• Latest
  • Trending
कोहरे में सुरक्षित यात्रा के लिए जिला प्रशासन की अपील, एआरटीओ ने जारी की सावधानियां

कोहरे में सुरक्षित यात्रा के लिए जिला प्रशासन की अपील, एआरटीओ ने जारी की सावधानियां

December 17, 2025
GNIOT–UGC MMTTC के छह दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का सफल समापन

GNIOT–UGC MMTTC के छह दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का सफल समापन

September 25, 2026
शिव शक्ति अपार्टमेंट में विकास कार्यों का शुभारंभ

शिव शक्ति अपार्टमेंट में विकास कार्यों का शुभारंभ

September 25, 2026
आयुर्वेद की विरासत से स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ा कदम, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय में पंचकर्म विभाग का शुभारंभ

आयुर्वेद की विरासत से स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ा कदम, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय में पंचकर्म विभाग का शुभारंभ

September 24, 2026
रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा और भारत विकास परिषद गौतमबुद्धनगर शाखा के संयुक्त तत्वाधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम

रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा और भारत विकास परिषद गौतमबुद्धनगर शाखा के संयुक्त तत्वाधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम

September 24, 2026
EPFO की नवीनतम गाइडलाइंस एवं योजनाओं पर IBA द्वारा भव्य जागरूकता कार्यशाला आयोजित, 100 से अधिक उद्यमियों ने लिया भाग

EPFO की नवीनतम गाइडलाइंस एवं योजनाओं पर IBA द्वारा भव्य जागरूकता कार्यशाला आयोजित, 100 से अधिक उद्यमियों ने लिया भाग

September 23, 2026
ग्रेटर नोएडा के लखनावली गांव में नियमित कूड़े को प्रोसेस करने के लिए प्रोसेसिंग प्लांट शुरू

ग्रेटर नोएडा के लखनावली गांव में नियमित कूड़े को प्रोसेस करने के लिए प्रोसेसिंग प्लांट शुरू

September 22, 2026
डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा ‘भारतीय पद्म भूषण’ से अलंकृत

डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा ‘भारतीय पद्म भूषण’ से अलंकृत

September 22, 2026
ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल के लिए गौरव का क्षण, विद्यालय को मिला “ग्रेटर नोएडा का उत्कृष्ट विद्यालय” सम्मान

ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल के लिए गौरव का क्षण, विद्यालय को मिला “ग्रेटर नोएडा का उत्कृष्ट विद्यालय” सम्मान

September 22, 2026
जीएल बजाज में बॉलीवुड सितारों का जलवा, छात्रों के साथ झूमे कलाकार

जीएल बजाज में बॉलीवुड सितारों का जलवा, छात्रों के साथ झूमे कलाकार

September 22, 2026
ग्रेटर नोएडा में 23 सितंबर को कलेक्ट्रेट का घेराव करेगी भारतीय किसान यूनियन (कृषक शक्ति)

ग्रेटर नोएडा में 23 सितंबर को कलेक्ट्रेट का घेराव करेगी भारतीय किसान यूनियन (कृषक शक्ति)

September 21, 2026
एक क्लिक पर मरीज की पूरी मेडिकल हिस्ट्री,कॉरलिया डिजिटल हॉस्पिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च

एक क्लिक पर मरीज की पूरी मेडिकल हिस्ट्री,कॉरलिया डिजिटल हॉस्पिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च

September 20, 2026
ग्रेटर नोएडा में साइट 4 रामलीला मंचन के लिये भूमि पूजन हुआ सम्पंन

ग्रेटर नोएडा में साइट 4 रामलीला मंचन के लिये भूमि पूजन हुआ सम्पंन

September 20, 2026
Saturday, September 26, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

कोहरे में सुरक्षित यात्रा के लिए जिला प्रशासन की अपील, एआरटीओ ने जारी की सावधानियां

by Udit Goel
December 17, 2025
in ग्रेटर नोएडा
0
कोहरे में सुरक्षित यात्रा के लिए जिला प्रशासन की अपील, एआरटीओ ने जारी की सावधानियां

ग्रेटर नोएडा । जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर मेधा रूपम के निर्देशों के क्रम में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी डा उदित नारायण पांडेय ने शीत ऋतु में कोहरे के दौरान सुरक्षित यात्रा को लेकर वाहन चालकों के लिए आवश्यक सावधानियां जारी की हैं। उन्होंने बताया कि सर्दी के मौसम में कोहरा एक गंभीर समस्या बन जाता है, जिससे दृश्यता अत्यंत कम हो जाती है और सडक दुर्घटनाओं की आशंका कई गुना बढ जाती है। ऐसे में यदि वाहन चालक कुछ सरल और आवश्यक सावधानियों का पालन करें तो दुर्घटनाओं से काफी हद तक बचा जा सकता है।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने अपील की कि यदि अत्यंत आवश्यक न हो तो कोहरे में यात्रा से बचें, क्योंकि समय भले ही महत्वपूर्ण हो, परंतु जीवन अनमोल है। यदि कोहरे में यात्रा करना अनिवार्य हो तो वाहन को धीमी गति से चलाएं और पूर्ण सतर्कता बरतें। वाहन चलाते समय एसी का प्रयोग न करें, बल्कि हल्का हीटर चलाकर उसकी हवा विंडस्क्रीन की ओर रखें, जिससे कांच पर वाष्प न जमे। यदि वाहन में डिफागर की सुविधा उपलब्ध हो तो उसे हल्के गर्म तापमान पर चालू रखें।
उन्होंने बताया कि वाहन की खिडकी का शीशा हल्का सा खुला रखें, ताकि अतिरिक्त वाष्प बाहर निकलती रहे और उचित वेंटिलेशन बना रहे। इससे सडक पर चल रहे अन्य वाहनों की ध्वनि भी सुनाई देती रहती है। वाहन के कांच को हाथ से साफ करने का प्रयास न करें, बल्कि सदैव साफ और सूखे सूती कपडे या माइक्रोफाइबर कपडे का ही उपयोग करें। हेडलाइट को लो बीम पर रखें तथा यदि दिन में भी कोहरा हो तो हेडलाइट जलाकर ही वाहन चलाएं।
कोहरे के समय अपने वाहन की हैजार्ड लाइट चालू रखें, जिससे पीछे से आने वाले अन्य वाहन सतर्क हो सकें। यात्रा के दौरान स्टीरियो या एफ एम बंद रखें और सडक पर चल रहे अन्य वाहनों की आवाज सुनने का प्रयास करें। अपनी लोकेशन जानने के लिए नेविगेशन एप जैसे गूगल मैप आदि की सहायता लें। आगे और पीछे चल रहे वाहनों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें तथा आवश्यकता पडने पर ब्रेक धीरे से लगाएं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि कोहरे में ओवरटेक न करें और सडक के बीच खराब खडे अथवा सडक किनारे पार्क किए गए वाहनों से विशेष सावधानी बरतें। कोहरे के कारण अक्सर दृष्टि भ्रम की स्थिति बन जाती है, इसलिए दो लेन की सडक पर गति धीमी रखते हुए सडक के बाएं किनारे के सहारे चलें और सडक के बीच वाहन कदापि न चलाएं। फोर लेन अथवा शहरी क्षेत्रों में जहां डिवाइडर हों, वहां डिवाइडर के सहारे वाहन चलाना अधिक सुरक्षित रहता है।
सुरक्षा की दृष्टि से उन्होंने निजी वाहनों के पीछे लाल रेट्रोरिफ्लेक्टिव टेप लगाने की भी अपील की। साथ ही बताया कि मोटर वाहन कानून के अंतर्गत व्यवसायिक वाहनों में आगे की ओर सफेद तथा पीछे की ओर लाल रेट्रोरिफ्लेक्टिव टेप लगाया जाना अनिवार्य है। जिला प्रशासन ने सभी वाहन चालकों से इन निर्देशों का पालन कर स्वयं और अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • GNIOT–UGC MMTTC के छह दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का सफल समापन
  • शिव शक्ति अपार्टमेंट में विकास कार्यों का शुभारंभ
  • आयुर्वेद की विरासत से स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ा कदम, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय में पंचकर्म विभाग का शुभारंभ
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary