• Latest
  • Trending
मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार; 6 की मौत

मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार; 6 की मौत

November 15, 2023
प्राधिकरण की लापरवाही का सितम: सूरजपुर की गलियों में बहा नाली का गंदा पानी, बदबू से बीमार होने की आशंका

प्राधिकरण की लापरवाही का सितम: सूरजपुर की गलियों में बहा नाली का गंदा पानी, बदबू से बीमार होने की आशंका

October 19, 2026
शारदा स्कूल ऑफ डेंटल साइंसेज में विश्व एंडोडॉन्टिक दिवस पर आयोजित हुआ ‘एंडो कर्व’ अकादमिक कार्यक्रम

शारदा स्कूल ऑफ डेंटल साइंसेज में विश्व एंडोडॉन्टिक दिवस पर आयोजित हुआ ‘एंडो कर्व’ अकादमिक कार्यक्रम

October 16, 2026
IBA एवं NIET के मध्य उद्योग–शिक्षा समन्वय बैठक आयोजित

IBA एवं NIET के मध्य उद्योग–शिक्षा समन्वय बैठक आयोजित

October 16, 2026
गढ़ी शहदरा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के कक्षा छह के सन्नी वैष्णव ने हिंदी पठन प्रतियोगिता में बढ़ाया विद्यालय का गौरव

गढ़ी शहदरा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के कक्षा छह के सन्नी वैष्णव ने हिंदी पठन प्रतियोगिता में बढ़ाया विद्यालय का गौरव

October 15, 2026
दिवाली पर रोशनी से जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा, सभी प्रवेश द्वार और गोलचक्कर होंगे रोशन

दिवाली पर रोशनी से जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा, सभी प्रवेश द्वार और गोलचक्कर होंगे रोशन

October 14, 2026
नशे के खिलाफ बादलपुर थाना पुलिस की बड़ी कार्यवाही : ग्रेटर नोएडा में 1 करोड़ के अवैध गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गैंग का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

नशे के खिलाफ बादलपुर थाना पुलिस की बड़ी कार्यवाही : ग्रेटर नोएडा में 1 करोड़ के अवैध गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गैंग का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

October 14, 2026
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी

October 14, 2026
ग्रेटर नोएडा: मनोज भाटी बोड़ाकी को बड़ी राहत, फिर बने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

ग्रेटर नोएडा: मनोज भाटी बोड़ाकी को बड़ी राहत, फिर बने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

October 13, 2026
समाजवादी पार्टी ने गौतमबुद्ध नगर में घोषित की नई जिला कार्यकारिणी, 57 नेताओं को मिली जिम्मेदारी, कपिल ननका सैफी बने जिला उपाध्यक्ष

समाजवादी पार्टी ने गौतमबुद्ध नगर में घोषित की नई जिला कार्यकारिणी, 57 नेताओं को मिली जिम्मेदारी, कपिल ननका सैफी बने जिला उपाध्यक्ष

October 13, 2026
शारदा स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज ने 18वें ओरिएंटेशन कार्यक्रम एवं व्हाइट कोट समारोह के माध्यम से नवागत चिकित्सा विद्यार्थियों का किया स्वागत

शारदा स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज ने 18वें ओरिएंटेशन कार्यक्रम एवं व्हाइट कोट समारोह के माध्यम से नवागत चिकित्सा विद्यार्थियों का किया स्वागत

October 12, 2026
रंगारंग कार्यक्रम से होगा विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम का आगाज

रंगारंग कार्यक्रम से होगा विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम का आगाज

October 10, 2026
अवैध डंपिंग पर ग्रेनो प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

अवैध डंपिंग पर ग्रेनो प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

October 10, 2026
Monday, October 19, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार; 6 की मौत

by Udit Goel
November 15, 2023
in अपराध, उत्तर प्रदेश, राज्य
0
मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार; 6 की मौत

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा हो गया. इस हादसे मे कार सवार 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. ट्रक से टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए थे. मंजर डरा देने वाला था. कार में खून ही खून दिखाई दे रहा था. घटना छपार थाना क्षेत्र के रामपुर चौराहा (NH-58) की है.

बताया जा रहा है कि मंगलवार तड़के कार सवार सभी लोग दिल्ली से हरिद्वार जा रहे थे. तभी छपार थाना क्षेत्र के NH-58 पर कार की ट्रक से भिड़ंत हो गई. ये भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे में कार सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

घटना की सूचना पर आलाधिकारियों ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर बामुश्किल कार से सभी शवो को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. इसके बाद मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दी.

ट्रक में पीछे से टकराई कार 

जानकारी के मुताबिक, हादसा आज सुबह करीब 4 बजे हुआ. एक 22 टायरा ट्रक हाइवे पर जा रहा था. इसी बीच छपार के पास दिल्ली नंबर की सियाज कार पीछे से ट्रक में घुस गई. हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई. राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी. कार में ड्राइवर समेत 6 लोग सवार थे.

मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से गाड़ी को ट्रक के नीचे से निकलवाया. घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सभी 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया. फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

हादसे की वजह ओवर स्पीड बताई जा रही है. मृतक शाहदरा (दिल्ली) के रहने वाले थे और आपस में दोस्त थे. हादसे की सूचना मिलते ही उनके घरों में चीख-पुकार मच गई. हादसे के बाद की जो तस्वीरें सामने आई हैं वो बेहद खौफनाक है.

घटना के बारे में सीओ सदर विनायक कुमार गौतम ने बताया कि सुबह  4  बजे के करीब मुजफ्फरनगर से हरिद्वार जाते हुए NH-58 पर कार एक ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई. पूरी कार ट्रक के नीचे घुस गई थी. क्रेन की मदद उसे निकलवाया गया. सभी लोग मृत अवस्था में निकले थे. लेकिन फिर भी उन्हें जिला अस्पताल भिजवाकर चेकअप कराया. डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित किया तो उनके परिजनों को सूचना दी गई.

Tags: # Muzaffarnagar News# up newsMuzaffarnagarmuzaffarnagar accidentMuzaffarnagar Accident NewsMuzaffarnagar Road accident

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • प्राधिकरण की लापरवाही का सितम: सूरजपुर की गलियों में बहा नाली का गंदा पानी, बदबू से बीमार होने की आशंका
  • शारदा स्कूल ऑफ डेंटल साइंसेज में विश्व एंडोडॉन्टिक दिवस पर आयोजित हुआ ‘एंडो कर्व’ अकादमिक कार्यक्रम
  • IBA एवं NIET के मध्य उद्योग–शिक्षा समन्वय बैठक आयोजित
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary