• Latest
  • Trending
टॉप 20 अमीरों की लिस्ट में शामिल हुए Gautam Adani, एक हफ्ते में 10 बिलियन डॉलर बढ़ा नेट वर्थ

टॉप 20 अमीरों की लिस्ट में शामिल हुए Gautam Adani, एक हफ्ते में 10 बिलियन डॉलर बढ़ा नेट वर्थ

December 6, 2023
ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर

September 2, 2026
डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

September 1, 2026
मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

September 1, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड का किसानों के लिए बड़ा तोहफा

August 27, 2026
गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

गंभीर सिर की चोट से स्वस्थ होने तक: कैसे बहु-प्रणालीगत क्रिटिकल केयर ने 24 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित की जान बचाने में मदद की

August 27, 2026
बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

बच्चो ने कलेक्ट्रेट में DM मेधा रूपम को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व_

August 27, 2026
इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

August 26, 2026
फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने गंभीर रूप से हार्ट फेलियर से पीड़ित 84-वर्षीय मरीज का मित्रा क्लिप प्रक्रिया से किया सफल उपचार

August 26, 2026
स्वर्गीय प्रो. राजपाल सिंह तोमर की स्मृति में किशनपुर बराल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

स्वर्गीय प्रो. राजपाल सिंह तोमर की स्मृति में किशनपुर बराल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

August 25, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा घंघोला के 23 किसानों को मिले आबादी भूखंड

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा घंघोला के 23 किसानों को मिले आबादी भूखंड

August 25, 2026
मिशन शक्तिसैट के अंतरराष्ट्रीय राजदूतों से मिले चिराग पासवान, महिला सशक्तीकरण पर हुआ मंथन

मिशन शक्तिसैट के अंतरराष्ट्रीय राजदूतों से मिले चिराग पासवान, महिला सशक्तीकरण पर हुआ मंथन

August 25, 2026
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 की तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 की तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न

August 24, 2026
Thursday, September 3, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

टॉप 20 अमीरों की लिस्ट में शामिल हुए Gautam Adani, एक हफ्ते में 10 बिलियन डॉलर बढ़ा नेट वर्थ

by Udit Goel
December 6, 2023
in व्यापार
0
टॉप 20 अमीरों की लिस्ट में शामिल हुए Gautam Adani, एक हफ्ते में 10 बिलियन डॉलर बढ़ा नेट वर्थ

अडानी ग्रुप (Adani Group) के शेयरों में बीते सप्ताह से ही जोरदार तेजी का सिलसिला जारी है और पांच राज्यों में चुनावी नतीजे आने के बाद आए शेयर बाजार में उछाल के बीच Adani Stocks भी रॉकेट की रफ्तार से भाग रहे हैं. शेयरों में तेजी के चलते गौतम अडानी की नेटवर्थ में भी इजाफा हुआ है और इसके चलते दुनिया के टॉप अरबपतियों (Worlds Top Billionaires) की लिस्ट में उनका कद भी बढ़ा है. बीते शुक्रवार तक गौतम अडानी इस लिस्ट में 20वें पायदान पर थे, लेकिन सोमवार को शेयरों के धमाल के बाद वे एक दम से चार पायदान ऊपर पहुंच गए हैं.

​​​​​​​दुनिया के 16वें सबसे अमीर बने अडानी

गौतम अडानी की नेटवर्थ (Gautam Adani Net Worth) की बात करें, तो बीते 6 कारोबारी दिनों में इसमें 50,000 करोड़ रुपये का जोरदार इजाफा हुआ है. खास बात ये है कि सोमवार को Share Market में लिस्टेड गौतम अडानी की सभी कंपनियों के शेयरों में आए उछाल के बाद उनकी नेटवर्थ में एकदम से 4.41 अरब डॉलर या करीब 3,677 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है. ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक, इसके बाद गौतम अडानी की संपत्ति (Gautam Adani Wealth) बढ़कर 70.2 अरब डॉलर पर पहुंच गई है और इस आंकड़े के साथ वे 20वें पायदान से सीधा उछलकर अब दुनिया के 16वें सबसे अमीर इंसान बन गए हैं.

अडानी के शेयरों में क्यों आ रहा उछाल? 

यहां इस पर भी बात करना जरूरी है कि आखिर गौतम अडानी (Gautam Adani) की कंपनियों के शेयरों में इतना तेज उछाल क्यों आ रहा है? इसके पीछे वैसे तो कई वजह हैं, लेकिन प्रमुख कारणों का जिक्र करें, तो बीते सुप्रीम कोर्ट ने Adani-Hindenburg मामले में सुनवाई करते हुए फैसला सुरक्षित रख लिया था और कहा था कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट का पूरी तरह से सच नहीं माना जा सकता.

