ग्रेटर नोएडा । उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गौतमबुद्धनगर के निर्देशों के क्रम में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गौतमबुद्धनगर शिवानी रावत द्वारा जिला कारागार गौतमबुद्धनगर का मासिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अवगत कराया कि आज जिला कारागार गौतमबुद्धनगर में 2379 बंदी निरुद्ध हैं। जिला कारागार मे बंदियो द्वारा तिरंगा यात्रा रैली कारागार में निकाली गई जिसमे सचिव डीएलएसए एवं कारागार प्रशासन तथा अजिक संख्या में बंदियों द्वारा प्रतिभाग किया गया ।
निरीक्षण के दौरान जिला कारागार में स्थापित लीगली एड सेल का भी निरीक्षण किया गया जिसमें जिला कारागार में बंदी पीएलवी द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं अभिलेखों का अवलोकन किया गया । कार्य प्रणाली के संबंध में पीएलवी बंदियो को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।














