• Latest
  • Trending
उद्योग विहार एक्सटेंशन, इकोटेक-2 में डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्शन शुरू

उद्योग विहार एक्सटेंशन, इकोटेक-2 में डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्शन शुरू

July 21, 2026
लिफ्ट देने के बहाने ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: महिला समेत 2 आरोपी गिरफ्तार

लिफ्ट देने के बहाने ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: महिला समेत 2 आरोपी गिरफ्तार

July 24, 2026
प्लास्टिक को एकत्र करने के लिए ग्रेनो की सोसाइटियों में लगेंगी प्लास्टिक बिन

प्लास्टिक को एकत्र करने के लिए ग्रेनो की सोसाइटियों में लगेंगी प्लास्टिक बिन

July 24, 2026
ग्रेनो प्राधिकरण की टीम ने सेक्टर का लिया जायजा, सेक्टर वासियो ने नियमित सफाई व पार्कों के रखरखाव की मांग की

ग्रेनो प्राधिकरण की टीम ने सेक्टर का लिया जायजा, सेक्टर वासियो ने नियमित सफाई व पार्कों के रखरखाव की मांग की

July 24, 2026
नोएडा में अवैध दवाओं के गोदाम पर बड़ा छापा: ₹80 लाख की नारकोटिक औषधियां जब्त, दो गिरफ्तार

नोएडा में अवैध दवाओं के गोदाम पर बड़ा छापा: ₹80 लाख की नारकोटिक औषधियां जब्त, दो गिरफ्तार

July 24, 2026
नोएडा में अपराध शाखा और औषधि विभाग का बड़ा एक्शन: ₹2.48 करोड़ की अवैध दवाइयां जब्त, एक गिरफ्तार

नोएडा में अपराध शाखा और औषधि विभाग का बड़ा एक्शन: ₹2.48 करोड़ की अवैध दवाइयां जब्त, एक गिरफ्तार

July 23, 2026
ग्रेटर नोएडा में अग्निशमन उपकरण न लगने पर पांच कोचिंग संस्थान सील

ग्रेटर नोएडा में अग्निशमन उपकरण न लगने पर पांच कोचिंग संस्थान सील

July 23, 2026
I Business Institute में ‘Catalyst 2026’ का भव्य शुभारंभ, साइना नेहवाल ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित

I Business Institute में ‘Catalyst 2026’ का भव्य शुभारंभ, साइना नेहवाल ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित

July 22, 2026
नोएडा: एम्बुलेंस से हो रही थी 13 लाख के गांजे की तस्करी, ओडिशा से दिल्ली सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार

नोएडा: एम्बुलेंस से हो रही थी 13 लाख के गांजे की तस्करी, ओडिशा से दिल्ली सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार

July 21, 2026
सेक्टरों की समस्या हल करने निवासियों के पास पहुंच रही ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की टीम

सेक्टरों की समस्या हल करने निवासियों के पास पहुंच रही ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की टीम

July 21, 2026
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का साया, नोएडा-दिल्ली मार्ग पर, सघन चेकिंग से गाड़ियां रेंगने को मजबूर गाड़ियां रेंगने को मजबूर

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का साया, नोएडा-दिल्ली मार्ग पर, सघन चेकिंग से गाड़ियां रेंगने को मजबूर गाड़ियां रेंगने को मजबूर

July 20, 2026
बीटा 2 थाना पुलिस ने घरों में चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 बाल अपचारी अभिरक्षा में

बीटा 2 थाना पुलिस ने घरों में चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 बाल अपचारी अभिरक्षा में

July 19, 2026
RWA बीटा-1 ने आयोजित किया शहर का पहला ‘आम महोत्सव’, सामाजिक सौहार्द और संवाद का बना मंच

RWA बीटा-1 ने आयोजित किया शहर का पहला ‘आम महोत्सव’, सामाजिक सौहार्द और संवाद का बना मंच

July 19, 2026
Friday, July 24, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

उद्योग विहार एक्सटेंशन, इकोटेक-2 में डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्शन शुरू

अन्य औद्योगिक सेक्टरों में भी डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्शन शुरू कराने पर जोर

by Amir Khan
July 21, 2026
in ग्रेटर नोएडा
0
उद्योग विहार एक्सटेंशन, इकोटेक-2 में डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्शन शुरू

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के उद्योग विहार एक्सटेंशन, इकोटेक-2 में डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्शन शुरू हो गया है। इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन की मांग पर तत्काल संज्ञान लेते हुए प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने मंगलवार से डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्शन शुरू करा दिया है। यहां के उद्यमी लंबे समय इसकी मांग कर रहे थे। उद्यमियों ने प्राधिकरण के इस कदम की सराहना की है।
प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ग्रेटर नोएडा को स्वच्छ शहर बनाने के लिए हर संभव कदम उठा रहे हैं। इसी क्रम में अब सीईओ के निर्देश पर उद्योग विहार एक्सटेंशन, इकोटेक-2 में डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्शन शुरू किया गया है। इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन की मांग पर सीईओ ने औद्योगिक सेक्टर में डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्शन तत्काल शुरू कराने की अनुमति दे दी। एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने इस पर अमल करते हुए मंगलवार से इसकी शुरुआत करा दी है। एसीईओ के निर्देश पर एजीएम आरडी पांडेय, वरिष्ठ प्रबंधक (स्वास्थ्य) चेतराम सिंह, तथा स्वास्थ्य व वर्क सर्किल सहित संबंधित विभागों की टीमों ने आईबीए अध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय, कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, वरिष्ठ उद्यमी चंचल कुमार, उद्यमी जेड रहमान आदि की मौजूदगी में डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्शन शुरू करा दिया। इससे पहले ईकोटेक-3 में डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्शन शुरू किया जा चुका है। इसके साथ प्राधिकरण की टीम ने उद्योग विहार एक्सटेंशन, इकोटेक-2 का निरीक्षण भी किया। टीम ने सफाई, कूड़ा निस्तारण, ड्रेनेज आदि कार्य एक सप्ताह में कराने का आश्वासन दिया। प्राधिकरण की तरफ से सड़क एवं अतिक्रमण संबंधी कार्य, पौधरोपण एवं ग्रीन बेल्ट का विकास, स्ट्रीट लाइट, श्रमिक सुविधा केंद्र, सार्वजनिक शौचालय आदि आवश्यक सुविधाएं विकसित करने और उद्योग विहार एक्सटेंशन को आदर्श औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित करने पर जोर दिया गया। आईबीए अध्यक्ष अमित उपाध्याय ने उद्यमियों की समस्याओं को तत्परता से हल कराने के लिए सीईओ एनजी रवि कुमार, एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस सहित प्राधिकरण की पूरी टीम की सराहना की। एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने अन्य औद्योगिक सेक्टरों में भी चरणबद्ध तरीके से डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्शन शुरू कराने की बात कही है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • लिफ्ट देने के बहाने ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: महिला समेत 2 आरोपी गिरफ्तार
  • प्लास्टिक को एकत्र करने के लिए ग्रेनो की सोसाइटियों में लगेंगी प्लास्टिक बिन
  • ग्रेनो प्राधिकरण की टीम ने सेक्टर का लिया जायजा, सेक्टर वासियो ने नियमित सफाई व पार्कों के रखरखाव की मांग की
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary