• Latest
  • Trending
बार, होटल, रेस्टोरेंट एवं मैरिज लॉन के प्रबंधकों/संचालकों के साथ जिलाधिकारी ने सुरक्षा को लेकर की बैठक

बार, होटल, रेस्टोरेंट एवं मैरिज लॉन के प्रबंधकों/संचालकों के साथ जिलाधिकारी ने सुरक्षा को लेकर की बैठक

December 8, 2025
ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

September 2, 2026
डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

September 1, 2026
मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

September 1, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

August 27, 2026
गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

August 27, 2026
बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

August 27, 2026
इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

August 26, 2026
फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

August 26, 2026
स्वर्गीय प्रो. राजपाल सिंह तोमर की स्मृति में किशनपुर बराल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

स्वर्गीय प्रो. राजपाल सिंह तोमर की स्मृति में किशनपुर बराल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

August 25, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा घंघोला के 23 किसानों को मिले आबादी भूखंड

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा घंघोला के 23 किसानों को मिले आबादी भूखंड

August 25, 2026
मिशन शक्तिसैट के अंतरराष्ट्रीय राजदूतों से मिले चिराग पासवान, महिला सशक्तीकरण पर हुआ मंथन

मिशन शक्तिसैट के अंतरराष्ट्रीय राजदूतों से मिले चिराग पासवान, महिला सशक्तीकरण पर हुआ मंथन

August 25, 2026
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 की तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 की तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न

August 24, 2026
Thursday, September 3, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

बार, होटल, रेस्टोरेंट एवं मैरिज लॉन के प्रबंधकों/संचालकों के साथ जिलाधिकारी ने सुरक्षा को लेकर की बैठक

by Udit Goel
December 8, 2025
in ग्रेटर नोएडा
0
बार, होटल, रेस्टोरेंट एवं मैरिज लॉन के प्रबंधकों/संचालकों के साथ जिलाधिकारी ने सुरक्षा को लेकर की बैठक

ग्रेटर नोएडा । आज कैंप कार्यालय सेक्टर-27 नोएडा सभागार में जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में जनपद के समस्त क्लब, बार, होटल, रेस्टोरेंट एवं मैरिज लॉन के प्रबंधकों/संचालकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक का प्रमुख उद्देश्य इन प्रतिष्ठानों में सुरक्षा मानकों को सुदृढ़ करना, संभावित आपदा की स्थिति से निपटने हेतु ठोस उपाय सुनिश्चित करना तथा जनसाधारण की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करना था।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में किसी भी प्रकार की दुर्घटना, आगजनी अथवा आपदा को रोकना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी प्रतिष्ठान संचालकों को निर्देशित किया कि निर्धारित सुरक्षा मानकों, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता एवं कार्यशीलता, इमरजेंसी एग्जिट, सीसीटीवी कैमरा व्यवस्था, पार्किंग प्रबंधन तथा भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था पूर्ण रूप से दुरुस्त रहनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी ज्वलनशील पदार्थ प्रतिष्ठानों में न रखा जाए तथा एंट्री और एग्जिट गेट पर लाइटिंग साइनेज अनिवार्य रूप से लगाए जाएँ ताकि लोगों को दूर से ही मार्ग स्पष्ट दिखाई दे सके।
जिलाधिकारी ने सभी संस्थानों को अपने यहां एक इमरजेंसी इंचार्ज नामित करने और उसकी सूची जिला प्रशासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी प्रतिष्ठानों में प्राथमिक उपचार सामग्री, पब्लिक एड्रेस सिस्टम तथा दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाएं भी पूरी तरह सुदृढ़ रहनी चाहिए। साथ ही कर्मचारियों के लिए नियमित मॉक ड्रिल एवं आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण आयोजित किये जाये, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में तुरंत और प्रभावी कार्रवाई की जा सके। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि प्रशासन समय-समय पर निरीक्षण करेगा और लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
इसी क्रम में जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि वे समय-समय पर सभी प्रतिष्ठानों का नियमित निरीक्षण करते रहें, ताकि प्रत्येक संस्थान निर्धारित सुरक्षा मानकों के पूर्ण अनुरूप और व्यवस्थित ढंग से संचालित हो।
बैठक में पुलिस विभाग, विद्युत सुरक्षा विभाग, अग्निशमन विभाग, आबकारी विभाग एवं आपदा प्रबंधन से संबंधित अधिकारियों ने भी उपस्थित होकर विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया। अधिकारियों ने सुरक्षा उपकरणों की अनिवार्य उपलब्धता, विद्युत सुरक्षा, क्षमता के अनुरूप भीड़ प्रबंधन तथा लाइसेंस की शर्तों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने पर बल दिया।
जिलाधिकारी ने आगामी क्रिसमस एवं नववर्ष के आयोजनों को देखते हुए सभी संचालकों से अपनी कार्ययोजना पहले से तैयार रखने और किसी भी कार्यक्रम का आयोजन करने से पूर्व सक्षम अधिकारी से आवश्यक अनुमति अनिवार्य रूप से प्राप्त करने के निर्देश दिए।
इस महत्वपूर्ण बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार, मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप चौबे, जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार, सहायक निदेशक विद्युत सुरक्षा रमेश कुमार तथा जिला आपदा विशेषज्ञ ओमकार चतुर्वेदी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर
  • डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत
  • मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary