• Latest
  • Trending
उत्तरकाशी टनल में फंसे मजदूरों का पहला वीडियो आया सामने, देखें- कैसे रह रहे हैं लोग

उत्तरकाशी टनल में फंसे मजदूरों का पहला वीडियो आया सामने, देखें- कैसे रह रहे हैं लोग

November 21, 2023
​यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में बड़े बदलाव

​यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में बड़े बदलाव

November 27, 2026
जेवर विधानसभा क्षेत्र में सियासी हलचल तेज: समाजसेवी अनुज नागर दादूपुर ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने की तैयारी की

जेवर विधानसभा क्षेत्र में सियासी हलचल तेज: समाजसेवी अनुज नागर दादूपुर ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने की तैयारी की

November 25, 2026
मतदाता सूची के सत्यापन को लेकर उपजिलाधिकारी सदर आशुतोष कुमार गुप्ता ने किया शिविरों का निरीक्षण

मतदाता सूची के सत्यापन को लेकर उपजिलाधिकारी सदर आशुतोष कुमार गुप्ता ने किया शिविरों का निरीक्षण

November 23, 2026
ग्रेटर नोएडा में प्राधिकरण करा रहा प्रदूषण नियंत्रित करने के लिए पेड़ों की धुलाई

ग्रेटर नोएडा में प्राधिकरण करा रहा प्रदूषण नियंत्रित करने के लिए पेड़ों की धुलाई

November 23, 2026
जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज, ग्रेटर नोएडा में इंटरनेशनल कांफ्रेंस का भव्य आयोजन

जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज, ग्रेटर नोएडा में इंटरनेशनल कांफ्रेंस का भव्य आयोजन

November 22, 2026
भारतीय किसान संघ, जनपद गौतम बुद्ध नगर की मासिक जिला बैठक सम्पन्न

भारतीय किसान संघ, जनपद गौतम बुद्ध नगर की मासिक जिला बैठक सम्पन्न

November 20, 2026
ग्रेटर नोएडा की सड़कों पर धूल मिलने पर दो कंपनियों पर 1.5 लाख का जुर्माना

ग्रेटर नोएडा की सड़कों पर धूल मिलने पर दो कंपनियों पर 1.5 लाख का जुर्माना

November 20, 2026
किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान, गुणवत्ता परक विकास कार्यों और भूमि अधिग्रहण पर जोर: सीईओ

किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान, गुणवत्ता परक विकास कार्यों और भूमि अधिग्रहण पर जोर: सीईओ

November 18, 2026
सूरजपुर कस्बा पर नवनियुक्त चौकी प्रभारी का सराहनीय कार्य: गुम हुए तीन मासूमों को 5 घंटे में ढूंढकर परिजनों से मिलवाया

सूरजपुर कस्बा पर नवनियुक्त चौकी प्रभारी का सराहनीय कार्य: गुम हुए तीन मासूमों को 5 घंटे में ढूंढकर परिजनों से मिलवाया

November 17, 2026
इंडिया गठबंधन की दिल्ली रैली को सफल बनाने के लिए समाजवादी पार्टी ने भरी हुंकार!

इंडिया गठबंधन की दिल्ली रैली को सफल बनाने के लिए समाजवादी पार्टी ने भरी हुंकार!

November 5, 2026
आईआईपीपीटी कॉलेज में दो दिवसीय स्पोर्ट्स मीट संपन्न, शिवम और यग ने हासिल किया प्रथम स्थान

आईआईपीपीटी कॉलेज में दो दिवसीय स्पोर्ट्स मीट संपन्न, शिवम और यग ने हासिल किया प्रथम स्थान

November 5, 2026
रामाज्ञा स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की छटा

रामाज्ञा स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की छटा

November 3, 2026
Friday, November 27, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

उत्तरकाशी टनल में फंसे मजदूरों का पहला वीडियो आया सामने, देखें- कैसे रह रहे हैं लोग

by admin
November 21, 2023
in उत्तराखंड, राज्य
0
उत्तरकाशी टनल में फंसे मजदूरों का पहला वीडियो आया सामने, देखें- कैसे रह रहे हैं लोग

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में पिछले 10 दिन से सुरंग के अंदर 41 लोग फंसे हुए हैं. वो जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं. देशवासी उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन भी जारी है. इस बीच सुरंग के अंदर फंसे लोगों का एक वीडियो सामने आया है.  इसमें देखा जा सकता है कि मजदूर किन हालातों में सुरंग में रहने को मजबूर हैं. रेस्क्यू टीम ने वॉकी टॉकी के जरिए उन मजदूरों से बात की और उनका हौसला बढ़ाया.

बता दें कि 6 इंच चौड़ी नई पाइपलाइन के जरिए एंडोस्कोपिक कैमरा सिलक्यारा सुरंग के अंदर भेजा गया था. इसके जरिए मजदूरों से बातचीत की गई और उनकी गिनती भी की गई. सभी मजदूर सुरक्षित बताए जा रहे हैं. कैमरे पर उन्होंने बारी-बारी से रिस्पॉन्स किया है.

‘जल्दी निकाल लेंगे, घबराएं नहीं’

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे सुरंग के अंदर कैमरा पहुंचने पर उसमें फंसे लोग नजर आ रहे हैं. रेस्क्यू टीम का एक सदस्य सुरंग के अंदर फंसे लोगों से पूछता है- आप सब ठीक हो? सारे लोग ठीक हैं तो कैमरे में अपने आप को दिखाएं. हाथ खड़ा करें… अच्छे से मुस्कुराएं. हम तुम्हारे पास जल्दी पहुंचेंगे, घबराएं नहीं. एक-एक आदमी कैमरे के पास आते रहें. ताकि आपके के परिजनों को दिखाएं कि आप सुरक्षित हो.

इसके बाद पाइप के सहारे सुरंग के अंदर गए कैमरे के सामने मजदूर आने शुरू होते हैं. उन्हें सही-सलामत देखकर रेस्क्यू टीम के साथ-साथ सभी देशवासियों ने राहत की सांस ली. इसके बाद वॉकी टॉकी से उन लोगों ने बात भी की. उम्मीद है बाहर आने के लिए अब उन्हें और ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा.

पाइप के जरिए पहुंचाया गया खाना-पानी 

मालूम हो कि सुरंग के अंदर फंसे 41 मजदूरों के लिए सोमवार रात को पाइप के जरिए 24 बोतल भर कर खिचड़ी और दाल भेजी गई. 9 दिन बाद पहली बार मजदूरों को भरपेट भोजन मिला. इसके अलावा संतरे, सेब और नींबू का जूस भी भेजा गया. आज मजदूरों को दलिया और अन्य खाद्य सामग्री भेजी जाएगी. अभी तक पाइप के जरिए सिर्फ मल्टी बिटामिन, मुरमुरा और सूखे मेवे भेजे जा रहे थे.

इसके अलावा मोबाइल और चार्जर भेजने की कोशिश की जारी है. अंदर वाईफाई कनेक्शन सेटअप करने के प्रयास किए जा रहे हैं. डीआरडीओ के रोबोट काम पर लगे हैं. इस बीच वर्टिकल ड्रिलिंग के लिए मशीन भी पहुंच गई है.

फिलहाल, सिलक्यारा सुरंग में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए युद्ध स्तर पर रेस्क्यू अभियान चल रहा है. इसमें सहयोग करने के भारत सरकार के आग्रह पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के टनल विशेषज्ञ अर्नोल्ड डिक्स भी सिलक्यारा पहुंचे हैं. तमाम तरह की आधुनिक मशीनें लगाई गई हैं.

Tags: # uttarakhand newsFirst image of Uttarkashi TunnelFirst video of workerslabourers videoUttarkashiUttarkashi Tunnel CollapseUttarkashi tunnel collapse latest newsUttarkashi tunnel collapse videouttarkashi tunnel collpaseuttarkashi-statevideo of trapped workers Uttarkashivideo of Uttarkashi tunnel collapse

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • ​यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में बड़े बदलाव
  • जेवर विधानसभा क्षेत्र में सियासी हलचल तेज: समाजसेवी अनुज नागर दादूपुर ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने की तैयारी की
  • मतदाता सूची के सत्यापन को लेकर उपजिलाधिकारी सदर आशुतोष कुमार गुप्ता ने किया शिविरों का निरीक्षण
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary