• Latest
  • Trending
बरेली में अवध असम एक्सप्रेस में पटाखों से लगी आग, चलती ट्रेन से कूदे कई यात्री

बरेली में अवध असम एक्सप्रेस में पटाखों से लगी आग, चलती ट्रेन से कूदे कई यात्री

November 14, 2023
आयुर्वेद की विरासत से स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ा कदम, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय में पंचकर्म विभाग का शुभारंभ

आयुर्वेद की विरासत से स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ा कदम, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय में पंचकर्म विभाग का शुभारंभ

September 24, 2026
रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा और भारत विकास परिषद गौतमबुद्धनगर शाखा के संयुक्त तत्वाधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम

रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा और भारत विकास परिषद गौतमबुद्धनगर शाखा के संयुक्त तत्वाधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम

September 24, 2026
EPFO की नवीनतम गाइडलाइंस एवं योजनाओं पर IBA द्वारा भव्य जागरूकता कार्यशाला आयोजित, 100 से अधिक उद्यमियों ने लिया भाग

EPFO की नवीनतम गाइडलाइंस एवं योजनाओं पर IBA द्वारा भव्य जागरूकता कार्यशाला आयोजित, 100 से अधिक उद्यमियों ने लिया भाग

September 23, 2026
ग्रेटर नोएडा के लखनावली गांव में नियमित कूड़े को प्रोसेस करने के लिए प्रोसेसिंग प्लांट शुरू

ग्रेटर नोएडा के लखनावली गांव में नियमित कूड़े को प्रोसेस करने के लिए प्रोसेसिंग प्लांट शुरू

September 22, 2026
डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा ‘भारतीय पद्म भूषण’ से अलंकृत

डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा ‘भारतीय पद्म भूषण’ से अलंकृत

September 22, 2026
ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल के लिए गौरव का क्षण, विद्यालय को मिला “ग्रेटर नोएडा का उत्कृष्ट विद्यालय” सम्मान

ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल के लिए गौरव का क्षण, विद्यालय को मिला “ग्रेटर नोएडा का उत्कृष्ट विद्यालय” सम्मान

September 22, 2026
जीएल बजाज में बॉलीवुड सितारों का जलवा, छात्रों के साथ झूमे कलाकार

जीएल बजाज में बॉलीवुड सितारों का जलवा, छात्रों के साथ झूमे कलाकार

September 22, 2026
ग्रेटर नोएडा में 23 सितंबर को कलेक्ट्रेट का घेराव करेगी भारतीय किसान यूनियन (कृषक शक्ति)

ग्रेटर नोएडा में 23 सितंबर को कलेक्ट्रेट का घेराव करेगी भारतीय किसान यूनियन (कृषक शक्ति)

September 21, 2026
एक क्लिक पर मरीज की पूरी मेडिकल हिस्ट्री,कॉरलिया डिजिटल हॉस्पिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च

एक क्लिक पर मरीज की पूरी मेडिकल हिस्ट्री,कॉरलिया डिजिटल हॉस्पिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च

September 20, 2026
ग्रेटर नोएडा में साइट 4 रामलीला मंचन के लिये भूमि पूजन हुआ सम्पंन

ग्रेटर नोएडा में साइट 4 रामलीला मंचन के लिये भूमि पूजन हुआ सम्पंन

September 20, 2026
शारदा यूनिवर्सिटी में फैमिली डिस्प्यूट रिजॉल्यूशन क्लिनिक (FDRC) की छठी वर्षगांठ मनाई गयी

शारदा यूनिवर्सिटी में फैमिली डिस्प्यूट रिजॉल्यूशन क्लिनिक (FDRC) की छठी वर्षगांठ मनाई गयी

September 18, 2026
जीएल बजाज के परिचय 2026 ने एमबीए छात्रों को उद्योग, नेतृत्व और डिजिटल भविष्य से जोड़ा

जीएल बजाज के परिचय 2026 ने एमबीए छात्रों को उद्योग, नेतृत्व और डिजिटल भविष्य से जोड़ा

September 17, 2026
Friday, September 25, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

बरेली में अवध असम एक्सप्रेस में पटाखों से लगी आग, चलती ट्रेन से कूदे कई यात्री

by Udit Goel
November 14, 2023
in अपराध, उत्तर प्रदेश, राज्य
0
बरेली में अवध असम एक्सप्रेस में पटाखों से लगी आग, चलती ट्रेन से कूदे कई यात्री

उत्तर प्रदेश के बरेली जंक्शन पर एक बड़ा हादसा टल गया. जंक्शन पर अवध-असम एक्सप्रेस की एक बोगी में अचानक तेज धमाका होने से दहशत फैल गई. धमाके के बाद बोगी में अफरातफरी मच गई. यात्री बोगी से बाहर निकलकर भागने लगे. हालात ये हो गए कि जल्दबाजी में यात्री ट्रेन की खिड़की तोड़कर कूदने लगे. यात्रियों को लगा कि जैसे बोगी में बम फट गया है. बताया जा रहा है कि बोगी में एक बोरी रखी थी, जिसमें धमाका हुआ. जांच करने पर पता चला कि बोरी में पटाखे रखे हुए थे.

दरअसल, बरेली जंक्शन पर दिवाली के दूसरे दिन बड़ा हादसा होने से टल गया. लालगढ़ से डिब्रुगढ़ के बीच चलने वाली 15910 अवध-असम एक्सप्रेस सोमवार को जैसे ही जंक्शन पर रुकी, तभी कोच नंबर एस-2 में अचानक तेज धमाका हो गया. धमाके की आवाज सुन बोगी में भगदड़ मच गई. धुआं निकलता देख यात्री ट्रेन से उतरकर भागने लगे. मौके पर जीआरपी और आरपीएफ पहुंच गई. ट्रेन में आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड भी पहुंच गई.

बोरी में भरकर पटाखा ले जा रहा था युवक

जीआरपी ने बोगी के अंदर जाकर जांच की तो पता चला कि ट्रेन में अज्ञात युवक अवैध तरीके से बोरी में पटाखे लेकर जा रहा था. घटना होते ही युवक ट्रेन की आपातकालीन खिड़की से कूदकर भाग गया. जीआरपी युवक की तलाश में जुटी है. गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ. कुछ यात्रियों ने बोरी को तुरंत ट्रेन से बाहर फेंक दिया, जिससे बड़ा हादसा होने से टला. वहीं जल्दबाजी में खिड़की से कूदने के चक्कर में प्लेटफार्म पर गिरकर कुछ यात्रियों को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं.

घटना के बाद ट्रेन को प्लेटफार्म पर करीब 45 मिनट रोका गया. सभी कोचों में जांच करने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया. फिलहाल जिस बर्थ के नीचे बैग मिला था, सफर करने वाले यात्री की तलाश की जा रही है. इधर, सीओ फर्स्ट श्वेता यादव के अलावा मुख्य अग्निशमन अधिकारी चंद्रमोहन शर्मा मौके पर पहुंचे. दोनों अधिकारियों ने पटाखा भरी बोरी की जांच-पड़ताल की.

मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने दी जानकरी

मुख्य अग्निशमन अधिकारी चंद्रमोहन शर्मा ने बताया कि अवध-असम एक्सप्रेस में आग लगने की सूचना मिली थी. इस पर तुरंत फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों को भेजा गया. जांच में पता चला कि एस-2 बोगी में एक बोरी में पटाखे रखे हुए थे. संभवत: किसी ने जलती हुई बीड़ी या सिगरेट बोरी पर डाल दिया होगा, जिससे पटाखों ने आग पकड़ ली. धमाके के बाद यात्रियों ने बोरी को तुरंत बोगी से बाहर फेंक दिया. घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है.

Tags: # Uttar Pradesh newsBareilly NewsBareilly PoliceIndian railwayUP Police

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • आयुर्वेद की विरासत से स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ा कदम, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय में पंचकर्म विभाग का शुभारंभ
  • रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा और भारत विकास परिषद गौतमबुद्धनगर शाखा के संयुक्त तत्वाधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम
  • EPFO की नवीनतम गाइडलाइंस एवं योजनाओं पर IBA द्वारा भव्य जागरूकता कार्यशाला आयोजित, 100 से अधिक उद्यमियों ने लिया भाग
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary