• Latest
  • Trending
जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज, ग्रेटर नोएडा में इंटरनेशनल कांफ्रेंस का भव्य आयोजन

जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज, ग्रेटर नोएडा में इंटरनेशनल कांफ्रेंस का भव्य आयोजन

November 22, 2026
भारतीय किसान संघ, जनपद गौतम बुद्ध नगर की मासिक जिला बैठक सम्पन्न

भारतीय किसान संघ, जनपद गौतम बुद्ध नगर की मासिक जिला बैठक सम्पन्न

November 20, 2026
ग्रेटर नोएडा की सड़कों पर धूल मिलने पर दो कंपनियों पर 1.5 लाख का जुर्माना

ग्रेटर नोएडा की सड़कों पर धूल मिलने पर दो कंपनियों पर 1.5 लाख का जुर्माना

November 20, 2026
किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान, गुणवत्ता परक विकास कार्यों और भूमि अधिग्रहण पर जोर: सीईओ

किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान, गुणवत्ता परक विकास कार्यों और भूमि अधिग्रहण पर जोर: सीईओ

November 18, 2026
सूरजपुर कस्बा पर नवनियुक्त चौकी प्रभारी का सराहनीय कार्य: गुम हुए तीन मासूमों को 5 घंटे में ढूंढकर परिजनों से मिलवाया

सूरजपुर कस्बा पर नवनियुक्त चौकी प्रभारी का सराहनीय कार्य: गुम हुए तीन मासूमों को 5 घंटे में ढूंढकर परिजनों से मिलवाया

November 17, 2026
इंडिया गठबंधन की दिल्ली रैली को सफल बनाने के लिए समाजवादी पार्टी ने भरी हुंकार!

इंडिया गठबंधन की दिल्ली रैली को सफल बनाने के लिए समाजवादी पार्टी ने भरी हुंकार!

November 5, 2026
आईआईपीपीटी कॉलेज में दो दिवसीय स्पोर्ट्स मीट संपन्न, शिवम और यग ने हासिल किया प्रथम स्थान

आईआईपीपीटी कॉलेज में दो दिवसीय स्पोर्ट्स मीट संपन्न, शिवम और यग ने हासिल किया प्रथम स्थान

November 5, 2026
रामाज्ञा स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की छटा

रामाज्ञा स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की छटा

November 3, 2026
पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट में ‘दिवाली उत्सव–खुशियों की सौगात’ धूमधाम से संपन्न, माधव फाउंडेशन ने बिखेरे खुशियों के रंग

पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट में ‘दिवाली उत्सव–खुशियों की सौगात’ धूमधाम से संपन्न, माधव फाउंडेशन ने बिखेरे खुशियों के रंग

October 30, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की 145वीं बोर्ड बैठक में लिए गए अहम निर्णय

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की 145वीं बोर्ड बैठक में लिए गए अहम निर्णय

October 28, 2026
आज नवप्रवर्तन करें, कल का पोषण सुनिश्चित करें’: शारदा विश्वविद्यालय में विश्व खाद्य दिवस पर सतत पोषण और खाद्य सुरक्षा पर हुआ मंथन

आज नवप्रवर्तन करें, कल का पोषण सुनिश्चित करें’: शारदा विश्वविद्यालय में विश्व खाद्य दिवस पर सतत पोषण और खाद्य सुरक्षा पर हुआ मंथन

October 28, 2026
करवा चौथ से पहले पति ने पत्नी को दी जिंदगी की सौगात, किडनी दान कर निभाया प्यार का अनमोल रिश्ता

करवा चौथ से पहले पति ने पत्नी को दी जिंदगी की सौगात, किडनी दान कर निभाया प्यार का अनमोल रिश्ता

October 28, 2026
ग्रेटर नोएडा के भनौता में अतिक्रमण पर ग्रेनो प्राधिकरण ने चलाया बुल्डोजर

ग्रेटर नोएडा के भनौता में अतिक्रमण पर ग्रेनो प्राधिकरण ने चलाया बुल्डोजर

October 27, 2026
Sunday, November 22, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज, ग्रेटर नोएडा में इंटरनेशनल कांफ्रेंस का भव्य आयोजन

by Amir Khan
November 22, 2026
in ग्रेटर नोएडा
0
जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज, ग्रेटर नोएडा में इंटरनेशनल कांफ्रेंस का भव्य आयोजन

ग्रेटर नोएडा। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (GIPS), ग्रेटर नोएडा द्वारा अफगानिस्तान की जहान यूनिवर्सिटी के सहयोग से 21 नवंबर 2026 को “Interdisciplinary Innovations in the Era of Artificial Intelligence, Digital Transformation and Sustainable Development” विषय पर इंटरनेशनल कांफ्रेंस का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

इस इंटरनेशनल कांफ्रेंस का उद्देश्य कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), डिजिटल परिवर्तन, सतत विकास तथा विभिन्न शैक्षणिक एवं तकनीकी क्षेत्रों में हो रहे नवाचारों पर विचार-विमर्श करना तथा शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों और विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने शोध एवं विचार प्रस्तुत करने का मंच प्रदान करना था।

सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. एम. सलेम हमीदी, वाईस प्रेजिडेंट, जहान यूनिवर्सिटी, काबुल, अफगानिस्तान तथा प्रो. (डॉ.) सविता मोहन, प्रिंसिपल, जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज ने अपने विचार व्यक्त किए।

इसके अतिरिक्त, विशिष्ट वक्ताओं के रूप में डॉ. अनुज सचान, असिस्टेंट प्रोफेसर, कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, दिल्ली; डॉ. ऐकता आर्या, असिस्टेंट प्रोफेसर, कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग, आईआईटी धनबाद तथा डॉ. अवनीश कुमार यादव, असिस्टेंट प्रोफेसर, कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग, आईआईटी (बीएचयू), वाराणसी ने अपने विशेषज्ञ विचार एवं शोध अनुभव साझा किए।

इस सम्मेलन में देश-विदेश के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों से 70 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। इनमें प्राध्यापक, शोधार्थी एवं विद्यार्थी शामिल रहे, जिन्होंने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), डिजिटल परिवर्तन और सतत विकास से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए।

सम्मेलन की एक प्रमुख उपलब्धि के रूप में 30 शोध पत्रों का ISBN युक्त कांफ्रेंस प्रोसीडिंग्स में प्रकाशन किया गया। कांफ्रेंस प्रोसीडिंग्स का औपचारिक विमोचन भी किया गया, जो संस्थान की शोध, नवाचार एवं अकादमिक उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इस अवसर पर संस्थान की प्रिंसिपल प्रो. (डॉ.) सविता मोहन ने कहा कि वर्तमान समय में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और डिजिटल तकनीक शिक्षा, उद्योग एवं समाज के प्रत्येक क्षेत्र को नई दिशा प्रदान कर रही हैं। ऐसे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं एवं विद्यार्थियों को अपने ज्ञान, अनुभव और शोध परिणामों के आदान-प्रदान का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करते हैं।

संस्थान ने इस सफल आयोजन के लिए जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के प्रबंधन, जहान यूनिवर्सिटी, काबुल, सभी मुख्य एवं विशिष्ट वक्ताओं, प्रतिभागियों, शोधकर्ताओं, प्राध्यापकों तथा आयोजन समिति के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन वैश्विक शैक्षणिक सहयोग, अनुसंधान एवं नवाचार को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज, ग्रेटर नोएडा में इंटरनेशनल कांफ्रेंस का भव्य आयोजन
  • भारतीय किसान संघ, जनपद गौतम बुद्ध नगर की मासिक जिला बैठक सम्पन्न
  • ग्रेटर नोएडा की सड़कों पर धूल मिलने पर दो कंपनियों पर 1.5 लाख का जुर्माना
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary