• Latest
  • Trending
टनल में फंसीं 40 जिंदगियां… पाइप डालकर निकालने का प्रयास, परिजनों से कराई गई बात

टनल में फंसीं 40 जिंदगियां… पाइप डालकर निकालने का प्रयास, परिजनों से कराई गई बात

November 14, 2023
आयुर्वेद की विरासत से स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ा कदम, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय में पंचकर्म विभाग का शुभारंभ

आयुर्वेद की विरासत से स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ा कदम, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय में पंचकर्म विभाग का शुभारंभ

September 24, 2026
रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा और भारत विकास परिषद गौतमबुद्धनगर शाखा के संयुक्त तत्वाधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम

रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा और भारत विकास परिषद गौतमबुद्धनगर शाखा के संयुक्त तत्वाधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम

September 24, 2026
EPFO की नवीनतम गाइडलाइंस एवं योजनाओं पर IBA द्वारा भव्य जागरूकता कार्यशाला आयोजित, 100 से अधिक उद्यमियों ने लिया भाग

EPFO की नवीनतम गाइडलाइंस एवं योजनाओं पर IBA द्वारा भव्य जागरूकता कार्यशाला आयोजित, 100 से अधिक उद्यमियों ने लिया भाग

September 23, 2026
ग्रेटर नोएडा के लखनावली गांव में नियमित कूड़े को प्रोसेस करने के लिए प्रोसेसिंग प्लांट शुरू

ग्रेटर नोएडा के लखनावली गांव में नियमित कूड़े को प्रोसेस करने के लिए प्रोसेसिंग प्लांट शुरू

September 22, 2026
डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा ‘भारतीय पद्म भूषण’ से अलंकृत

डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा ‘भारतीय पद्म भूषण’ से अलंकृत

September 22, 2026
ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल के लिए गौरव का क्षण, विद्यालय को मिला “ग्रेटर नोएडा का उत्कृष्ट विद्यालय” सम्मान

ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल के लिए गौरव का क्षण, विद्यालय को मिला “ग्रेटर नोएडा का उत्कृष्ट विद्यालय” सम्मान

September 22, 2026
जीएल बजाज में बॉलीवुड सितारों का जलवा, छात्रों के साथ झूमे कलाकार

जीएल बजाज में बॉलीवुड सितारों का जलवा, छात्रों के साथ झूमे कलाकार

September 22, 2026
ग्रेटर नोएडा में 23 सितंबर को कलेक्ट्रेट का घेराव करेगी भारतीय किसान यूनियन (कृषक शक्ति)

ग्रेटर नोएडा में 23 सितंबर को कलेक्ट्रेट का घेराव करेगी भारतीय किसान यूनियन (कृषक शक्ति)

September 21, 2026
एक क्लिक पर मरीज की पूरी मेडिकल हिस्ट्री,कॉरलिया डिजिटल हॉस्पिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च

एक क्लिक पर मरीज की पूरी मेडिकल हिस्ट्री,कॉरलिया डिजिटल हॉस्पिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च

September 20, 2026
ग्रेटर नोएडा में साइट 4 रामलीला मंचन के लिये भूमि पूजन हुआ सम्पंन

ग्रेटर नोएडा में साइट 4 रामलीला मंचन के लिये भूमि पूजन हुआ सम्पंन

September 20, 2026
शारदा यूनिवर्सिटी में फैमिली डिस्प्यूट रिजॉल्यूशन क्लिनिक (FDRC) की छठी वर्षगांठ मनाई गयी

शारदा यूनिवर्सिटी में फैमिली डिस्प्यूट रिजॉल्यूशन क्लिनिक (FDRC) की छठी वर्षगांठ मनाई गयी

September 18, 2026
जीएल बजाज के परिचय 2026 ने एमबीए छात्रों को उद्योग, नेतृत्व और डिजिटल भविष्य से जोड़ा

जीएल बजाज के परिचय 2026 ने एमबीए छात्रों को उद्योग, नेतृत्व और डिजिटल भविष्य से जोड़ा

September 17, 2026
Friday, September 25, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

टनल में फंसीं 40 जिंदगियां… पाइप डालकर निकालने का प्रयास, परिजनों से कराई गई बात

by Udit Goel
November 14, 2023
in उत्तराखंड, राज्य
0
टनल में फंसीं 40 जिंदगियां… पाइप डालकर निकालने का प्रयास, परिजनों से कराई गई बात

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में निर्माणाधीन टनल में हुए भूस्खलन के बाद फंसे मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन तीसरे दिन भी जारी है. अब अधिकारियों ने ऑगर ड्रिलिंग मशीन बुलाई है, जो मलबे में 900 मिमी स्टील पाइप लगाएगी. ये पाइप फंसे हुए मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकलने के लिए रास्ता बनाएंगे. मौके पर 900 मिमी व्यास के पाइप पहुंच चुके हैं और ऑगर ड्रिलिंग मशीन के लिए प्लेटफार्म तैयार कर लिया गया है.