इसके अलावा एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका की ओर से भी अच्छी खबर आई है. एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी सरकार (US Govt) द्वारा कराई गई जांच में शॉर्ट सेलर फर्म Hindenburg की अडानी ग्रुप को लेकर जारी की गई रिपोर्ट प्रासंगिक नहीं है. इससे निवेशकों के सेंटिमेंट पर सकारात्म असर पड़ा है और इसका आउटपुट अडानी के शेयरों में तेजी के तौर पर दिखाई भी दे रहा है.

साल 2023 की शुरुआत हुई थी खराब

बीते साल 2022 में भारतीय अरबपति (Billionaire) गौतम अडानी दुनिया के तमाम अमीरों को पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अमीर बनकर उभरे थे और Top-10 Billionaires की लिस्ट में दूसरे पायदान तक पहुंच गए थे. लेकिन साल 2023 की शुरुआत में बीते 24 जनवरी को हिंडनबर्ग ने एक रिपोर्ट पब्लिश की और अडानी के शेयरों में सुनामी आ गई थी. Adani Group की कंपनियों के शेयर 85 फीसदी तक टूट गए थे और महज दो महीने में ही गौतम अडानी की नेटवर्थ 60 अरब डॉलर तक घट गई थी. इसका असर ये हुआ था कि Gautam Adani अमीरों की लिस्ट में टॉप-3 से बाहर होते हुए टॉप-30 के भी नीचे पहुंच गए थे.

Mukesh Ambani से अब इतना पीछे 

Bloomberg Billionaires Index के ताजा आंकड़ों को देखें तो गौतम अडानी ने एक दिन में ही रॉब वॉल्टन, एलिस वॉल्टन और जूलिया फ्लेशर-माइकल डेल जैसे अमीरों को पीछे छोड़ते हुए 16वें पायदान पर कब्जा जमा लिया है. टॉप अमीरों की लिस्ट में गौतम अडानी, एशिया के सबसे अमीर और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) से अब कुछ ही पायदान पीछे रह गए हैं. बता दें कि मुकेश अंबानी की नेटवर्थ (Mukesh Ambani Net Worth) 90.4 अरब डॉलर है और वे दुनिया के 13वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं. इस हिसाब से देखें तो अडानी और अंबानी के बीच महज 3 पायदान का फासला रह गया है और दौलत में अंतर 20.2 अरब डॉलर की अंतर है.

मंगलवार को अडानी के शेयरों का हाल

बीते कारोबारी दिन सोमवार की तरह ही मंगलवार को भी Adani Stock में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है. शुरुआती कारोबार में ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर (Adani Enterprises Share) 13 फीसदी तक उछल गया था, तो वहीं अडानी ग्रीन एनर्जी का शेयर (Adani Green Energy) रॉकेट की रफ्तार से भागते हुए 14.93 फीसदी उछलकर कारोबार कर रहा था. अडानी ग्रुप की अन्य लिस्टेड कंपनियों के शेयरों की बात करें तो खबर लिखे जाने तक Adani Ports (7.10%), Adani Power (4.42%), Adani Energy Solutions (9.44%), Adani Total Gas (9.47%), Adani Wilmar (4.53%) की बढ़त में कारोबार कर रहै हैं.

अडानी ग्रुप की सीमेंट कारोबार में जुड़ी कंपनियों एसीसी लिमिटेड और अंबुजा सीमेंट के शेयरों में जबर्दस्त रैली दिखाई दे रही है. एक ओर जहां ACC Ltd का स्टॉक 5.08 फीसदी की तेजी के साथ 2,122 रुपये के लेवल पर पहुंच गया, तो वहीं Ambuja Cements Ltd का शेयर भी 4.45 फीसदी चढ़कर 495.65 रुपये पर कारोबार कर रहा था. इसके अलावा एनडीटीवी (NDTV Share) 5.98 फीसदी की बढ़त में कारोबार कर रहा है.

Tags: Adani groupadani rich listbillionaireBillionaires Indexbusiness wealthGautam AdaniGautam Adani $10 billionGautam Adani net worth increaseGautam Adani rich list

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • ग्रेनो प्राधिकरण ने ननवा का राजपुर व अटाई मुरादपुर में अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर
  • डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य : आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत
  • मेट्रो यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय छात्र अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary