• Latest
  • Trending
जापान के साथ टैलेंट व टेक्नोलॉजी का गठजोड़

जापान के साथ टैलेंट व टेक्नोलॉजी का गठजोड़

August 21, 2026
I Business Institute में ‘दीक्षांत: 2026’ का भव्य आयोजन

I Business Institute में ‘दीक्षांत: 2026’ का भव्य आयोजन

August 22, 2026
सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों पर प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों पर प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

August 21, 2026
अवोरा ग्रुप सीजार लीजेंड्स क्रिकेट टूर्नामेंट में टीम स्ट्रेंजर विजेता, केबी सेंट्रल अवोरा ग्रुप ने खिलाडि़यों को किया पुरस्‍कृत

अवोरा ग्रुप सीजार लीजेंड्स क्रिकेट टूर्नामेंट में टीम स्ट्रेंजर विजेता, केबी सेंट्रल अवोरा ग्रुप ने खिलाडि़यों को किया पुरस्‍कृत

August 21, 2026
शाहपुर बड़ौली में बड़ौत मेडिसिटी हॉस्पिटल ने लगाया स्वास्थ्य-जागरूकता एवं चिकित्सा शिविर

शाहपुर बड़ौली में बड़ौत मेडिसिटी हॉस्पिटल ने लगाया स्वास्थ्य-जागरूकता एवं चिकित्सा शिविर

August 21, 2026
जनपद का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग एक्शन में, खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने अभियान चलाकर विभिन्न थोक विक्रेता/डेरी से पनीर व खोया के 3 नमूने लिए

जनपद का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग एक्शन में, खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने अभियान चलाकर विभिन्न थोक विक्रेता/डेरी से पनीर व खोया के 3 नमूने लिए

August 18, 2026
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने स्कूल ड्रेस व अल्मारी किया भेंट

रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने स्कूल ड्रेस व अल्मारी किया भेंट

August 18, 2026
यूपीसीडा के क्षेत्रीय कार्यालय, साइट-5 कासना में सीईओ डॉ. बलकार सिंह ने उद्योग संगठनों के साथ की बैठक

यूपीसीडा के क्षेत्रीय कार्यालय, साइट-5 कासना में सीईओ डॉ. बलकार सिंह ने उद्योग संगठनों के साथ की बैठक

August 17, 2026
एटीएस ग्रीन्स पैराडिसो में मनाया गया हरियाली तीज महोत्सव

एटीएस ग्रीन्स पैराडिसो में मनाया गया हरियाली तीज महोत्सव

August 15, 2026
अमर शहीद भाई युधिष्ठिर की स्मृति में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, शहीद की प्रतिमा पर अर्पित की गई पुष्पांजलि

अमर शहीद भाई युधिष्ठिर की स्मृति में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, शहीद की प्रतिमा पर अर्पित की गई पुष्पांजलि

August 15, 2026
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया जिला कारागार का मासिक निरीक्षण

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया जिला कारागार का मासिक निरीक्षण

August 15, 2026
स्वतंत्रता दिवस पर VSIET में राष्ट्रभक्ति और तकनीकी नवाचार का संगम

स्वतंत्रता दिवस पर VSIET में राष्ट्रभक्ति और तकनीकी नवाचार का संगम

August 15, 2026
तिरंगे को सलाम वीर शहीदों को नमन, बीटा-1 में उत्साह के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

तिरंगे को सलाम वीर शहीदों को नमन, बीटा-1 में उत्साह के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

August 15, 2026
Saturday, August 22, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

जापान के साथ टैलेंट व टेक्नोलॉजी का गठजोड़

विद्यार्थियों के ग्लोबल करियर और ग्रीन हाइड्रोजन रिसर्च को मिलेगी रफ्तार, दो महत्वपूर्ण समझौते

by Udit Goel
August 21, 2026
in ग्रेटर नोएडा
0
जापान के साथ टैलेंट व टेक्नोलॉजी का गठजोड़

ग्रेटर नोएडा । भारत-जापान के बीच अकादमिक, रिसर्च और वर्कफोर्स सहयोग को मजबूत करने की दिशा में गलगोटियास यूनिवर्सिटी में गुरुवार को बड़ी पहल हुई। यूनिवर्सिटी ने यामानाशी प्रांत के गवर्नर कोटारो नागासाकी के नेतृत्व में आए 200 सदस्यीय उच्चस्तरीय जापानी प्रतिनिधिमंडल का भव्य स्वागत किया। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए ग्लोबल करियर के अवसर बढ़ाने और ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में संयुक्त अनुसंधान को गति देने के लिए दो महत्वपूर्ण समझौते किए गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की ग्रोथ और ग्लोबल एंगेजमेंट की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

*टैलेंट मोबिलिटी से क्लीन एनर्जी तक सहयोग*
यामानाशी प्रीफेक्चर गवर्नमेंट के साथ एमओयू और यामानाशी यूनिवर्सिटी के साथ एलओआई (लेटर ऑफ इंटेंट) के जरिए टैलेंट मोबिलिटी से लेकर क्लीन एनर्जी रिसर्च तक दीर्घकालिक सहयोग की नींव रखी गई। जापान एक्सटर्नल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जेट्रो) की प्रस्तुति में दोनों क्षेत्रों के बीच इंडस्ट्री और टैलेंट पार्टनरशिप को मजबूत करने के अवसरों को भी प्रमुखता से रखा गया। औपचारिक कार्यक्रम के बाद कैंपस में कई फोकस्ड ग्रुप डिस्कशन हुए। जापानी प्रतिनिधियों के एक समूह ने यूनिवर्सिटी की फैकल्टी के साथ ग्रीन हाइड्रोजन पर चर्चा की। इसमें क्लीन एनर्जी और लो-कार्बन मोबिलिटी के क्षेत्र में जॉइंट रिसर्च, टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट तथा स्टूडेंट-रिसर्चर एक्सचेंज की संभावनाओं पर मंथन हुआ। इस दौरान गवर्नर कोटारो नागासाकी ने कहा, “यदि यह 30 वर्ष पहले होता, तो मैं गलगोटियास यूनिवर्सिटी में अवश्य प्रवेश लेता।”

*हेल्थकेयर से एआई, ड्रोन और सेमीकंडक्टर तक देखा मॉडल*
प्रतिनिधिमंडल के दूसरे समूह ने डिजिटल नर्सिंग स्किल्स एंड सिमुलेशन सेंटर का दौरा कर नर्सिंग और हेल्थ साइंसेज पर आयोजित सत्र में हिस्सा लिया। इस दौरान हेल्थकेयर एजुकेशन और वर्कफोर्स डेवलपमेंट में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा हुई। जापानी प्रतिनिधियों ने यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों से भी संवाद किया और कैंपस लाइफ, संस्कृति तथा करियर आकांक्षाओं पर विचार साझा किए।

*स्टूडेंट्स के लिए खुलेंगे ग्लोबल करियर के रास्ते*
प्रतिनिधिमंडल ने आईओएस डेवलपमेंट सेंटर, एलएंडटी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ड्रोन टेक्नोलॉजी और सेमीकंडक्टर से जुड़ी एडवांस्ड लैब्स का भी दौरा किया और यूनिवर्सिटी के इंडस्ट्री-इंटीग्रेटेड टीचिंग एवं रिसर्च मॉडल को समझा।

इस अवसर पर गलगोटियास यूनिवर्सिटी के सीईओ डॉ. ध्रुव गलगोटिया ने कहा कि समझौतों के जरिए विद्यार्थियों के लिए ग्लोबल करियर के वास्तविक रास्ते तैयार होंगे और रिसर्चर्स को क्लीन एनर्जी की चुनौतियों पर जापान के साथ मिलकर काम करने का अवसर मिलेगा। कुलाधिपति सुनील गलगोटिया ने कहा कि भारत-जापान की मित्रता ज्ञान, अनुशासन और पारस्परिक सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित है। यह साझेदारी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भारत-जापान संबंधों को मजबूत करने के विजन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के विकास से प्रेरित है। दोनों पक्षों ने इन समझौतों को स्टूडेंट एक्सचेंज, फैकल्टी कोलैबोरेशन, स्किलिंग और जॉइंट रिसर्च के ठोस कार्यक्रमों में बदलने की प्रतिबद्धता जताई।

कार्यक्रम में यामानाशी के उप-गवर्नर जुनिची इशिदेरा, यामानाशी सरकार के एडवाइजर नीरेंद्र उपाध्याय, यूपी के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • I Business Institute में ‘दीक्षांत: 2026’ का भव्य आयोजन
  • सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों पर प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई
  • अवोरा ग्रुप सीजार लीजेंड्स क्रिकेट टूर्नामेंट में टीम स्ट्रेंजर विजेता, केबी सेंट्रल अवोरा ग्रुप ने खिलाडि़यों को किया पुरस्‍कृत
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary