• Latest
  • Trending
गाजियाबाद: हिंडन एयरबेस की सुरक्षा में सेंधमारी, बाउंड्री वॉल के पास खोदी मिली 4 फीट की सुरंग

गाजियाबाद: हिंडन एयरबेस की सुरक्षा में सेंधमारी, बाउंड्री वॉल के पास खोदी मिली 4 फीट की सुरंग

December 12, 2023
इंडिया गठबंधन की दिल्ली रैली को सफल बनाने के लिए समाजवादी पार्टी ने भरी हुंकार!

इंडिया गठबंधन की दिल्ली रैली को सफल बनाने के लिए समाजवादी पार्टी ने भरी हुंकार!

November 5, 2026
आईआईपीपीटी कॉलेज में दो दिवसीय स्पोर्ट्स मीट संपन्न, शिवम और यग ने हासिल किया प्रथम स्थान

आईआईपीपीटी कॉलेज में दो दिवसीय स्पोर्ट्स मीट संपन्न, शिवम और यग ने हासिल किया प्रथम स्थान

November 5, 2026
रामाज्ञा स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की छटा

रामाज्ञा स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की छटा

November 3, 2026
पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट में ‘दिवाली उत्सव–खुशियों की सौगात’ धूमधाम से संपन्न, माधव फाउंडेशन ने बिखेरे खुशियों के रंग

पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट में ‘दिवाली उत्सव–खुशियों की सौगात’ धूमधाम से संपन्न, माधव फाउंडेशन ने बिखेरे खुशियों के रंग

October 30, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की 145वीं बोर्ड बैठक में लिए गए अहम निर्णय

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की 145वीं बोर्ड बैठक में लिए गए अहम निर्णय

October 28, 2026
आज नवप्रवर्तन करें, कल का पोषण सुनिश्चित करें’: शारदा विश्वविद्यालय में विश्व खाद्य दिवस पर सतत पोषण और खाद्य सुरक्षा पर हुआ मंथन

आज नवप्रवर्तन करें, कल का पोषण सुनिश्चित करें’: शारदा विश्वविद्यालय में विश्व खाद्य दिवस पर सतत पोषण और खाद्य सुरक्षा पर हुआ मंथन

October 28, 2026
करवा चौथ से पहले पति ने पत्नी को दी जिंदगी की सौगात, किडनी दान कर निभाया प्यार का अनमोल रिश्ता

करवा चौथ से पहले पति ने पत्नी को दी जिंदगी की सौगात, किडनी दान कर निभाया प्यार का अनमोल रिश्ता

October 28, 2026
ग्रेटर नोएडा के भनौता में अतिक्रमण पर ग्रेनो प्राधिकरण ने चलाया बुल्डोजर

ग्रेटर नोएडा के भनौता में अतिक्रमण पर ग्रेनो प्राधिकरण ने चलाया बुल्डोजर

October 27, 2026
हैबतपुर के डूब क्षेत्र में चला ग्रेनो प्राधिकरण का बुल्डोजर

हैबतपुर के डूब क्षेत्र में चला ग्रेनो प्राधिकरण का बुल्डोजर

October 24, 2026
ग्रेटर नोएडा के कैलाश हॉस्पिटल में शुरू हुई एडवांस्ड अल्ट्रा-फास्ट MRI सुविधा

ग्रेटर नोएडा के कैलाश हॉस्पिटल में शुरू हुई एडवांस्ड अल्ट्रा-फास्ट MRI सुविधा

October 23, 2026
प्राधिकरण की लापरवाही का सितम: सूरजपुर की गलियों में बहा नाली का गंदा पानी, बदबू से बीमार होने की आशंका

प्राधिकरण की लापरवाही का सितम: सूरजपुर की गलियों में बहा नाली का गंदा पानी, बदबू से बीमार होने की आशंका

October 19, 2026
शारदा स्कूल ऑफ डेंटल साइंसेज में विश्व एंडोडॉन्टिक दिवस पर आयोजित हुआ ‘एंडो कर्व’ अकादमिक कार्यक्रम

शारदा स्कूल ऑफ डेंटल साइंसेज में विश्व एंडोडॉन्टिक दिवस पर आयोजित हुआ ‘एंडो कर्व’ अकादमिक कार्यक्रम

October 16, 2026
Friday, November 6, 2026
YouTube
Login
  • Home
  • राशिफल
  • दिल्ली/एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • जेवर
    • नई दिल्ली
    • गाजियाबाद
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
  • प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • आध्यात्म
  • व्यापार
No Result
View All Result

गाजियाबाद: हिंडन एयरबेस की सुरक्षा में सेंधमारी, बाउंड्री वॉल के पास खोदी मिली 4 फीट की सुरंग

by admin
December 12, 2023
in अपराध, गाजियाबाद, दिल्ली/एनसीआर
0
गाजियाबाद: हिंडन एयरबेस की सुरक्षा में सेंधमारी, बाउंड्री वॉल के पास खोदी मिली 4 फीट की सुरंग

गाजियाबाद में भारतीय वायुसेना के हिंडन एयरबेस की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश का मामला सामने आया है. एयरबेस की दीवार के पास चार फुट गहरी सुरंग मिली है. एयरबेस के साथ सटी इरशाद कॉलोनी के निवासियों ने जैसे ही यह सुरंग देखी, उन्होंने तुरंत पुलिस को इस बारे में सूचित कर दिया. फिलहाल पुलिस और मिलिट्री इंटेलिजेंस की टीमें मामले की जांच में जुटी है. इस घटना को एयरबेस की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश माना जा रहा है. भारतीय वायुसेना की शिकायत पर टीला मोड़ थाने में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.

कई एजेंसियां जांच में जुटी

सहयोगी वेबसाइट डीएनए के अनुसार गाजियाबाद पुलिस में डीसीपी ट्रांस हिंडन शुभम पटेल ने बताया कि एयरबेस (Hindon Air Base) की दीवार पूरी तरह सेफ है. उसके टूटने के कोई निशान नहीं हैं. जांच शुरू करते हुए आसपास के सीसीटीवी फुटेज को देखा जा रहा है. पुलिस के साथ ही आईबी, यूपी एटीएस और मिलिट्री इंटेलिजेंस की टीमें मामले की जांच कर रही हैं. देश की सुरक्षा से जुड़ा मामला होने की वजह से इसे हाई प्रायोरिटी पर रखा गया है.

एशिया का सबसे बड़ा एयरबेस

बता दें कि हिंडन एरिया में वायुसेना की पश्चिमी कमान का मेन एयरबेस (Hindon Air Base) है. यह एशिया का सबसे बड़ा एयरबेस भी है. इस एयरबेस से लड़ाकू जहाजों और हेलीकॉप्टरों की उड़ानें नियमित रूप से संचालित होती रहती हैं. साथ ही कमर्शल प्लेन भी इस एयरबेस से उड़ान भरते हैं. दिल्ली- एनसीआर एरिया को एरियल डिफेंस देने की जिम्मेदारी इसी एयरबेस के ऊपर है.

कहीं स्लीपर सेल का हाथ तो नहीं?

सूत्रों के मुताबिक इस घटना में आतंकियों के स्लीपर मॉड्यूल का हाथ माना जा रहा है. जो पहले से एयरबेस (Hindon Air Base) के आसपास के इलाके में रह रहे होंगे और अपने आकाओं के इशारे पर हिंडन एयरबेस में बड़ी हरकत करने के लिए सक्रिय हो गए. इससे पहले पठानकोट के एयरबेस पर बड़ा हमला हुआ था, जिसमें वायुसेना को काफी नुकसान उठाना पड़ा था. उसके बाद से देशभर के एयरबेस की सुरक्षा काफी कड़ी कर दी गई थी.

Tags: Ghaziabad policeHindon Air Force StationIndian Air ForceSecurity Laps On Hindon AirportTunnel Found Near Ghaziabad Hindon AirbaseTunnel near Hindon Airbase

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Recent News

  • इंडिया गठबंधन की दिल्ली रैली को सफल बनाने के लिए समाजवादी पार्टी ने भरी हुंकार!
  • आईआईपीपीटी कॉलेज में दो दिवसीय स्पोर्ट्स मीट संपन्न, शिवम और यग ने हासिल किया प्रथम स्थान
  • रामाज्ञा स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की छटा
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2019 all rights reserved with GrenoExpress : Designed by Sorit Chaudhary