दरअसल, ऊपर से लगातार गिरने वाली ढीली मिट्टी रेस्क्यू ऑपरेशन में रुकावट पैदा कर रही है.  इसके चलते पाइप डाला जाएगा, ताकि मलबे को रोका जा सके और फंसे हुए मजदूरों तक पहुंचा जा सके. मशीन खुदाई कर पाइप डालने का रास्ता बनाएगी. माना जा रहा है कि इसमें भी 24 घंटे से अधिक का समय लग सकता है.

सुरंग का दौरा करने वाले सचिव आपदा प्रबंधन रंजीत कुमार सिन्हा ने बताया था कि फंसे हुए मजदूरों को मंगलवार रात या बुधवार तक रेस्क्यू किया जा सकता है. उन्होंने बताया, “अब तक लगभग 15-20 मीटर मलबा हटा दिया गया है और प्रक्रिया जारी है. हम मलबे के ढेर में सुराग करके स्टील पाइप डालने की योजना बना रहे हैं. हमें उम्मीद है कि मंगलवार रात या बुधवार तक फंसे हुए लोगों को बचा लिया जाएगा.”

रविवार तड़के हुआ था हादसा

बता दें कि रविवार तड़के ब्रह्मखाल-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलक्यारा से डंडालगांव के बीच निर्माणाधीन सुरंग में हुए हादसे में करीब 40 मजदूर अंदर फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू टीम लगातार जुटी हुई है. इसमें राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और पुलिसकर्मियों की टीम मिलकर काम कर रही है. यह सुरंग चार धाम ऑल वेदर रोड परियोजना का हिस्सा है.

सभी मजदूर टनल के भीतर सुरक्षित

टनल में फंसे मजदूर सकुशल बताए जा रहे हैं और कंप्रेशर की मदद से उन तक खाना-पानी पहुंचाया जा रहा है. साथ ही टनल के भीतर ऑक्सीजन की सप्लाई भी की जा रही है. रेस्क्यू टीम कंक्रीट, गंदगी और मलबे के ढेर को साफ करने के लिए लगातार दो आरओसी मशीनों के साथ-साथ भारी उत्खनन का उपयोग कर रही है. सीएम पुष्कर धामी ने भी सोमवार को मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और अंदर फंसे मजदूरों से संपर्क किया.

सबसे ज्यादा झारखंड के मजदूर फंसे

टनल में जिन राज्यों के मजदूर फंसे हैं उनमें बिहार के 4, उत्तराखंड के 2, बंगाल के 3, यूपी के 8, उड़ीसा के 5, झारखंड के 15, असम के 2 और हिमाचल प्रदेश का एक श्रमिक शामिल हैं. सिलक्यारा कंट्रोल रूम द्वारा बताया गया वॉकी-टॉकी के थ्रू टनल में फंसे लोगों से संपर्क हुआ हैं और सभी अंदर सकुशल हैं.

मार्च 2024 में पूरा होना है निर्माण कार्य

हर मौसम के अनुकूल चार धाम सड़क परियोजना के तहत बन रही इस सुरंग के बनने से उत्तरकाशी से यमुनोत्री धाम तक का सफर 26 किलोमीटर कम हो जाएगा. यह टनल ऑल वेदर रोड प्रोजेक्ट का हिस्सा है, जिसकी लंबाई 4.5 किमी है. चार किलोमीटर सुरंग का निर्माण हो चुका है. पहले इस टनल का कार्य सितंबर 2023 में पूरा होना था, लेकिन प्रोजेक्ट में देरी हो गई है. अब इसे मार्च 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.

जानकारी के मुताबिक इस साल मार्च  में भी इस निर्माणाधीन सुरंग में भूस्‍खलन की घटना हुई थी.  यह सुरंग करीब 853 करोड़ की लागत से बन रही है.

Tags: dehradun-city-statetunnel collapse in uttarakhanduttarakhand tunnel collapseuttarkashi accident live newsUttarkashi Tunnel AccidentUttarkashi Tunnel Collapseuttarkashi tunnel collapse live

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • आयुर्वेद की विरासत से स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ा कदम, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय में पंचकर्म विभाग का शुभारंभ
  • रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा और भारत विकास परिषद गौतमबुद्धनगर शाखा के संयुक्त तत्वाधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम
  • EPFO की नवीनतम गाइडलाइंस एवं योजनाओं पर IBA द्वारा भव्य जागरूकता कार्यशाला आयोजित, 100 से अधिक उद्यमियों ने लिया भाग
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary