्राप्त कर सकें।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन
  • आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में ‘गुरु अभिनंदन 2026’ का भव्य आयोजन
  • जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस में एफएलसी कार्यों का लिया जायजा
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary