• Latest
  • Trending
प्रमुख सचिव ने इंडिया एक्सपो मार्ट, ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चतुर्थ संस्करण की तैयारियों की समीक्षा की

प्रमुख सचिव ने इंडिया एक्सपो मार्ट, ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चतुर्थ संस्करण की तैयारियों की समीक्षा की

August 10, 2026
ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

September 2, 2026
डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

September 1, 2026
मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

September 1, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

August 27, 2026
गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

August 27, 2026
बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

August 27, 2026
इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

August 26, 2026
फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

August 26, 2026
स्वर्गीय प्रो. राजपाल सिंह तोमर की स्मृति में किशनपुर बराल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

स्वर्गीय प्रो. राजपाल सिंह तोमर की स्मृति में किशनपुर बराल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

August 25, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा घंघोला के 23 किसानों को मिले आबादी भूखंड

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा घंघोला के 23 किसानों को मिले आबादी भूखंड

August 25, 2026
मिशन शक्तिसैट के अंतरराष्ट्रीय राजदूतों से मिले चिराग पासवान, महिला सशक्तीकरण पर हुआ मंथन

मिशन शक्तिसैट के अंतरराष्ट्रीय राजदूतों से मिले चिराग पासवान, महिला सशक्तीकरण पर हुआ मंथन

August 25, 2026
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 की तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 की तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न

August 24, 2026
Thursday, September 3, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

प्रमुख सचिव ने इंडिया एक्सपो मार्ट, ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चतुर्थ संस्करण की तैयारियों की समीक्षा की

अधिकारियों को युद्ध स्तर पर तैयारियां पूर्ण करने तथा आयोजन के व्यापक प्रचार-प्रसार के दिए निर्देश

by Amir Khan
August 10, 2026
in ग्रेटर नोएडा
0
प्रमुख सचिव ने इंडिया एक्सपो मार्ट, ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चतुर्थ संस्करण की तैयारियों की समीक्षा की

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 के चतुर्थ संस्करण को सफल, भव्य एवं अधिक प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से आज ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट एंड सेंटर में प्रमुख सचिव एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग उत्तर प्रदेश सरकार शशि भूषण लाल सुशील द्वारा तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।
समीक्षा बैठक के दौरान आयोजन से जुड़े विभिन्न विभागों द्वारा अब तक की गई तैयारियों की जानकारी प्रस्तुत की गई तथा आगामी आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रमुख सचिव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आयोजन से संबंधित सभी तैयारियों को युद्ध स्तर पर पूर्ण करते हुए समयबद्ध ढंग से अंतिम रूप प्रदान किया जाए, ताकि देश-विदेश से आने वाले उद्यमियों, निवेशकों, खरीदारों, प्रतिनिधियों एवं आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
प्रमुख सचिव ने कहा कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो उत्तर प्रदेश की औद्योगिक, व्यापारिक, सांस्कृतिक एवं हस्तशिल्प क्षमता को देश और दुनिया के सामने प्रस्तुत करने वाला महत्वपूर्ण मंच है। इसके माध्यम से प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों, ओडीओपी उत्पादों, हस्तशिल्प, हथकरघा, कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण, सेवा क्षेत्र तथा विभिन्न औद्योगिक उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण सहायता मिल रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चतुर्थ संस्करण को पिछले आयोजनों की उपलब्धियों से आगे ले जाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। आयोजन स्थल पर आवागमन, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, अग्निशमन, चिकित्सा सुविधा, साइनेज, सूचना व्यवस्था तथा आगंतुकों के लिए आवश्यक अन्य सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
प्रमुख सचिव ने यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष बल देते हुए कहा कि आयोजन की जानकारी अधिक से अधिक उद्यमियों, व्यापारियों, खरीदारों, निवेशकों, निर्यातकों, शिक्षण संस्थानों तथा आमजन तक पहुंचाई जाए। इसके लिए डिजिटल मीडिया, सोशल मीडिया, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया तथा अन्य प्रचार माध्यमों का प्रभावी उपयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के साथ-साथ देश के अन्य राज्यों और विदेशों से आने वाले संभावित खरीदारों एवं निवेशकों को आयोजन से जोड़ने के लिए लक्षित प्रचार अभियान चलाया जाए। आसपास के जनपदों के औद्योगिक संगठनों, व्यापारिक संस्थाओं, आरडब्ल्यूए, शैक्षणिक संस्थानों तथा अन्य संबंधित संस्थाओं को भी आयोजन से जोड़े जाने की दिशा में प्रभावी कार्यवाही की जाए।
बैठक में आयोजन के दौरान ग्रेटर नोएडा एवं आसपास के क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने पर भी विस्तार से चर्चा की गई। प्रमुख सचिव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आयोजन स्थल तक आगंतुकों की सुगम पहुंच के लिए आवश्यक परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा संभावित यातायात दबाव वाले स्थानों को चिन्हित कर पहले से कार्ययोजना तैयार की जाए।
उन्होंने कहा कि आयोजन के दौरान यातायात जाम की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए वैकल्पिक मार्गों, पार्किंग स्थलों, शटल एवं सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समय रहते अंतिम रूप दिया जाए।
प्रमुख सचिव ने कहा कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो जैसे प्रतिष्ठित एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजन की सफलता के लिए सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को अपने-अपने विभाग से संबंधित कार्यों की स्पष्ट कार्ययोजना तैयार कर निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने आयोजन स्थल का निरीक्षण करते हुए विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। आयोजन में आने वाले देश-विदेश के प्रतिनिधियों एवं आगंतुकों को प्रदेश की औद्योगिक एवं सांस्कृतिक समृद्धि का बेहतर अनुभव मिले, इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां उच्च स्तर की रखने पर जोर दिया गया।
प्रमुख सचिव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि चतुर्थ संस्करण में भाग लेने वाले उद्यमियों एवं प्रदर्शकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ संभावित खरीदारों एवं निवेशकों के साथ प्रभावी बिजनेस कनेक्ट स्थापित कराने पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि आयोजन का उद्देश्य केवल प्रदर्शनी तक सीमित न रहकर व्यवसायिक समझौतों, निवेश, निर्यात के अवसरों तथा प्रदेश के उद्यमियों के लिए नए बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में ठोस परिणाम सुनिश्चित करना होना चाहिए।
प्रमुख सचिव ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चतुर्थ संस्करण की सभी तैयारियों की नियमित समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए तथा आयोजन को भव्य, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाए।
समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने वर्चुअल रूप से प्रतिभाग करते हुए प्रमुख सचिव को आश्वस्त किया कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चतुर्थ संस्करण के सुव्यवस्थित एवं भव्य आयोजन को लेकर जो आज आपके द्वारा दिशा निर्देश प्रदान किए गए हैं, उनका संबंधित विभागों के अधिकारियों के माध्यम से पालन सुनिश्चित कराते हुए समय रहते सभी तैयारियां को अंतिम रूप प्रदान किया जाएगा।
अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा प्रेरणा सिंह, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकार नोएडा वंदना त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे, सिटी मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार मिश्र, उपायुक्त उद्योग पंकज निर्वाण, सीओ इंडिया एक्स्पो मार्ट लिमिटेड एवं संबंधित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर
  • डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत
  • मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary