• Latest
  • Trending
रामाज्ञा स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की छटा

रामाज्ञा स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की छटा

November 3, 2026
जेवर विधानसभा क्षेत्र में सियासी हलचल तेज: समाजसेवी अनुज नागर दादूपुर ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने की तैयारी की

जेवर विधानसभा क्षेत्र में सियासी हलचल तेज: समाजसेवी अनुज नागर दादूपुर ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने की तैयारी की

November 25, 2026
मतदाता सूची के सत्यापन को लेकर उपजिलाधिकारी सदर आशुतोष कुमार गुप्ता ने किया शिविरों का निरीक्षण

मतदाता सूची के सत्यापन को लेकर उपजिलाधिकारी सदर आशुतोष कुमार गुप्ता ने किया शिविरों का निरीक्षण

November 23, 2026
ग्रेटर नोएडा में प्राधिकरण करा रहा प्रदूषण नियंत्रित करने के लिए पेड़ों की धुलाई

ग्रेटर नोएडा में प्राधिकरण करा रहा प्रदूषण नियंत्रित करने के लिए पेड़ों की धुलाई

November 23, 2026
जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज, ग्रेटर नोएडा में इंटरनेशनल कांफ्रेंस का भव्य आयोजन

जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज, ग्रेटर नोएडा में इंटरनेशनल कांफ्रेंस का भव्य आयोजन

November 22, 2026
भारतीय किसान संघ, जनपद गौतम बुद्ध नगर की मासिक जिला बैठक सम्पन्न

भारतीय किसान संघ, जनपद गौतम बुद्ध नगर की मासिक जिला बैठक सम्पन्न

November 20, 2026
ग्रेटर नोएडा की सड़कों पर धूल मिलने पर दो कंपनियों पर 1.5 लाख का जुर्माना

ग्रेटर नोएडा की सड़कों पर धूल मिलने पर दो कंपनियों पर 1.5 लाख का जुर्माना

November 20, 2026
किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान, गुणवत्ता परक विकास कार्यों और भूमि अधिग्रहण पर जोर: सीईओ

किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान, गुणवत्ता परक विकास कार्यों और भूमि अधिग्रहण पर जोर: सीईओ

November 18, 2026
सूरजपुर कस्बा पर नवनियुक्त चौकी प्रभारी का सराहनीय कार्य: गुम हुए तीन मासूमों को 5 घंटे में ढूंढकर परिजनों से मिलवाया

सूरजपुर कस्बा पर नवनियुक्त चौकी प्रभारी का सराहनीय कार्य: गुम हुए तीन मासूमों को 5 घंटे में ढूंढकर परिजनों से मिलवाया

November 17, 2026
इंडिया गठबंधन की दिल्ली रैली को सफल बनाने के लिए समाजवादी पार्टी ने भरी हुंकार!

इंडिया गठबंधन की दिल्ली रैली को सफल बनाने के लिए समाजवादी पार्टी ने भरी हुंकार!

November 5, 2026
आईआईपीपीटी कॉलेज में दो दिवसीय स्पोर्ट्स मीट संपन्न, शिवम और यग ने हासिल किया प्रथम स्थान

आईआईपीपीटी कॉलेज में दो दिवसीय स्पोर्ट्स मीट संपन्न, शिवम और यग ने हासिल किया प्रथम स्थान

November 5, 2026
पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट में ‘दिवाली उत्सव–खुशियों की सौगात’ धूमधाम से संपन्न, माधव फाउंडेशन ने बिखेरे खुशियों के रंग

पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट में ‘दिवाली उत्सव–खुशियों की सौगात’ धूमधाम से संपन्न, माधव फाउंडेशन ने बिखेरे खुशियों के रंग

October 30, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की 145वीं बोर्ड बैठक में लिए गए अहम निर्णय

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की 145वीं बोर्ड बैठक में लिए गए अहम निर्णय

October 28, 2026
Wednesday, November 25, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

रामाज्ञा स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की छटा

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने का संदेश, प्रतिभागी बच्चों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को किया सम्मानित

by admin
November 3, 2026
in ग्रेटर नोएडा
0
रामाज्ञा स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की छटा

ग्रेटर नोएडा। रामाज्ञा स्कूल, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक उत्सव एवं ‘उमंग दिवाली मेला-2026’ बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चौधरी प्रवीण भारतीय, संस्थापक करप्शन फ्री इंडिया संगठन एवं आलोक नागर, संस्थापक सदस्य करप्शन फ्री इंडिया संगठन उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

प्रधानाचार्या श्रेष्ठता त्रिपाठी ने बताया कि कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा, जिसके माध्यम से पटाखे न जलाने और पर्यावरण संरक्षण के साथ प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने का संदेश दिया गया। मेले में खानपान, खेलकूद एवं खरीदारी के आकर्षक स्टॉल भी लगाए गए, जिनका अभिभावकों और बच्चों ने भरपूर आनंद लिया।

चौधरी प्रवीण भारतीय ने कहा कि बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए ऐसे मंच मिलना बेहद जरूरी है। स्कूल द्वारा शिक्षा के साथ संस्कार और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना अत्यंत सराहनीय है।

आलोक नागर ने कहा कि बच्चों की शानदार प्रस्तुतियां स्कूल की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर संस्कार और शिक्षकों की मेहनत को दर्शाती हैं। विशेष रूप से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाला नुक्कड़ नाटक सराहनीय रहा। बच्चों के साथ-साथ शिक्षकों और अभिभावकों को सम्मानित करना उनके उत्साह और मनोबल को बढ़ाने का सराहनीय प्रयास है।

प्रधानाचार्या श्रेष्ठता त्रिपाठी ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं शिक्षकगण का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आयोजन का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान करना तथा उनमें आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।

अंत में अतिथियों ने प्रधानाचार्या श्रेष्ठा त्रिपाठी एवं समस्त शिक्षक स्टाफ को शानदार आयोजन तथा सभी प्रतिभागियों को सम्मानित करने की पहल के लिए बधाई दी। इस अवसर पर स्कूल के समस्त शिक्षकगण, स्टाफ एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • जेवर विधानसभा क्षेत्र में सियासी हलचल तेज: समाजसेवी अनुज नागर दादूपुर ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने की तैयारी की
  • मतदाता सूची के सत्यापन को लेकर उपजिलाधिकारी सदर आशुतोष कुमार गुप्ता ने किया शिविरों का निरीक्षण
  • ग्रेटर नोएडा में प्राधिकरण करा रहा प्रदूषण नियंत्रित करने के लिए पेड़ों की धुलाई
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary